HomeRAIPURशंकराचार्य का रायपुर दौरा, गौध्वज स्थापना कार्यक्रम में होंगे शामिल

शंकराचार्य का रायपुर दौरा, गौध्वज स्थापना कार्यक्रम में होंगे शामिल

Published on

शंकराचार्य का रायपुर दौरा, गौध्वज स्थापना कार्यक्रम में होंगे शामिल

रायपुर। गौध्वज स्थापना भारत परिक्रमा पर निकले उत्तरामनाय ज्योतिषपीठ के शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद सरस्वती 07 अक्टूबर 2024 को छत्तीसगढ़ पहुंचेंगे। वे सड़क मार्ग से पहुंचेंगे और शंकराचार्य आश्रम बोरिया कला में अल्प विश्राम करेंगे। शंकराचार्य महाराज रायपुर के श्री शंकराचार्य चौक कमल विहार में गौध्वज स्थापना कार्यक्रम में शामिल होंगे और ध्वजारोहण करेंगे। इस अवसर पर पंडित दीनदयाल उपाध्याय ऑडिटोरियम रायपुर में आयोजित धर्मसभा और पत्रकार वार्ता को संबोधित करेंगे, जिसमें हजारों की संख्या में सनातनियों और गौभक्त शामिल होंगे।

आपको बता दें कि शंकराचार्य स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद सरस्वती 07 अक्टूबर को रायपुर में कई कार्यक्रमों में शामिल होंगे, जिसमें सुबह 11 बजे श्री शंकराचार्य चौक में गौध्वज स्थापना की जाएगी, जिसके बाद दोपहर 12 बजे कमल विहार गेट के सामने गौध्वज पूजन किया जाएगा। दोपहर एक बजे पंडित दीनदयाल उपाध्याय ऑडिटोरियम में विशाल जनसभा और पत्रकार वार्ता का आयोजन किया गया है। इस अवसर पर गोरक्षा और संवर्धन के लिए जनजागरण का आह्वान किया जाएगा। साथ ही शंकराचार्य महाराज के दर्शन और आशीर्वाद पाने के लिए बड़ी संख्या में श्रद्धालु जुटेंगे।

Latest articles

रायपुर प्रेस क्लब के होली मिलन समारोह “रंगोत्सव” मुख्यमंत्री हुए शामिल

रायपुर प्रेस क्लब के होली मिलन समारोह “रंगोत्सव” मुख्यमंत्री हुए शामिल होली सद्भाव, अपनत्व और...

कोरबा में होली एवं रमज़ान ईद पर्व पर प्रशासन और पुलिस हाई अलर्ट;निकाला फ्लैग मार्च

कोरबा में होली एवं रमज़ान ईद पर्व पर प्रशासन और पुलिस हाई अलर्ट;निकाला फ्लैग...

कोल इंडिया मेडिकल कॉन्फ्रेंस–सिमेकॉन 2026 का शुभारंभ संपन्न

कोल इंडिया मेडिकल कॉन्फ्रेंस–सिमेकॉन 2026 का शुभारंभ संपन्न एसईसीएल, बिलासपुर की मेजबानी में राष्ट्रीय स्तर...

रामलला दर्शन: सबसे पहले बुकिंग हनुमान जी के नाम से,कुछ ही घंटो में 1008 सीट फुल,दिखी अटूट श्रद्धा..

रामलला दर्शन: सबसे पहले बुकिंग हनुमान जी के नाम से,कुछ ही घंटो में 1008...

More like this

रायपुर प्रेस क्लब के होली मिलन समारोह “रंगोत्सव” मुख्यमंत्री हुए शामिल

रायपुर प्रेस क्लब के होली मिलन समारोह “रंगोत्सव” मुख्यमंत्री हुए शामिल होली सद्भाव, अपनत्व और...

कोरबा में होली एवं रमज़ान ईद पर्व पर प्रशासन और पुलिस हाई अलर्ट;निकाला फ्लैग मार्च

कोरबा में होली एवं रमज़ान ईद पर्व पर प्रशासन और पुलिस हाई अलर्ट;निकाला फ्लैग...

कोल इंडिया मेडिकल कॉन्फ्रेंस–सिमेकॉन 2026 का शुभारंभ संपन्न

कोल इंडिया मेडिकल कॉन्फ्रेंस–सिमेकॉन 2026 का शुभारंभ संपन्न एसईसीएल, बिलासपुर की मेजबानी में राष्ट्रीय स्तर...
error: Content is protected !!