HomePoliticsसचिन पायलट 15 सितंबर को आएंगे छत्तीसगढ़ - दोनों नए प्रभारी सचिव...

सचिन पायलट 15 सितंबर को आएंगे छत्तीसगढ़ – दोनों नए प्रभारी सचिव भी रहेंगे साथ, निकाय और पंचायत चुनाव पर होगी चर्चा

Published on

सचिन पायलट 15 सितंबर को आएंगे छत्तीसगढ़ – दोनों नए प्रभारी सचिव भी रहेंगे साथ, निकाय और पंचायत चुनाव पर होगी चर्चा
रायपुर। छत्तीसगढ़ कांग्रेस के प्रदेश प्रभारी सचिन पायलट 15 सितंबर को प्रदेश दौरे पर आ रहे हैं। उनके साथ प्रदेश के लिए
नवनियुक्त दोनों प्रभारी सचिव एसए संपत कुमार और जरिता लैतफलांग भी छत्तीसगढ़ आएंगे प्रभारी सचिवों की नियुक्ति के बाद
ये उनका पहला छत्तीसगढ़ दौरा होगा। सचिन पायलट अपने दौरे के दौरान प्रदेश के सीनियर नेताओं के साथ बैठक करेंगे,
क्योंकि दोनों प्रभारी सचिव पहली बार यहां आ रहे हैं। नेताओं से मुलाकात कर परिचय भी कराया जाएगा। प्रवास के दौरान
नगरीय निकाय और पंचायत चुनाव को लेकर कांग्रेस के वरिष्ठ नेताओं के साथ मिलकर रणनीति बनाएंगे। प्रदेश प्रभारी और
प्रभारी सचिव दोनों ही दो दिनों के लिए प्रदेश दौरे पर आ रहे हैं। इस दौरान पार्टी संगठन के अलग-अलग मोर्चों की बैठक
होगी। उपचुनाव और नगरीय निकाय चुनाव के लिए कांग्रेस की तैयारियों को लेकर भी रणनीति तैयार की जाएगी।

बताया जा रहा है कि पार्टी के प्रदेश संगठन में बदलाव की तैयारियां लगभग अंतिम दौर में चल रही है। प्रभारी के प्रदेश दौरे के दौरान होने वाली बैठकों में भी इसको लेकर चर्चा होगी। सूची लगभग फाइनल हो चुकी है। इन बैठकों के जरिए उन पर अंतिम मुहर लगेगी। एसए संपत कुमार और जरिता लैतफलांग के पहले दौरे के लिए भव्य स्वागत की तैयारी है। एयरपोर्ट से लेकर राजीव भवन तक उनके स्वागत की तैयारी चल रही है। कार्यकर्ताओं और स्थानीय नेताओं को जिम्मेदारी सौंपी गई है।

Latest articles

रायपुर प्रेस क्लब के होली मिलन समारोह “रंगोत्सव” मुख्यमंत्री हुए शामिल

रायपुर प्रेस क्लब के होली मिलन समारोह “रंगोत्सव” मुख्यमंत्री हुए शामिल होली सद्भाव, अपनत्व और...

कोरबा में होली एवं रमज़ान ईद पर्व पर प्रशासन और पुलिस हाई अलर्ट;निकाला फ्लैग मार्च

कोरबा में होली एवं रमज़ान ईद पर्व पर प्रशासन और पुलिस हाई अलर्ट;निकाला फ्लैग...

कोल इंडिया मेडिकल कॉन्फ्रेंस–सिमेकॉन 2026 का शुभारंभ संपन्न

कोल इंडिया मेडिकल कॉन्फ्रेंस–सिमेकॉन 2026 का शुभारंभ संपन्न एसईसीएल, बिलासपुर की मेजबानी में राष्ट्रीय स्तर...

रामलला दर्शन: सबसे पहले बुकिंग हनुमान जी के नाम से,कुछ ही घंटो में 1008 सीट फुल,दिखी अटूट श्रद्धा..

रामलला दर्शन: सबसे पहले बुकिंग हनुमान जी के नाम से,कुछ ही घंटो में 1008...

More like this

रायपुर प्रेस क्लब के होली मिलन समारोह “रंगोत्सव” मुख्यमंत्री हुए शामिल

रायपुर प्रेस क्लब के होली मिलन समारोह “रंगोत्सव” मुख्यमंत्री हुए शामिल होली सद्भाव, अपनत्व और...

कोरबा में होली एवं रमज़ान ईद पर्व पर प्रशासन और पुलिस हाई अलर्ट;निकाला फ्लैग मार्च

कोरबा में होली एवं रमज़ान ईद पर्व पर प्रशासन और पुलिस हाई अलर्ट;निकाला फ्लैग...

कोल इंडिया मेडिकल कॉन्फ्रेंस–सिमेकॉन 2026 का शुभारंभ संपन्न

कोल इंडिया मेडिकल कॉन्फ्रेंस–सिमेकॉन 2026 का शुभारंभ संपन्न एसईसीएल, बिलासपुर की मेजबानी में राष्ट्रीय स्तर...
error: Content is protected !!