HomeCHHATTISGARHसड़क दुर्घटना पीड़ितों को मिलेगी डेढ़ लाख तक की कैशलेस इलाज की...

सड़क दुर्घटना पीड़ितों को मिलेगी डेढ़ लाख तक की कैशलेस इलाज की सुविधा: श्याम बिहारी जायसवाल

Published on

सड़क दुर्घटना पीड़ितों को मिलेगी डेढ़ लाख तक की कैशलेस इलाज की सुविधा: श्याम बिहारी जायसवाल

रायपुर। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की पहल पर केंद्र सरकार ने एक बहुत ही उपयोगी सुविधा शुरू की है। जिसमें सड़क दुर्घटना के पीड़ितों को निशुल्क कैशलेस इलाज की सुविधा मिलेगी। उक्त योजना के तहत किसी भी पीड़ित परिवार को राज्य सरकार द्वारा सूचीबद्ध अस्पतालों में सात दिनों के भीतर डेढ़ लाख तक का निशुल्क इलाज मिलेगा।

उक्त जानकारी छत्तीसगढ़ सरकार के लोक स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल ने अपने निवास पर आयोजित पत्रकार वार्ता में दी। पत्रकार वार्ता में स्वास्थ्य मंत्री ने बताया कि यह इलाज एक व्यक्ति के लिए डेढ़ लाख रुपए तक होगा।

अगर एक ही परिवार के दो लोग सड़क दुर्घटना के शिकार होते हैं तो उन्हें तीन लाख तक का निशुल्क इलाज मिलेगा, अगर तीन लोग घायल होते हैं तो उन्हें साढ़े चार लाख का निशुल्क इलाज मिलेगा। पत्रकार वार्ता में मंत्री ने बताया कि आयुष्मान योजना के तहत राज्य के सभी अस्पताल इसमें शामिल हैं। नई योजना के तहत आयुष्मान योजना के तहत पंजीकृत किसी भी अस्पताल में दुर्घटना पीड़ितों को डेढ़ लाख रुपए तक का मुफ्त इलाज मिलेगा। किसी भी तरह की सड़क दुर्घटना होने पर अगर व्यक्ति को नजदीकी सूचीबद्ध अस्पताल में ले जाया जाता है, वहां संसाधन नहीं हैं, विशेषज्ञ उपलब्ध नहीं है या तकनीशियन उपलब्ध है, तो उसे दूसरे अस्पताल में रेफर कर दिया जाएगा और पोर्टल पर अपडेट कर दिया जाएगा। शुरुआत में ट्रॉमा और पॉली ट्रॉमा के तहत कुछ सक्षम अस्पतालों को इस योजना में शामिल किया जाएगा ताकि ज्यादा से ज्यादा दुर्घटना पीड़ितों का इलाज हो सके।

Latest articles

सुशासन तिहार 2026:  मुख्यमंत्री पहुंचे चंदागढ़ बरगद की छांव में सजी जनचौपाल

सुशासन तिहार 2026:  मुख्यमंत्री पहुंचे चंदागढ़ बरगद की छांव में सजी जनचौपाल जशपुर। सुशासन तिहार में...

वनांचल क्षेत्र के गाँवो में सनातन का प्रसार ,धर्म के प्रति कर रहे जागरूक

वनांचल क्षेत्र के गाँवो में सनातन का प्रसार ,धर्म के प्रति कर रहे जागरूक कोरबा।वनांचल...

गौमाता कथा से माहौल हुआ भक्तिमय,उमड़ रही भक्तों की भीड़

गौमाता कथा से माहौल हुआ भक्तिमय,उमड़ रही भक्तों की भीड़ कोरबा। तौलीपाली के महादेव चौक...

गेंदा खेती से बदली किसान आनंदराम की तकदीर

गेंदा खेती से बदली किसान आनंदराम की तकदीर आधुनिक तकनीक और मेहनत से मिला शानदार...

More like this

सुशासन तिहार 2026:  मुख्यमंत्री पहुंचे चंदागढ़ बरगद की छांव में सजी जनचौपाल

सुशासन तिहार 2026:  मुख्यमंत्री पहुंचे चंदागढ़ बरगद की छांव में सजी जनचौपाल जशपुर। सुशासन तिहार में...

वनांचल क्षेत्र के गाँवो में सनातन का प्रसार ,धर्म के प्रति कर रहे जागरूक

वनांचल क्षेत्र के गाँवो में सनातन का प्रसार ,धर्म के प्रति कर रहे जागरूक कोरबा।वनांचल...

गौमाता कथा से माहौल हुआ भक्तिमय,उमड़ रही भक्तों की भीड़

गौमाता कथा से माहौल हुआ भक्तिमय,उमड़ रही भक्तों की भीड़ कोरबा। तौलीपाली के महादेव चौक...
error: Content is protected !!