HomeRAIPUR26 अक्टूबर से रायपुर-दिल्ली नई फ्लाइट शुरू करने का ऐलान...देखें टाइमिंग

26 अक्टूबर से रायपुर-दिल्ली नई फ्लाइट शुरू करने का ऐलान…देखें टाइमिंग

Published on

26 अक्टूबर से रायपुर-दिल्ली नई फ्लाइट शुरू करने का ऐलान…देखें टाइमिंग

रायपुर। छत्तीसगढ़ के रायपुर से दिल्ली आने-जाने वाले यात्रियों के लिए एयर इंडिया ने नई फ्लाइट शुरू करने का ऐलान किया है। कंपनी ने नागरिक उड्डयन महानिदेशालय को 26 अक्टूबर से नई उड़ान शुरू करने का प्रस्ताव भेजा है। फिलहाल एयर इंडिया की दो फ्लाइट्स सुबह और शाम को चल रही हैं, जबकि यह नई उड़ान दोपहर में संचालित होगी।

एयर इंडिया की फ्लाइट संख्या 2635 दिल्ली से दोपहर 12:10 बजे उड़ान भरेगी और 2:05 बजे रायपुर के स्वामी विवेकानंद एयरपोर्ट पहुंचेगी वहीं, वापसी में फ्लाइट संख्या 2636 दोपहर 2:35 बजे रायपुर से उड़ान भरकर 4:45 बजे दिल्ली पहुंचेगी।

रायपुर एयरपोर्ट से अब होंगी 26 उड़ानें

स्वामी विवेकानंद एयरपोर्ट फिलहाल देश के विभिन्न शहरों के लिए 24 उड़ानों से जुड़ा हुआ है। लेकिन, 26 अक्टूबर से एयर इंडिया और इंडिगो की नई उड़ानें शुरू होने पर यह संख्या 26 उड़ानों तक पहुंच जाएगी।इससे न केवल दिल्ली, बल्कि अन्य महानगरों तक यात्रियों की पहुंच आसान हो जाएगी।

इंडिगो भी लॉन्च करेगी नई फ्लाइट

एयर इंडिया के अलावा इंडिगो  भी 26 अक्टूबर से नई उड़ान शुरू कर रही है। इंडिगो की फ्लाइट संख्या 6ई2120 दिल्ली से सुबह 10:15 बजे रवाना होकर 12:15 बजे रायपुर पहुंचेगी।वापसी में फ्लाइट 6ई6640 दोपहर 12:45 बजे रायपुर से उड़ान भरकर 2:45 बजे दिल्ली पहुंचेगी।नई उड़ान शुरू होने के बाद इंडिगो की रायपुर-दिल्ली सेक्टर में कुल पांच उड़ानें उपलब्ध होंगी।।इससे यात्रियों को टिकट और टाइमिंग के अधिक विकल्प मिलेंगे।

Latest articles

अयोध्या दर्शन के लिए एक मार्च से होगा पंजीयन… बिलासपुर से 1008 रामभक्त पहुंचेंगे अयोध्या धाम

अयोध्या दर्शन के लिए एक मार्च से होगा पंजीयन… बिलासपुर से 1008 रामभक्त पहुंचेंगे...

RAIGRH : नशा मुक्ति अभियान के तहत इन 15 मेडिकल स्टोर्स को कड़ी चेतावनी, बिना डॉक्टर पर्ची दवा बिक्री पर सख्ती

RAIGRH : नशा मुक्ति अभियान के तहत इन 15 मेडिकल स्टोर्स को कड़ी चेतावनी,...

‘विकसित छत्तीसगढ़’ के ‘संकल्प’ को चरितार्थ करने वाला ऐतिहासिक बजट : भाजपा

‘विकसित छत्तीसगढ़’ के 'संकल्प' को चरितार्थ करने वाला ऐतिहासिक बजट : भाजपा रायपुर। भारतीय जनता...

CG :वित्त मंत्री ने 1 लाख 72 हजार करोड़ रुपए का बजट किया पेश; बोले-यह संकल्प बजट…

CG :वित्त मंत्री ने 1 लाख 72 हजार करोड़ रुपए का बजट किया पेश;...

More like this

अयोध्या दर्शन के लिए एक मार्च से होगा पंजीयन… बिलासपुर से 1008 रामभक्त पहुंचेंगे अयोध्या धाम

अयोध्या दर्शन के लिए एक मार्च से होगा पंजीयन… बिलासपुर से 1008 रामभक्त पहुंचेंगे...

RAIGRH : नशा मुक्ति अभियान के तहत इन 15 मेडिकल स्टोर्स को कड़ी चेतावनी, बिना डॉक्टर पर्ची दवा बिक्री पर सख्ती

RAIGRH : नशा मुक्ति अभियान के तहत इन 15 मेडिकल स्टोर्स को कड़ी चेतावनी,...

‘विकसित छत्तीसगढ़’ के ‘संकल्प’ को चरितार्थ करने वाला ऐतिहासिक बजट : भाजपा

‘विकसित छत्तीसगढ़’ के 'संकल्प' को चरितार्थ करने वाला ऐतिहासिक बजट : भाजपा रायपुर। भारतीय जनता...
error: Content is protected !!