HomePoliticsPress Conference : सचिन पायलट बोले छत्तीसगढ़ में भ्रष्टाचार और कुशासन का...

Press Conference : सचिन पायलट बोले छत्तीसगढ़ में भ्रष्टाचार और कुशासन का बोलबाला,BJP सरकार हर मोर्चे पर विफल

Published on

Press Conference : सचिन पायलट बोले छत्तीसगढ़ में भ्रष्टाचार और कुशासन का बोलबाला,BJP सरकार हर मोर्चे पर विफल

रायपुर। प्रदेश प्रभारी सचिन पायलट(Sachin Pilot) दो दिवसीय छत्तीसगढ़(Chhattisgarh)दौरे पर पहुंचे। अपने दौरे के दूसरे दिन 24 जून को एआईसीसी(AICC) महासचिव सचिन पायलट ने प्रेस कॉन्फ्रेंस (Press Conference)की। राजीव भवन में प्रेस कॉन्फ्रेंस को संबोधित करते हुए छत्तीसगढ़ प्रभारी सचिन पायलट ने कहा कि कांग्रेस पार्टी 7 जुलाई को रायपुर के साइंस कॉलेज ग्राउंड में ‘किसान, जवान, संविधान’ बैठक आयोजित करेगी। इस बैठक को कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे(Mallikarjun Kharge) और संगठन महासचिव केसी वेणुगोपाल (KC Venugopal)भी संबोधित करेंगे।

प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान सचिन पायलट ने कहा कि साय सरकार ने डेढ़ साल में 17 से ज्यादा जनकल्याणकारी योजनाएं बंद कर दीं और 37 हजार करोड़ से ज्यादा का कर्ज ले लिया। कानून व्यवस्था बिगड़ गई है। एसपी और कलेक्टर के दफ्तर जला दिए गए, हत्या, बलात्कार, लूट और डकैती की घटनाएं बढ़ गईं। पुलिस हिरासत में मौतें हो रही हैं। किसानों से किए वादे पूरे नहीं किए गए। बेरोजगारी दर बढ़ी, जबकि कांग्रेस सरकार में यह कम थी। भाजपा ने 5 साल में 1 लाख नौकरियां देने का वादा किया था, लेकिन डेढ़ साल में कोई भर्ती नहीं हुई। शिक्षकों के 33 हजार पद खाली हैं और बस्तर जूनियर चयन बोर्ड लगभग बंद है।

सचिन पायलट ने आगे कहा कि भ्रष्टाचार और कुशासन का बोलबाला है। साय सरकार में ‘विष्णु का सुशासन’ नहीं दिखता। मॉब लिंचिंग, फायरिंग, गो तस्करी और महिलाओं के खिलाफ अपराध बढ़े। नक्सली घटनाएं बढ़ीं और सरकार के पास कोई स्पष्ट नक्सल नीति नहीं है। रेत के दाम तीन गुना बढ़ गए हैं और सत्ताधारी पार्टी रेत माफिया से मिली हुई है।

उन्होंने राज्य में डीएपी संकट को लेकर भी सरकार पर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि मानसून आने के बावजूद खाद-बीज की कमी से खरीफ फसलों की बुवाई प्रभावित हो रही है। डीएपी और एनपीके की कमी से किसान परेशान हैं। सरकार सिर्फ 80 हजार मीट्रिक टन डीएपी ही उपलब्ध करा पाई, जबकि 3 लाख मीट्रिक टन की जरूरत है।

सचिन पायलट ने आरोप लगाया कि भाजपा सरकार में छत्तीसगढ़ अवैध शराब का हब बन गया है। गली-मोहल्लों और किराना दुकानों में शराब बिक रही है। शराबबंदी का वादा करने वाली भाजपा अब इस मुद्दे पर चुप है। सरकार की नीतियां शराबखोरी को बढ़ावा दे रही हैं।

छत्तीसगढ़ प्रभारी सचिन पायलट ने कहा कि रेत माफिया बेलगाम है और उसे सत्ताधारी नेताओं का संरक्षण प्राप्त है। खनिज विभाग के कर्मचारियों और पत्रकारों पर हमले हो रहे हैं।

पायलट ने पार्टी की सक्रियता और प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज के नेतृत्व में विभिन्न मुद्दों पर किए जा रहे आंदोलनों की तारीफ की। उन्होंने कहा कि कांग्रेस हर वर्ग की समस्याओं के लिए लड़ रही है। उन्होंने विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष डॉ. चरणदास महंत की भी तारीफ की, जो सदन के अंदर और बाहर जनता की आवाज उठा रहे हैं और सरकार को उसकी कमियां बता रहे हैं।

इस मौके पर छत्तीसगढ़ कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष दीपक बैज, विधानसभा नेता प्रतिपक्ष डॉ चरणदास मजन्त, पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल, पूर्व उप मुख्यमंत्री टीएसी सिंह देव मौजूद थे।

Latest articles

सहयोग केन्द्र के माध्यम से कार्यकर्ताओं के आवेदनों का हो रहा निराकरण

सहयोग केन्द्र के माध्यम से कार्यकर्ताओं के आवेदनों का हो रहा निराकरण रायपुर। भाजपा प्रदेश...

अयोध्या दर्शन के लिए एक मार्च से होगा पंजीयन… बिलासपुर से 1008 रामभक्त पहुंचेंगे अयोध्या धाम

अयोध्या दर्शन के लिए एक मार्च से होगा पंजीयन… बिलासपुर से 1008 रामभक्त पहुंचेंगे...

RAIGRH : नशा मुक्ति अभियान के तहत इन 15 मेडिकल स्टोर्स को कड़ी चेतावनी, बिना डॉक्टर पर्ची दवा बिक्री पर सख्ती

RAIGRH : नशा मुक्ति अभियान के तहत इन 15 मेडिकल स्टोर्स को कड़ी चेतावनी,...

‘विकसित छत्तीसगढ़’ के ‘संकल्प’ को चरितार्थ करने वाला ऐतिहासिक बजट : भाजपा

‘विकसित छत्तीसगढ़’ के 'संकल्प' को चरितार्थ करने वाला ऐतिहासिक बजट : भाजपा रायपुर। भारतीय जनता...

More like this

सहयोग केन्द्र के माध्यम से कार्यकर्ताओं के आवेदनों का हो रहा निराकरण

सहयोग केन्द्र के माध्यम से कार्यकर्ताओं के आवेदनों का हो रहा निराकरण रायपुर। भाजपा प्रदेश...

अयोध्या दर्शन के लिए एक मार्च से होगा पंजीयन… बिलासपुर से 1008 रामभक्त पहुंचेंगे अयोध्या धाम

अयोध्या दर्शन के लिए एक मार्च से होगा पंजीयन… बिलासपुर से 1008 रामभक्त पहुंचेंगे...

RAIGRH : नशा मुक्ति अभियान के तहत इन 15 मेडिकल स्टोर्स को कड़ी चेतावनी, बिना डॉक्टर पर्ची दवा बिक्री पर सख्ती

RAIGRH : नशा मुक्ति अभियान के तहत इन 15 मेडिकल स्टोर्स को कड़ी चेतावनी,...
error: Content is protected !!