Homebreaking newsरकबा सुधार एवं ऑनलाइन मैपिंग में लापरवाही, हल्का पटवारी निलंबित

रकबा सुधार एवं ऑनलाइन मैपिंग में लापरवाही, हल्का पटवारी निलंबित

Published on

रकबा सुधार एवं ऑनलाइन मैपिंग में लापरवाही, हल्का पटवारी निलंबित

रायपुर/कोरबा ।कृषकों के रकबा सुधार एवं ऑनलाइन मैपिंग में लापरवाही बरतने के मामले में कोरबा जिले के पटवारी हल्का क्रमांक 3 की पटवारी श्रीमती कामिनी कारे को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया गया है। इस कार्य की मॉनिटरिंग में उदासीनता बरतने के कारण तहसीलदार हरदीबाजार को भी कारण बताओ नोटिस जारी किया गया है। यह कार्रवाई कोरबा कलेक्टर कुणाल दुदावत के निर्देश पर की गई है।

गौरतलब है कि जिला प्रशासन कोरबा को यह शिकायत मिली कि जिले के पटवारी हल्का क्रमांक 03, राजस्व निरीक्षक मंडल तिवरता, तहसील हरदीबाजार अंतर्गत ग्राम नोनबिर्रा, उड़ता एवं पूटा के कृषक उपार्जन केन्द्र में समर्थन मूल्य पर अपना धान विक्रय नहीं कर पा रहे हैं। इस शिकायत को गंभीरता से लेते हुए कलेक्टर कुणाल दुदावत ने मामले की जांच के निर्देश दिए थे।

अनुविभागीय अधिकारी राजस्व, पाली द्वारा प्रस्तुत जांच प्रतिवेदन में यह पाया गया कि संबंधित हल्का पटवारी द्वारा अनेक कृषकों का क्षेत्र निरीक्षण एवं सत्यापन नहीं किया गया है। इस लापरवाही के कारण प्रभावित कृषक अपना धान विक्रय नहीं कर पा रहे हैं। पटवारी श्रीमती कारे के इस कृत्य को शासन के निर्देशों की अवहेलना एवं कर्तव्य के प्रति उदासीनता व स्वेच्छाचारिता मानते हुए निलंबन की कार्रवाई की गई है। निलंबन अवधि में उनका मुख्यालय तहसील कार्यालय पाली निर्धारित किया गया है।

Latest articles

हनुमान जयंती पर वनांचल में भव्य शोभायात्रा,गूँजे जय श्रीराम और जय बजरंगबली के जयकारे…

हनुमान जयंती पर वनांचल में भव्य शोभायात्रा,गूँजे जय श्रीराम और जय बजरंगबली के जयकारे... कुदमुरा/कोरबा।...

राठिया कंवर समाज का केंद्रीय प्रबंधकारिणी का गठन इन्हें मिली जिम्मेदारी

राठिया कंवर समाज का केंद्रीय प्रबंधकारिणी का गठन इन्हें मिली जिम्मेदारी रायगढ़।29 मार्च को राठिया...

पुलिस डिपार्टमेंट में बड़ा फेरबदल, 114 पुलिस अधिकारियों का ट्रांसफर

पुलिस डिपार्टमेंट में बड़ा फेरबदल, 114 पुलिस अधिकारियों का ट्रांसफर मुंगेली/बिलासपुर।सीनियर सुपरिटेंडेंट ऑफ़ पुलिस (SP)...

मूक-बधिर पीड़िता के इशारों में दी गई गवाही, लगी हाईकोर्ट की मुहर

मूक-बधिर पीड़िता के इशारों में दी गई गवाही, लगी हाईकोर्ट की मुहर 0 प्लास्टिक गुड़िया...

More like this

हनुमान जयंती पर वनांचल में भव्य शोभायात्रा,गूँजे जय श्रीराम और जय बजरंगबली के जयकारे…

हनुमान जयंती पर वनांचल में भव्य शोभायात्रा,गूँजे जय श्रीराम और जय बजरंगबली के जयकारे... कुदमुरा/कोरबा।...

राठिया कंवर समाज का केंद्रीय प्रबंधकारिणी का गठन इन्हें मिली जिम्मेदारी

राठिया कंवर समाज का केंद्रीय प्रबंधकारिणी का गठन इन्हें मिली जिम्मेदारी रायगढ़।29 मार्च को राठिया...

पुलिस डिपार्टमेंट में बड़ा फेरबदल, 114 पुलिस अधिकारियों का ट्रांसफर

पुलिस डिपार्टमेंट में बड़ा फेरबदल, 114 पुलिस अधिकारियों का ट्रांसफर मुंगेली/बिलासपुर।सीनियर सुपरिटेंडेंट ऑफ़ पुलिस (SP)...
error: Content is protected !!