HomeBlogछत्तीसगढ़ में मानसून सक्रिय, अगले 4 से 5 दिनों तक भारी बारिश...

छत्तीसगढ़ में मानसून सक्रिय, अगले 4 से 5 दिनों तक भारी बारिश के आसार

Published on

छत्तीसगढ़ में मानसून सक्रिय, अगले 4 से 5 दिनों तक भारी बारिश के आसार

रायपुर।छत्तीसगढ़ में मानसून अब पूरी तरह सक्रिय हो गया है। प्रदेश के अधिकांश हिस्सों में जोरदार बारिश हो रही है। आज मंगलवार से प्रदेश के अधिकांश हिस्सों में हल्की से मध्यम बारिश के साथ एक-दो स्थानों पर भारी से अति भारी बारिश होने की संभावना है। गरज-चमक के साथ छींटे पड़ने और बिजली गिरने के भी आसार हैं। मंगलवार को राजधानी रायपुर में सुबह से ही घने बादल छाए हुए हैं। तेज हवाएं चल रही हैं। बारिश की संभावना बनी हुई थी, वहीं सुबह अलग-अलग जगहों पर बारिश भी हुई। मौसम में आए बदलाव के कारण तापमान में गिरावट आई है और लोगों को गर्मी से राहत मिली है। अधिकांश जिलों में मध्यम से भारी बारिश दर्ज की गई है।

रविवार और सोमवार को हुई बारिश के कारण राजधानी रायपुर समेत कई जिलों में ठंडक का अहसास हो रहा है। इन जिलों में भारी बारिश का अलर्ट  मौसम विभाग के मुताबिक अगले चार दिनों तक राजधानी रायपुर, दुर्ग, भिलाई, अभनपुर, बलौदाबाजार, भाटापारा, बिलासपुर, दंतेवाड़ा और बस्तर समेत कई जिलों में भारी बारिश का अलर्ट जारी किया गया है. इसके साथ ही प्रदेश के कई जिलों में बिजली गिरने की चेतावनी भी जारी की गई है. आज राजधानी रायपुर और बिलासपुर में भारी बारिश होगी. प्रदेश के कई इलाकों में तेज आंधी के साथ रुक-रुक कर बारिश जारी रहेगी.

Latest articles

सहयोग केन्द्र के माध्यम से कार्यकर्ताओं के आवेदनों का हो रहा निराकरण

सहयोग केन्द्र के माध्यम से कार्यकर्ताओं के आवेदनों का हो रहा निराकरण रायपुर। भाजपा प्रदेश...

अयोध्या दर्शन के लिए एक मार्च से होगा पंजीयन… बिलासपुर से 1008 रामभक्त पहुंचेंगे अयोध्या धाम

अयोध्या दर्शन के लिए एक मार्च से होगा पंजीयन… बिलासपुर से 1008 रामभक्त पहुंचेंगे...

RAIGRH : नशा मुक्ति अभियान के तहत इन 15 मेडिकल स्टोर्स को कड़ी चेतावनी, बिना डॉक्टर पर्ची दवा बिक्री पर सख्ती

RAIGRH : नशा मुक्ति अभियान के तहत इन 15 मेडिकल स्टोर्स को कड़ी चेतावनी,...

‘विकसित छत्तीसगढ़’ के ‘संकल्प’ को चरितार्थ करने वाला ऐतिहासिक बजट : भाजपा

‘विकसित छत्तीसगढ़’ के 'संकल्प' को चरितार्थ करने वाला ऐतिहासिक बजट : भाजपा रायपुर। भारतीय जनता...

More like this

सहयोग केन्द्र के माध्यम से कार्यकर्ताओं के आवेदनों का हो रहा निराकरण

सहयोग केन्द्र के माध्यम से कार्यकर्ताओं के आवेदनों का हो रहा निराकरण रायपुर। भाजपा प्रदेश...

अयोध्या दर्शन के लिए एक मार्च से होगा पंजीयन… बिलासपुर से 1008 रामभक्त पहुंचेंगे अयोध्या धाम

अयोध्या दर्शन के लिए एक मार्च से होगा पंजीयन… बिलासपुर से 1008 रामभक्त पहुंचेंगे...

RAIGRH : नशा मुक्ति अभियान के तहत इन 15 मेडिकल स्टोर्स को कड़ी चेतावनी, बिना डॉक्टर पर्ची दवा बिक्री पर सख्ती

RAIGRH : नशा मुक्ति अभियान के तहत इन 15 मेडिकल स्टोर्स को कड़ी चेतावनी,...
error: Content is protected !!