KORBA: खुली पोल-आदिवासी बच्चे पी रहे तालाब का पानी…
कोरबा। विभाग गांव-गांव में मूलभूत सुविधाएं पहुंचाने का दम भरते नहीं थकती है।लेकिन जमीनी हकीकत कुछ और है। जिले की कोरबा विकासखण्ड अंतर्गत आने वाले ग्राम पंचायत मदनपुर के पटेलपारा में प्राथमिक शाला में पसान मूलभूत सुविधाओं का अभाव है।यहां के आदिवासी परिवार के बच्चे तालाब का पानी को मजबूर हैं लेकिन अधिकारियों को यह सब नही दिखता।जब हमारी टीम ने गुरुवार 5 सितंबर को पटेलपारा प्राथमिक का के पास तालाब से पानी पी रहे थे तो कैमरे में कैद कर लिया।

एक साल से हेण्डपम्प खराब
पटेलपारा स्कूल में लगा हेण्डपम्प बीते एक साल से खराब है,जिससे बच्चों के सामने पेयजल की समस्या खड़ी हो गई है। संबंधित विभाग से शिकायत करने के बाद भी समस्या का समाधान नहीं किया जाता।मजबूरन बच्चे तालाब का गंदा पानी पीने के लिए मजबूर हैं।
















































