KORBA : विद्यालयों में पदस्थ भृत्यों को दो महीने से नहीं मिल रहा पारिश्रमिक…
कोरबा।जिले के विद्यालयों में पदस्थ भृत्यों के परिवार की रक्षाबंधन, तीज, गणेश चतुर्थी त्यौहार वर्से फीके बीत रहे हैं।क्योंकि किसी भृत्य को दो महीने विभाग द्वारा पारिश्रमिक नहीं दिया गया है। विभाग ने जुलाई में करीबन 124 भृत्यों की भर्ती किया था।इससे पहले वे रोजी मजदूरी कर अपने परिवार का भरण पोषण करते हैं दो महीने से पारिश्रमिक नहीं दिया गया। फिर उनका परिवार कैसे चलता होगा इसका सहज ही अंदाजा लगाया जा सकता है।
आपको बता दें कि भृत्यों को जुलाई, अगस्त माह का परिश्रामिक मानदेय अब तक नहीं मिल सका है। दो माह का मानदेय मिलने से उनके सामने आर्थिक मुश्किलें खड़ी हो गई हैं।उनका घर का खर्च चलाना मुश्किल हो रहा है।
हमारी टीम ने भृत्यों से भृत्यों से भुगतान के सम्बंध में पूछा गया तो उन्होंने कहा कि हम कैमरे से सामने बोल नही सकते लेकिन आपको बता रहे है कि दो महीनों से हम परेशान है फिर भी ईमानदारी से काम कर रहें है विभाग हमारी समस्याओं को संज्ञान में लेवें।और परिश्रमिक का भुगतान शीघ्र किया जावें।
















































