KORBA : मण्डल अध्यक्ष की घोषणा नही और खींचतान, कैसे चलाएंगे 5 साल?
कोरबा।भाजपा मण्डल में जल्द ही मण्डल अध्यक्ष की घोषणा होनी है जिसकी तैयारियां मण्डल के चुनाव प्रभारी पर निहित है।लेकिन ऐसा नही लग रहा है।घोषणा के पूर्व ही खींचतान संगठन में नजर आने लगी है।वैसे तो संगठन में हर पांच साल में अध्यक्ष का चुनाव होता आ रहा है।लेकिन इस बार क्राइटेरिया को ज्यादा महत्वपूर्ण दिया जा रहा है।और किसे मंडल अध्यक्ष इस लेकर उम्र का क्राइटेरिया तय किया गया है।
वहीं आपको बता दे कि कोरबा जिले के कुदमुरा मण्डल में सबसे ज्यादा खींच तान सामने आ रही है जहां पर कई दावेदार हैं।पैनल में 3 नामों की सूची जिला एवं प्रदेश को गई है।लेकिन संगठन को दरकिनार करने की बात भी सामने आ रही है-सूत्र
उम्र को लेकर यह है क्राइटेरिया
प्रदेश भाजपा ने संगठन चुनाव को लेकर पदाधिकारियों की उम्र तय की है। जानकारी के अनुसार, मंडल अध्यक्ष और जिला अध्यक्ष बनने के लिए आयु सीमा तय की गई है। मंडल अध्यक्ष के लिए 35 से 45 साल का होना जरूरी है। वहीं,मंडल अध्यक्ष के लिए एक बार का सक्रिय सदस्य और जिला अध्यक्ष के लिए दो बार का सक्रिय सदस्य होना जरूरी है।
















































