HomeKORBAधान उठाव में कोरबा जिला छत्तीसगढ़-प्रदेश में पहले स्थान पर

धान उठाव में कोरबा जिला छत्तीसगढ़-प्रदेश में पहले स्थान पर

Published on

धान उठाव में कोरबा जिला छत्तीसगढ़ प्रदेश में पहले स्थान पर

जिले में अब तक कुल 99,362.24 मीट्रिक टन धान की हुई खरीदी

उपार्जन केंद्रों से अब तक 41560.84 मीट्रिक टन धान का हुआ उठाव

कोरबा। छत्तीसगढ़ शासन द्वारा खरीफ वर्ष 2024-25 में जिले के 65 धान उपार्जन केन्द्रों में किसानों से धान की खरीदी की जा रही है। शासन द्वारा समर्थन मूल्य पर धान खरीदी होने से किसानों में हर्ष व्याप्त है। धान खरीदी केंद्रों में जिला प्रशासन द्वारा किसानों की उपज खरीदी के लिए ऑनलाइन टोकन वितरण, बारदाने की उपलब्धता, इलेक्ट्रॉनिक तौल मशीन से तौलाई, शीघ्रता से भुगतान आदि की समुचित व्यवस्था की गई है।

जिले में अब तक पंजीकृत किसानों से 99,362.24 मीट्रिक टन गुणवत्तायुक्त धान खरीदी की गई है एवं उपार्जन केंद्रों से अब तक 41560.84 मीट्रिक टन धान का उठाव भी हो चुका है साथ ही 57801.40 मीट्रिक टन धान उठाव के लिए शेष है। जिसका भी शीघ्रता से उठाव पूर्ण कर लिया जाएगा। समितियों से धान उठाव एवं डीओ जारी करने में कोरबा जिला प्रदेश में पहले स्थान पर है।
जिले में उपार्जन केंद्रों से तेजी से धान का उठाव किया जा रहा है। साथ ही संग्रहण केन्द्रों की व्यवस्था भी की गई है। किसानों को धान विक्रय में किसी प्रकार की परेशानी नही हो इसके लिये खरीदी केन्द्रों में धान की स्टैकिंग कराकर स्थान बनाया गया है।

Latest articles

अयोध्या दर्शन के लिए एक मार्च से होगा पंजीयन… बिलासपुर से 1008 रामभक्त पहुंचेंगे अयोध्या धाम

अयोध्या दर्शन के लिए एक मार्च से होगा पंजीयन… बिलासपुर से 1008 रामभक्त पहुंचेंगे...

RAIGRH : नशा मुक्ति अभियान के तहत इन 15 मेडिकल स्टोर्स को कड़ी चेतावनी, बिना डॉक्टर पर्ची दवा बिक्री पर सख्ती

RAIGRH : नशा मुक्ति अभियान के तहत इन 15 मेडिकल स्टोर्स को कड़ी चेतावनी,...

‘विकसित छत्तीसगढ़’ के ‘संकल्प’ को चरितार्थ करने वाला ऐतिहासिक बजट : भाजपा

‘विकसित छत्तीसगढ़’ के 'संकल्प' को चरितार्थ करने वाला ऐतिहासिक बजट : भाजपा रायपुर। भारतीय जनता...

CG :वित्त मंत्री ने 1 लाख 72 हजार करोड़ रुपए का बजट किया पेश; बोले-यह संकल्प बजट…

CG :वित्त मंत्री ने 1 लाख 72 हजार करोड़ रुपए का बजट किया पेश;...

More like this

अयोध्या दर्शन के लिए एक मार्च से होगा पंजीयन… बिलासपुर से 1008 रामभक्त पहुंचेंगे अयोध्या धाम

अयोध्या दर्शन के लिए एक मार्च से होगा पंजीयन… बिलासपुर से 1008 रामभक्त पहुंचेंगे...

RAIGRH : नशा मुक्ति अभियान के तहत इन 15 मेडिकल स्टोर्स को कड़ी चेतावनी, बिना डॉक्टर पर्ची दवा बिक्री पर सख्ती

RAIGRH : नशा मुक्ति अभियान के तहत इन 15 मेडिकल स्टोर्स को कड़ी चेतावनी,...

‘विकसित छत्तीसगढ़’ के ‘संकल्प’ को चरितार्थ करने वाला ऐतिहासिक बजट : भाजपा

‘विकसित छत्तीसगढ़’ के 'संकल्प' को चरितार्थ करने वाला ऐतिहासिक बजट : भाजपा रायपुर। भारतीय जनता...
error: Content is protected !!