HomeKORBAKorba : डायल 112 के जवान व चालक ने Car में फंसे...

Korba : डायल 112 के जवान व चालक ने Car में फंसे नवदंपत्ति को निकाला बाहर

Published on

कोरबा : कोरबा जिले के कटघोरा-अंबिकापुर राष्ट्रीय राजमार्ग में हसदेव पुल घाट के समीप एक कार अनियंत्रित होकर पलट गई। नवदंपत्ति कार के भीतर फंस गए। सूचना पर पहुंची डायल 112 की टीम ने उन्हें सुरक्षित बाहर निकाला। दंपत्ति को यात्री बस में कटघोरा रवाना किया गया।


घटना रात लगभग 9.40 बजे की बताई जा रही हैं। बताया जा रहा है कि अंबिकापुर में रहने वाला युवक अपनी पत्नी के साथ परिजनों से मिलने जा रहा था। वे कटघोरा-अंबिकापुर राष्ट्रीय राजमार्ग क्रमांक 130 में हसदेव पुल घाट के पास पहुंचे थे। इसी दौरान कार अनियंत्रित हो गयी। अनियंत्रित कार सड़क किनारे खाई में पलट गई। नव दंपत्ति कार के भीतर ही फंस गए। जिसकी सूचना राहगीरों ने डायल 112 के कंट्रोल रूम में दी।

यह भी पढ़े : मध्यप्रदेश, छत्तीसगढ़, राजस्थान, सहित पांच राज्यों में Election आचार संहिता खत्म


सूचना मिलते ही डायल 112 के बांगो कोबरा 01 में तैनात आरक्षक 679 शिव चौहान चालक नीरज पांडेय के साथ घटनास्थल पर पहुंचे। टीम ने भारी मशक्कत के बाद कार में फंसे नव दंपत्ति को बाहर निकाला। घटना में नव दंपत्ति को मामूली चोटे आई थी। उन्हें यात्री बस से रात्रि विश्राम के लिए कटघोरा रवाना किया गया। मामले की सूचना मोरगा पुलिस को दी गई है। पुलिस कार को निकालने के बाद वैधानिक कार्रवाई करेगी।

 

 

Latest articles

कांग्रेस कार्यालय राजीव भवन का घेराव… BJYM कार्यकर्ताओं ने लगाए कांग्रेस पार्टी मुर्दाबाद, राहुल गांधी मुर्दाबाद के नारे

कांग्रेस कार्यालय राजीव भवन का घेराव... BJYM कार्यकर्ताओं ने लगाए कांग्रेस पार्टी मुर्दाबाद, राहुल...

निगम ने कसा शिकंजा करोड़ों की बकाया राशि वसूलने, नोटिस जारी करने के आदेश

निगम ने कसा शिकंजा करोड़ों की बकाया राशि वसूलने, नोटिस जारी करने के आदेश दुर्ग।...

बिलासपुर हवाई सेवा पर केंद्र का हलफनामा नहीं आया, 25 को फिर सुनवाई

बिलासपुर हवाई सेवा पर केंद्र का हलफनामा नहीं आया, 25 को फिर सुनवाई बिलासपुर।बिलासपुर में...

विशेष गहन पुनरीक्षण अभियानः मतदाता सूची का किया गया अंतिम प्रकाशन

विशेष गहन पुनरीक्षण अभियानः मतदाता सूची का किया गया अंतिम प्रकाशन 8,42,695 मतदाता पंजीकृत, राजनीतिक...

More like this

कांग्रेस कार्यालय राजीव भवन का घेराव… BJYM कार्यकर्ताओं ने लगाए कांग्रेस पार्टी मुर्दाबाद, राहुल गांधी मुर्दाबाद के नारे

कांग्रेस कार्यालय राजीव भवन का घेराव... BJYM कार्यकर्ताओं ने लगाए कांग्रेस पार्टी मुर्दाबाद, राहुल...

निगम ने कसा शिकंजा करोड़ों की बकाया राशि वसूलने, नोटिस जारी करने के आदेश

निगम ने कसा शिकंजा करोड़ों की बकाया राशि वसूलने, नोटिस जारी करने के आदेश दुर्ग।...

बिलासपुर हवाई सेवा पर केंद्र का हलफनामा नहीं आया, 25 को फिर सुनवाई

बिलासपुर हवाई सेवा पर केंद्र का हलफनामा नहीं आया, 25 को फिर सुनवाई बिलासपुर।बिलासपुर में...
error: Content is protected !!