HomeKORBAKORBA: कलेक्टर ने धान खरीदी केन्द्र का किया निरीक्षण,समिति प्रबंधक एवं तौल...

KORBA: कलेक्टर ने धान खरीदी केन्द्र का किया निरीक्षण,समिति प्रबंधक एवं तौल प्रभारी को खरीदी कार्य से पृथक करने निर्देश दिए

Published on

KORBA: कलेक्टर ने धान खरीदी केन्द्र का किया निरीक्षण,समिति प्रबंधक एवं तौल प्रभारी को खरीदी कार्य से पृथक करने निर्देश दिए

कोरबा।कलेक्टर अजीत वसंत ने आज विकासखंड करतला के धान उपार्जन केन्द्र चिकनीपाली का निरीक्षण कर धान खरीदी की जानकारी ली।कलेक्टर ने उर्पाजन केन्द्र में पंजीकृत किसानों की संख्या, जारी टोकन अब तक हुए धान खरीदी, राशि भुगतान एवं केंद्र में उपलब्ध बारदानों के सम्बंध में जानकारी ली।उन्होंने केंद्र में धान भंडारण, स्टैकिंग व्यवस्था का भी अवलोकन करते हुए नए-पुराने बारदाना की उपलब्धता,धान की नमी परीक्षण सहित अन्य व्यवस्थाओं का जायजा लिया।

कलेक्टर ने धान विक्रय के लिए आए किसानों से केंद्र में उपलब्ध सुविधाओं की जानकारी ली।उन्होंने किसानों द्वारा विक्रय हेतु लाए धान की नमी का भी अपने समक्ष जांच करवाई और बोरी में भरे धान का इलेक्ट्रॉनिक तौल मशीन में माप करवाकर वजन का सत्यापन कराया।

इस दौरान समिति में किसानों की धान को बिना पलटी किए सीधा बारदाने में भरकर तौलाई करने,समिति प्रबंधक की केंद्र में अनुपस्थित रहने एवं केंद्र में अनेक स्थानों पर अव्यवस्था मिलने पर कलेक्टर ने नाराजगी जाहिर की।उन्होंने केंद्र में धान खरीदी कार्य मे नियमों का पालन नही करने के कारण समिति प्रबंधक एवं तौल प्रभारी को खरीदी कार्य से पृथक करने के निर्देश दिए। साथ ही सभी उपार्जन केंद्रों में धान की तौलाई से पहले अनिवार्य रूप से पलटी कराना सुनिश्चित करने के निर्देश अधिकारियों को दिए। जिससे केंद्र में गुणवत्तापूर्ण धान की खरीदी हो सके।
इस अवसर पर एसडीएम सरोज महिलांगे, तहसीलदार राहूल पाण्डेय एवं अन्य अधिकारी उपस्थित थे।

Latest articles

अयोध्या दर्शन के लिए एक मार्च से होगा पंजीयन… बिलासपुर से 1008 रामभक्त पहुंचेंगे अयोध्या धाम

अयोध्या दर्शन के लिए एक मार्च से होगा पंजीयन… बिलासपुर से 1008 रामभक्त पहुंचेंगे...

RAIGRH : नशा मुक्ति अभियान के तहत इन 15 मेडिकल स्टोर्स को कड़ी चेतावनी, बिना डॉक्टर पर्ची दवा बिक्री पर सख्ती

RAIGRH : नशा मुक्ति अभियान के तहत इन 15 मेडिकल स्टोर्स को कड़ी चेतावनी,...

‘विकसित छत्तीसगढ़’ के ‘संकल्प’ को चरितार्थ करने वाला ऐतिहासिक बजट : भाजपा

‘विकसित छत्तीसगढ़’ के 'संकल्प' को चरितार्थ करने वाला ऐतिहासिक बजट : भाजपा रायपुर। भारतीय जनता...

CG :वित्त मंत्री ने 1 लाख 72 हजार करोड़ रुपए का बजट किया पेश; बोले-यह संकल्प बजट…

CG :वित्त मंत्री ने 1 लाख 72 हजार करोड़ रुपए का बजट किया पेश;...

More like this

अयोध्या दर्शन के लिए एक मार्च से होगा पंजीयन… बिलासपुर से 1008 रामभक्त पहुंचेंगे अयोध्या धाम

अयोध्या दर्शन के लिए एक मार्च से होगा पंजीयन… बिलासपुर से 1008 रामभक्त पहुंचेंगे...

RAIGRH : नशा मुक्ति अभियान के तहत इन 15 मेडिकल स्टोर्स को कड़ी चेतावनी, बिना डॉक्टर पर्ची दवा बिक्री पर सख्ती

RAIGRH : नशा मुक्ति अभियान के तहत इन 15 मेडिकल स्टोर्स को कड़ी चेतावनी,...

‘विकसित छत्तीसगढ़’ के ‘संकल्प’ को चरितार्थ करने वाला ऐतिहासिक बजट : भाजपा

‘विकसित छत्तीसगढ़’ के 'संकल्प' को चरितार्थ करने वाला ऐतिहासिक बजट : भाजपा रायपुर। भारतीय जनता...
error: Content is protected !!