KORBA: मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय कल कोरबा के दौरे पर,इन कार्यक्रम में होंगे शामिल
कोरबा। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय 11 जनवरी को कोरबा के दौरे पर रहेंगे। वे ITI तानसेन चौक के पास महर्षि वाल्मीकि आश्रम में आयोजित बैगा पुजारी सम्मेलन में चीफ गेस्ट के तौर पर शामिल होंगे और गौरा पूजा महोत्सव में भी अपनी मौजूदगी दर्ज कराएंगे। कार्यक्रम में विशिष्ट अतिथि के रूप में श्रम एवं उद्योग मंत्री लखन लाल देवांगन व वन मंत्री केदार कश्यप कार्यक्रम की अध्यक्षता करेंगे।
एसपी ने प्रस्तावित कार्यक्रम स्थल का किया निरीक्षण
कोरबा नगरीय क्षेत्र स्थित महर्षि वाल्मीकि आश्रम में मुख्यमंत्री छत्तीसगढ़ शासन श्री विष्णु देव साय के 11 जनवरी को प्रस्तावित दौरा कार्यक्रम को लेकर सुरक्षा एवं आवश्यक तैयारियों का जायजा लिया गया। कलेक्टर कुणाल दुदावत के निर्देशन में पुलिस अधीक्षक सिद्धार्थ तिवारी के नेतृत्व में जिला प्रशासन की टीम द्वारा स्थल निरीक्षण किया गया।निरीक्षण के दौरान एसपी तिवारी ने आश्रम परिसर का अवलोकन करते हुए सुरक्षा व्यवस्था, बैरिकेडिंग, प्रवेश-निकास मार्ग, पार्किंग व्यवस्था एवं भीड़ नियंत्रण की तैयारियों की समीक्षा की।
वहीं मुख्यमंत्री के कोरबा दौरे को देखते हुए ट्रैफिक पुलिस ने रूट डायवर्ट कर दिया है और इसके लिए एक चार्ट भी जारी किया गया है।मुख्यमंत्री का हेलीकॉप्टर रिस्दी मार्ग पर पुलिस लाइन ग्राउंड में उतरेगा और यहां से वे कार से कार्यक्रम स्थल वनवासी कल्याण आश्रम पहुंचेंगे। मुख्यमंत्री के दौरे को देखते हुए इस रूट पर चलने वाली गाड़ियों के लिए नया रोड मैप तैयार किया गया है।
















































