HomeKORBAKORBA : सराफा ब्यापारी की हत्या मामले की धमक राजधानी तक, घटना...

KORBA : सराफा ब्यापारी की हत्या मामले की धमक राजधानी तक, घटना स्थल का जायजा लेने पहुंचे आईजी शुक्ला

Published on

KORBA : सराफा ब्यापारी की हत्या मामले की धमक राजधानी तक, घटना स्थल का जायजा लेने पहुंचे आईजी शुक्ला

कोरबा। पत्रकार मुकेश चन्द्राकर के हत्या होने के महज चन्द दिनों बाद रविवार की रात कोरबा के सराफा ब्यापारी की हत्या हो गई है।जिसकी गूंज राजधानी में गूंज रही है।बिलासपुर रेंज आईजी डॉ. संजीव शुक्ला आज सोमवार की सुबह कोरबा पहुंचे। उन्होंने घटना स्थल लालूराम कॉलोनी, टीपी नगर स्थित सराफा व्यापारी स्वर्गीय गोपाल राय सोनी के निवास स्थान पहुंचकर घटना स्थल का निरीक्षण किया। उन्होंने स्वर्गीय गोपाल के बेटे से घटना की जानकारी जुटाई। रविवार की रात दो नकाबपोश बदमाशों ने घर में घुसकर गोपाल राय सोनी की हत्या कर दी और फरार हो गए। आईजी ने घटना स्थल पहुंचकर घटनास्थल का निरीक्षण किया। उन्होंने पुलिस अधिकारियों से घटना की जानकारी जुटाई और आवश्यक निर्देश दिए।

आईजी डॉ. संजीव शुक्ला और कोरबा एसपी सिद्धार्थ तिवारी ने बताया कि घटना को लेकर पुलिस की अलग-अलग टीमें जांच में लगी हुई हैं और फरार आरोपियों को जल्द ही पकड़ लिया जाएगा।

बीती रात सराफा ब्यापारी की हुई थी हत्या

कोरबा शहर के एसएस प्लाजा में अमृता ज्वेलर्स की दुकान संचालित है। ज्वेलर्स दुकान का मालिक गोपाल राय सोनी कोरबा लालूराम कॉलोनी में रहते हैं। रविवार को गोपाल राय का बेटा सराफा दुकान में था। घर पर गोपाल राय और उनकी पत्नी मौजूद थे। इसी बीच रात करीब 9:40 बजे बदमाश गोपाल राय के घर पहुंचे। बदमाशों की गोपाल से मुठभेड़ हो गई। किसी बात को लेकर उनके बीच कहासुनी हुई और बदमाशों ने धारदार हथियार से गोपाल राय पर हमला कर दिया। गोपाल राय जमीन पर गिर पड़े। हमलावर गोपाल राय की क्रेटा कार लूटकर भाग गए। उनकी पत्नी ने शोर मचाया तो आसपास के लोग मौके पर पहुंचे। घायल गोपाल को कोरबा के एक निजी अस्पताल ले जाया गया, लेकिन वहां पहुंचने से पहले ही उनकी मौत हो गई।

Latest articles

3 अगस्त से 7 अगस्त तक सहयोग केंद्र संचालित,5 केबिनेट मंत्री रहेंगे उपस्थित,त्वरित समाधान पर जोर

3 अगस्त से 7 अगस्त तक सहयोग केंद्र संचालित,5 केबिनेट मंत्री रहेंगे उपस्थित,त्वरित समाधान पर जोर रायपुर।छत्तीसगढ़ के रायपुर में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) एक बार फिर अपने कार्यकर्ताओं और आम नागरिकों की समस्याओं के समाधान के लिए सहयोग केंद्र की शुरुआत करने जा रही है। प्रदेश भाजपा कार्यालय कुशाभाऊ ठाकरे परिसर में 3 अगस्त […]

छात्रा से छेड़छाड़ का आरोपी शिक्षक चंद घंटों में गिरफ्तार

छात्रा से छेड़छाड़ का आरोपी शिक्षक चंद घंटों में गिरफ्तार POCSO एक्ट के तहत मामला...

व्हाट्सएप पर राजनीतिक पोस्ट, पटवारी निलंबित

व्हाट्सएप पर राजनीतिक पोस्ट, पटवारी निलंबित बलरामपुर। सोशल मीडिया पर राजनीतिक गतिविधियों से जुड़ी पोस्ट...

RAIGARH : शहर में देह व्यापार के दो अड्डों पर एक साथ छापेमारी, दो महिलाओं और समेत 4 आरोपी गिरफ्तार

RAIGARH : शहर में देह व्यापार के दो अड्डों पर एक साथ छापेमारी, दो...

More like this

3 अगस्त से 7 अगस्त तक सहयोग केंद्र संचालित,5 केबिनेट मंत्री रहेंगे उपस्थित,त्वरित समाधान पर जोर

3 अगस्त से 7 अगस्त तक सहयोग केंद्र संचालित,5 केबिनेट मंत्री रहेंगे उपस्थित,त्वरित समाधान पर जोर रायपुर।छत्तीसगढ़ के रायपुर में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) एक बार फिर अपने कार्यकर्ताओं और आम नागरिकों की समस्याओं के समाधान के लिए सहयोग केंद्र की शुरुआत करने जा रही है। प्रदेश भाजपा कार्यालय कुशाभाऊ ठाकरे परिसर में 3 अगस्त […]

छात्रा से छेड़छाड़ का आरोपी शिक्षक चंद घंटों में गिरफ्तार

छात्रा से छेड़छाड़ का आरोपी शिक्षक चंद घंटों में गिरफ्तार POCSO एक्ट के तहत मामला...

व्हाट्सएप पर राजनीतिक पोस्ट, पटवारी निलंबित

व्हाट्सएप पर राजनीतिक पोस्ट, पटवारी निलंबित बलरामपुर। सोशल मीडिया पर राजनीतिक गतिविधियों से जुड़ी पोस्ट...
error: Content is protected !!