बालको प्रबंधन की मजदूर विरोधी नीतियों के खिलाफ खटिया खड़ी आंदोलन: जोगी
रायपुर। जनता छत्तीसगढ़ (जे) के प्रदेश अध्यक्ष अमित जोगी ने बुधवार को सोशल मीडिया के माध्यम से एक वीडियो जारी करते हुए बालको प्रबंधन की कर्मचारी और मजदूर विरोधी नीतियों के खिलाफ बड़ा आंदोलन छेड़ने की घोषणा की है। उन्होंने बताया कि 13 मार्च को वे कोरबा स्थित बालको क्षेत्र में खटिया खड़ी आंदोलन में शामिल होने के लिए पहुंचेंगे। जोगी ने कहा कि यह आंदोलन किसी एक राजनीतिक दल का नहीं, बल्कि बालको के कर्मचारी और मजदूरों के अधिकारों की लडाई है।
















































