HomeRAIGARHखरसिया पुलिस की भेलवाडीह में जुआ की छापेमारी,5 जुआरी गिरफ्तार,10,050 रुपये जब्त

खरसिया पुलिस की भेलवाडीह में जुआ की छापेमारी,5 जुआरी गिरफ्तार,10,050 रुपये जब्त

Published on

खरसिया पुलिस की भेलवाडीह में जुआ की छापेमारी,5 जुआरी गिरफ्तार,10,050 रुपये जब्त

रायगढ़। खरसिया पुलिस ने ग्राम भेलवाडीह में जुआ के खिलाफ छापामार कार्रवाई करते हुए 5 आरोपियों को गिरफ्तार किया और मौके से नगद 10,050 रुपए और ताश की 52 गड्डी बरामद की। यह कार्रवाई थाना प्रभारी खरसिया निरीक्षक कुमार गौरव साहू के नेतृत्व में की गई। आज दोपहर थाना प्रभारी को मुखबिर से सूचना मिली कि ग्राम भेलवाडीह में पंचमुखी मंदिर के पास सार्वजनिक स्थान पर कुछ लोग ताश की 52 गड्डी से जुआ खेल रहे हैं। सूचना मिलते ही पुलिस ने तत्काल मौके पर घेराबंदी कर दबिश दी, जिसमें 5 आरोपी रंगे हाथ पकड़े गए। हालांकि पुलिस को देखकर कुछ लोग भाग गए।

पकड़े गए आरोपी :

  1. अनिल राठौर (पिता सेतराम राठौर, उम्र 29 वर्ष, निवासी सपीदा)
  2. राजू उर्फ राजकुमार अग्रवाल (पिता प्रेमचंद अग्रवाल, उम्र 46 वर्ष, निवासी आईटीआई कॉलोनी, खरसिया)
  3. छबि लाल यादव (पिता चमार सिंह यादव, उम्र 38 वर्ष, निवासी ठाकुरदिया, खरसिया)
  4. लक्ष्मी प्रसाद जायसवाल (पिता कन्हैया लाल जायसवाल, उम्र 55 वर्ष, निवासी महुआपाली, सेंट जॉन स्कूल के पास, खरसिया)
  5. शहीदुल शेख (पिता तहजीब आलम शेख, उम्र 21 वर्ष, निवासी यदुमदन नगर टिफरा, थाना सिरगिट्टी, बिलासपुर)।

मौके पर इन आरोपियों के कब्जे से 10,050 रुपये नकद और 52 पत्तों की ताश की गड्डी बरामद की गई। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ जुआ प्रतिषेध अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर कार्रवाई की गई है।

इस छापेमारी में थाना प्रभारी निरीक्षक कुमार गौरव साहू के साथ सहायक उप निरीक्षक लक्ष्मी नारायण राठौर और आरक्षक विशोप सिंह, प्रदीप तिवारी, अशोक, रमेश, और राम भजन शामिल थे।

Latest articles

इन्हें बनाया गया कोरबा भाजपा का नया जिलाध्यक्ष,राजनीतिक गलियारों में चर्चा का विषय?

इन्हें बनाया गया कोरबा भाजपा का नया जिलाध्यक्ष,राजनीतिक गलियारों में चर्चा का विषय? छत्तीसगढ़ भाजपा...

जमीन के नामांतरण के लिए तहसील का चक्कर अब खत्म,जमीन के रजिस्ट्री के साथ ही होगा नामांतरण

जमीन के नामांतरण के लिए तहसील का चक्कर अब खत्म,जमीन के रजिस्ट्री के साथ...

कांग्रेसी निकालेंगे न्याय पदयात्रा 26 से

कांग्रेसी निकालेंगे न्याय पदयात्रा 26 से जगदलपुर। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज ने कहा है...

छत्तीसगढ़ में भी करीब 2000 पाकिस्तानी नागरिकों की गहन निगरानी शुरू,27 अप्रैल तक छोड़ना होगा प्रदेश

छत्तीसगढ़ में भी करीब 2000 पाकिस्तानी नागरिकों की गहन निगरानी शुरू,27 अप्रैल तक छोड़ना...

More like this

इन्हें बनाया गया कोरबा भाजपा का नया जिलाध्यक्ष,राजनीतिक गलियारों में चर्चा का विषय?

इन्हें बनाया गया कोरबा भाजपा का नया जिलाध्यक्ष,राजनीतिक गलियारों में चर्चा का विषय? छत्तीसगढ़ भाजपा...

जमीन के नामांतरण के लिए तहसील का चक्कर अब खत्म,जमीन के रजिस्ट्री के साथ ही होगा नामांतरण

जमीन के नामांतरण के लिए तहसील का चक्कर अब खत्म,जमीन के रजिस्ट्री के साथ...

कांग्रेसी निकालेंगे न्याय पदयात्रा 26 से

कांग्रेसी निकालेंगे न्याय पदयात्रा 26 से जगदलपुर। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज ने कहा है...
error: Content is protected !!