HomeCrime newsफरार गांजा तस्कर को जोबी पुलिस ने जशपुर में दबोचा— तस्करी में...

फरार गांजा तस्कर को जोबी पुलिस ने जशपुर में दबोचा— तस्करी में प्रयुक्त ऑल्टो कार भी जब्त

Published on

फरार गांजा तस्कर को जोबी पुलिस ने जशपुर में दबोचा— तस्करी में प्रयुक्त ऑल्टो कार भी जब्त

रायगढ़। जिले में नशे के कारोबार पर लगातार शिकंजा कसते हुए जोबी पुलिस ने एक और बड़ी सफलता हासिल की है। पुलिस अधीक्षक श्री दिव्यांग कुमार पटेल के निर्देशन और एसडीओपी खरसिया श्री प्रभात पटेल के मार्गदर्शन में जोबी पुलिस ने गांजा तस्करी के फरार आरोपी सोनू लाल सोनार को गिरफ्तार कर लिया है।
रविवार सुबह पुलिस टीम ने आरोपी के गांव आमटोली, थाना बागबहार (जशपुर) में दबिश दी, जहां से सोनू लाल को पकड़कर रायगढ़ लाया गया। पुलिस ने उसके कब्जे से तस्करी में प्रयुक्त ऑल्टो कार (OD 14 J 5565)भी जब्त की है।

जांच में सामने आया है कि आरोपी सोनू लाल एक सक्रिय गांजा तस्करी गिरोह का हिस्सा है। वह मनोज साहू के साथ मिलकर उड़ीसा से गांजा लाकर रायगढ़ क्षेत्र में सप्लाई करता था।
गौरतलब है कि 26 अगस्त को चौकी प्रभारी जोबी एएसआई लक्ष्मी राठौर के नेतृत्व में ग्राम कुर्रु में बड़ी कार्रवाई की गई थी, जहां से पुलिस ने अनीता बाई अगरिया के घर से 64 किलो 360 ग्राम गांजा (62 पैकेट) जब्त किया था। पूछताछ में अनीता बाई ने बताया था कि यह गांजा उड़ीसा से लाकर उसके घर में सरस्वती साहू, मनोज साहू, सोनू लाल सोनार और लवकेश पांडे द्वारा रखा गया था, जिसे ट्रेन के जरिए उत्तर प्रदेश भेजा जाना था।
उस दौरान जोबी पुलिस ने सरस्वती साहू को गिरफ्तार कर जेल भेजा था, जबकि सोनू, मनोज और लवकेश फरार थे। अब सोनू लाल सोनार पिता मत्थु लाल 21 वर्ष निवासी ग्राम आमाटोली थाना बागबाहर जिला जशपुर* की गिरफ्तारी की गई ।

इस कार्रवाई में एएसआई लक्ष्मी राठौर, प्रधान आरक्षक दशरथ लाल, आरक्षक राजेंद्र राठिया, अश्वनी और राजा राम की अहम भूमिका रही।

Latest articles

हनुमान जयंती पर वनांचल में भव्य शोभायात्रा,गूँजे जय श्रीराम और जय बजरंगबली के जयकारे…

हनुमान जयंती पर वनांचल में भव्य शोभायात्रा,गूँजे जय श्रीराम और जय बजरंगबली के जयकारे... कुदमुरा/कोरबा।...

राठिया कंवर समाज का केंद्रीय प्रबंधकारिणी का गठन इन्हें मिली जिम्मेदारी

राठिया कंवर समाज का केंद्रीय प्रबंधकारिणी का गठन इन्हें मिली जिम्मेदारी रायगढ़।29 मार्च को राठिया...

पुलिस डिपार्टमेंट में बड़ा फेरबदल, 114 पुलिस अधिकारियों का ट्रांसफर

पुलिस डिपार्टमेंट में बड़ा फेरबदल, 114 पुलिस अधिकारियों का ट्रांसफर मुंगेली/बिलासपुर।सीनियर सुपरिटेंडेंट ऑफ़ पुलिस (SP)...

मूक-बधिर पीड़िता के इशारों में दी गई गवाही, लगी हाईकोर्ट की मुहर

मूक-बधिर पीड़िता के इशारों में दी गई गवाही, लगी हाईकोर्ट की मुहर 0 प्लास्टिक गुड़िया...

More like this

हनुमान जयंती पर वनांचल में भव्य शोभायात्रा,गूँजे जय श्रीराम और जय बजरंगबली के जयकारे…

हनुमान जयंती पर वनांचल में भव्य शोभायात्रा,गूँजे जय श्रीराम और जय बजरंगबली के जयकारे... कुदमुरा/कोरबा।...

राठिया कंवर समाज का केंद्रीय प्रबंधकारिणी का गठन इन्हें मिली जिम्मेदारी

राठिया कंवर समाज का केंद्रीय प्रबंधकारिणी का गठन इन्हें मिली जिम्मेदारी रायगढ़।29 मार्च को राठिया...

पुलिस डिपार्टमेंट में बड़ा फेरबदल, 114 पुलिस अधिकारियों का ट्रांसफर

पुलिस डिपार्टमेंट में बड़ा फेरबदल, 114 पुलिस अधिकारियों का ट्रांसफर मुंगेली/बिलासपुर।सीनियर सुपरिटेंडेंट ऑफ़ पुलिस (SP)...
error: Content is protected !!