HomeCRIMEघर मे रखे बक्से से दो लाख रुपए के Jewellery की चोर...

घर मे रखे बक्से से दो लाख रुपए के Jewellery की चोर ,जांच में जुटी पुलिस

Published on

भिलाई/दुर्ग : बक्से का ताला तोड़कर घर से सोने चांदी के जेवरात चोरी करने वाले आरोपियों के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई है। उतई थाना पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ धारा 305, 331(4) के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस के अनुसार उमरपोटी निवासी प्रार्थी अलखू राम साहू बीएसपी प्लांट में काम करता है। उसके घर में उसकी पत्नी और बेटा-बहू रहते हैं। 8 जुलाई की रात खाना खाने के बाद उसका बेटा और बहू ऊपर वाले कमरे में सोने चले गए। प्रार्थी और उसकी पत्नी नीचे ग्राउंड फ्लोर पर अलग-अलग कमरे में सो रहे थे। सुबह जब पत्नी की नींद खुली तो उसने देखा कि घर में चोरी हो गई है। उसने इस घटना की जानकारी अपने पति को दी। अज्ञात आरोपियों ने घर में रखे बक्से को तोड़कर उसमें रखे सोने का गुलबंद हार वजनी 60 ग्राम, सोने का बिस्किट वजनी 40 ग्राम, मंगलसूत्र, अंगूठी, कान की बाली, दो नग फुल्ली, कान की नाक की बाली, चांदी की पायल चोरी कर ली। चोरी गए सामान की कीमत करीब 2 लाख रुपए आंकी जा रही है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

Latest articles

हनुमान जयंती पर वनांचल में भव्य शोभायात्रा,गूँजे जय श्रीराम और जय बजरंगबली के जयकारे…

हनुमान जयंती पर वनांचल में भव्य शोभायात्रा,गूँजे जय श्रीराम और जय बजरंगबली के जयकारे... कुदमुरा/कोरबा।...

राठिया कंवर समाज का केंद्रीय प्रबंधकारिणी का गठन इन्हें मिली जिम्मेदारी

राठिया कंवर समाज का केंद्रीय प्रबंधकारिणी का गठन इन्हें मिली जिम्मेदारी रायगढ़।29 मार्च को राठिया...

पुलिस डिपार्टमेंट में बड़ा फेरबदल, 114 पुलिस अधिकारियों का ट्रांसफर

पुलिस डिपार्टमेंट में बड़ा फेरबदल, 114 पुलिस अधिकारियों का ट्रांसफर मुंगेली/बिलासपुर।सीनियर सुपरिटेंडेंट ऑफ़ पुलिस (SP)...

मूक-बधिर पीड़िता के इशारों में दी गई गवाही, लगी हाईकोर्ट की मुहर

मूक-बधिर पीड़िता के इशारों में दी गई गवाही, लगी हाईकोर्ट की मुहर 0 प्लास्टिक गुड़िया...

More like this

हनुमान जयंती पर वनांचल में भव्य शोभायात्रा,गूँजे जय श्रीराम और जय बजरंगबली के जयकारे…

हनुमान जयंती पर वनांचल में भव्य शोभायात्रा,गूँजे जय श्रीराम और जय बजरंगबली के जयकारे... कुदमुरा/कोरबा।...

राठिया कंवर समाज का केंद्रीय प्रबंधकारिणी का गठन इन्हें मिली जिम्मेदारी

राठिया कंवर समाज का केंद्रीय प्रबंधकारिणी का गठन इन्हें मिली जिम्मेदारी रायगढ़।29 मार्च को राठिया...

पुलिस डिपार्टमेंट में बड़ा फेरबदल, 114 पुलिस अधिकारियों का ट्रांसफर

पुलिस डिपार्टमेंट में बड़ा फेरबदल, 114 पुलिस अधिकारियों का ट्रांसफर मुंगेली/बिलासपुर।सीनियर सुपरिटेंडेंट ऑफ़ पुलिस (SP)...
error: Content is protected !!