HomeKORBAजन्माष्टमी: मंत्री देवांगन ने शोभायात्रा पर बरसाए पुष्प, भगवान श्रीकृष्ण को पालने...

जन्माष्टमी: मंत्री देवांगन ने शोभायात्रा पर बरसाए पुष्प, भगवान श्रीकृष्ण को पालने में झुलाया

Published on

जन्माष्टमी: मंत्री देवांगन ने शोभायात्रा पर बरसाए पुष्प, भगवान श्रीकृष्ण को पालने में झुलाया

कोरबा(26 अगस्त)।कृष्ण जन्माष्टमी के पावन अवसर पर प्रदेश के वाणिज्य उद्योग एवं श्रम मंत्री लखन लाल देवांगन शहर के विभिन्न मंदिरों में आयोजित श्री कृष्ण जन्मोत्सव में शामिल हुए। पुरानी बस्ती कोरबा स्थित रानी रोड दुर्गा मंदिर से श्री कृष्ण जन्माष्टमी पर स्थानीय वार्डवासियों द्वारा भव्य शोभायात्रा निकाली गई, इस शोभायात्रा में मंत्री देवांगन शामिल हुए। इस अवसर पर मंत्री देवांगन ने श्री कृष्ण की आरती पूजा की। वार्डवासियों के साथ मिलकर मंत्री देवांगन ने श्री कृष्ण की झांकी पर पुष्प वर्षा की।

इस अवसर पर उन्होंने वार्डवासियों एवं समिति को जन्माष्टमी की बधाई देते हुए कहा कि श्री कृष्ण सनातन परंपरा को मानने वालों के लिए प्रेरणा स्रोत हैं। गीता के माध्यम से श्री कृष्ण ने धर्म के मार्ग पर चलने का उपदेश दिया है और सभी धर्मों को साथ लेकर चलने की सीख भी दी है। आज हम सभी को श्री कृष्ण के बताए मार्ग पर चलना चाहिए। इस अवसर पर मंत्री देवांगन के साथ भाजपा जिला उपाध्यक्ष प्रफुल्ल तिवारी, वार्ड क्रमांक 16 के पार्षद नरेंद्र देवांगन, पार्षद धनश्री साहू, राकेश नागरमल, लक्ष्मण श्रीवास एवं समिति सदस्य विशाल साहू, अंशू तिवारी, जयंत श्रीवास, वीरेंद्र साहू, राहुल तंवर एवं बड़ी संख्या में वार्डवासी उपस्थित थे।

वॉर्ड वासियों के साथ भगवान श्रीकृष्ण की पूजा अर्चना की।
इसके बाद मंत्री देवांगन सीतामणी स्थित श्री सप्तदेव मंदिर पहुंचे। जहां मंत्री देवांगन ने श्रीकृष्ण जन्मोत्सव पर बनाए गए विभिन्न झांकियों के साथ साथ भगवान श्रीकृष्ण का दर्शन किया। कृष्ण भगवान की जीवंत मनमोहक झांकी देख मंत्री भाव विभोर हुए। भगवान को भोग लगाकर आरती की गई। इस अवसर पर मंत्री देवांगन ने सभी भक्तों के साथ राधे– राधे का उदघोष किया। इस अवसर पर अशोक मोदी, राजा मोदी, गौरव मोदी, वैभव शर्मा समेत अधिक संख्या में उपस्थित रहे।

इसके अलावा पंडित रवि शंकर नगर स्थित कपिलेश्वर मंदिर, राधा कृष्ण मन्दिर बालको और श्रीराम मंदिर बालको नगर में मंत्री देवांगन श्रीकृष्ण जन्माष्टमी महोत्सव में शामिल हुए। इस अवसर पर अधिक संख्या में श्रद्धालुगण उपस्थित रहे।

Latest articles

अयोध्या दर्शन के लिए एक मार्च से होगा पंजीयन… बिलासपुर से 1008 रामभक्त पहुंचेंगे अयोध्या धाम

अयोध्या दर्शन के लिए एक मार्च से होगा पंजीयन… बिलासपुर से 1008 रामभक्त पहुंचेंगे...

RAIGRH : नशा मुक्ति अभियान के तहत इन 15 मेडिकल स्टोर्स को कड़ी चेतावनी, बिना डॉक्टर पर्ची दवा बिक्री पर सख्ती

RAIGRH : नशा मुक्ति अभियान के तहत इन 15 मेडिकल स्टोर्स को कड़ी चेतावनी,...

‘विकसित छत्तीसगढ़’ के ‘संकल्प’ को चरितार्थ करने वाला ऐतिहासिक बजट : भाजपा

‘विकसित छत्तीसगढ़’ के 'संकल्प' को चरितार्थ करने वाला ऐतिहासिक बजट : भाजपा रायपुर। भारतीय जनता...

CG :वित्त मंत्री ने 1 लाख 72 हजार करोड़ रुपए का बजट किया पेश; बोले-यह संकल्प बजट…

CG :वित्त मंत्री ने 1 लाख 72 हजार करोड़ रुपए का बजट किया पेश;...

More like this

अयोध्या दर्शन के लिए एक मार्च से होगा पंजीयन… बिलासपुर से 1008 रामभक्त पहुंचेंगे अयोध्या धाम

अयोध्या दर्शन के लिए एक मार्च से होगा पंजीयन… बिलासपुर से 1008 रामभक्त पहुंचेंगे...

RAIGRH : नशा मुक्ति अभियान के तहत इन 15 मेडिकल स्टोर्स को कड़ी चेतावनी, बिना डॉक्टर पर्ची दवा बिक्री पर सख्ती

RAIGRH : नशा मुक्ति अभियान के तहत इन 15 मेडिकल स्टोर्स को कड़ी चेतावनी,...

‘विकसित छत्तीसगढ़’ के ‘संकल्प’ को चरितार्थ करने वाला ऐतिहासिक बजट : भाजपा

‘विकसित छत्तीसगढ़’ के 'संकल्प' को चरितार्थ करने वाला ऐतिहासिक बजट : भाजपा रायपुर। भारतीय जनता...
error: Content is protected !!