HomeRAIGARHसड़क सुरक्षा के लिए ब्लैक स्पॉट्स का निरीक्षण: दुर्घटनाओं को कम करने...

सड़क सुरक्षा के लिए ब्लैक स्पॉट्स का निरीक्षण: दुर्घटनाओं को कम करने के लिए प्रभावी सुधारात्मक कार्रवाई करें

Published on

सड़क सुरक्षा के लिए ब्लैक स्पॉट्स का निरीक्षण: दुर्घटनाओं को कम करने के लिए प्रभावी सुधारात्मक कार्रवाई करें

रायगढ़ । सड़क सुरक्षा उपायों एवं दुर्घटनाओं पर नियंत्रण के उपायों की मैदानी तत्परता का आकलन करने संजय शर्मा, अध्यक्ष अंतर्विभागीय लीड एजेंसी (सड़क सुरक्षा), छत्तीसगढ़ रायपुर द्वारा रायगढ़ जिले में वर्ष 2024 हेतु चिन्हित किये गये कई ब्लैक स्पॉट का निरीक्षण किया गया। यह निरीक्षण सड़क दुर्घटना रोकथाम एवं सुरक्षा उपायों के प्रभावी क्रियान्वयन के उद्देश्य से किया गया। ब्लैक स्पॉट, जहां अक्सर सड़क दुर्घटनाएं हो रही हैं, में सुधारात्मक कार्यवाही के निर्देश दिये गये।

निरीक्षण के दौरान निम्नलिखित ब्लैक स्पॉट का किया दौरा

  • फगुरम
  • कंचनपुर दर्रीपारा
  • उर्दना तिराहा
  • छाता मुड़ा चौक
  • जोरापाली चौक
  • पटेलपाली
  • कोड़ातराई

निरीक्षण के पश्चात  शर्मा ने संबंधित विभागों को सड़क सुरक्षा उपायों को सुदृढ़ करने के निर्देश दिए। इन दुर्घटना संभावित स्थलों पर प्रभावी एवं बड़े आकार के यातायात आने वाले उपाय एवं संकेतक लगाने की आवश्यकता बताई गई। साथ ही सड़क की कमियों को सुधारने तथा पुलिस मुख्यालय से आवंटित सड़क सुरक्षा उपकरणों का नियमित उपयोग सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए। इस अवसर पर शर्मा ने बताया कि अंतर्विभागीय लीड एजेंसी पुलिस मुख्यालय एवं सड़क सुरक्षा समिति के प्रयासों से वर्ष 2024 में रायगढ़ जिले में सड़क दुर्घटनाओं में 2% की कमी दर्ज की गई है। यह सड़क सुरक्षा उपायों के समय पर क्रियान्वयन का परिणाम है। निरीक्षण के दौरान यातायात पर्यवेक्षण अधिकारी  रमेश कुमार चंद्रा, उप पुलिस अधीक्षक (यातायात), रायगढ़ भी उपस्थित थे तथा उन्होंने यातायात सुरक्षा उपायों के क्रियान्वयन का मौके पर आकलन किया।

Latest articles

हनुमान जयंती पर वनांचल में भव्य शोभायात्रा,गूँजे जय श्रीराम और जय बजरंगबली के जयकारे…

हनुमान जयंती पर वनांचल में भव्य शोभायात्रा,गूँजे जय श्रीराम और जय बजरंगबली के जयकारे... कुदमुरा/कोरबा।...

राठिया कंवर समाज का केंद्रीय प्रबंधकारिणी का गठन इन्हें मिली जिम्मेदारी

राठिया कंवर समाज का केंद्रीय प्रबंधकारिणी का गठन इन्हें मिली जिम्मेदारी रायगढ़।29 मार्च को राठिया...

पुलिस डिपार्टमेंट में बड़ा फेरबदल, 114 पुलिस अधिकारियों का ट्रांसफर

पुलिस डिपार्टमेंट में बड़ा फेरबदल, 114 पुलिस अधिकारियों का ट्रांसफर मुंगेली/बिलासपुर।सीनियर सुपरिटेंडेंट ऑफ़ पुलिस (SP)...

मूक-बधिर पीड़िता के इशारों में दी गई गवाही, लगी हाईकोर्ट की मुहर

मूक-बधिर पीड़िता के इशारों में दी गई गवाही, लगी हाईकोर्ट की मुहर 0 प्लास्टिक गुड़िया...

More like this

हनुमान जयंती पर वनांचल में भव्य शोभायात्रा,गूँजे जय श्रीराम और जय बजरंगबली के जयकारे…

हनुमान जयंती पर वनांचल में भव्य शोभायात्रा,गूँजे जय श्रीराम और जय बजरंगबली के जयकारे... कुदमुरा/कोरबा।...

राठिया कंवर समाज का केंद्रीय प्रबंधकारिणी का गठन इन्हें मिली जिम्मेदारी

राठिया कंवर समाज का केंद्रीय प्रबंधकारिणी का गठन इन्हें मिली जिम्मेदारी रायगढ़।29 मार्च को राठिया...

पुलिस डिपार्टमेंट में बड़ा फेरबदल, 114 पुलिस अधिकारियों का ट्रांसफर

पुलिस डिपार्टमेंट में बड़ा फेरबदल, 114 पुलिस अधिकारियों का ट्रांसफर मुंगेली/बिलासपुर।सीनियर सुपरिटेंडेंट ऑफ़ पुलिस (SP)...
error: Content is protected !!