HomeKORBAयहां भाजपा पार्षदों की संख्या 45  विशाल बहुमत, लेकिन भाजपा प्रत्याशी नही...

यहां भाजपा पार्षदों की संख्या 45  विशाल बहुमत, लेकिन भाजपा प्रत्याशी नही बन पाए निगम सभापति

Published on

HIGHLIGHTS

  • निगम सभापति चुनाव में हुआ बड़ा उलटफेर,
  • भाजपा औंधे मुंह गिरी, अधिकृत प्रत्याशी हितानंद का स्थान रहा नंबर 3, अब्दुल रहमान रहे दूसरे नंबर पर
  • नूतन सिंह ठाकुर चुने गए निगम सभापति

कोरबा। नगर पालिका निगम कोरबा के सभापति के प्रतिष्ठा पूर्ण चुनाव में भारतीय जनता पार्टी के बागी प्रत्याशी नूतन सिंह ठाकुर सभापति चुन लिए गए हैं। नूतन सिंह ठाकुर को 67 में 33 वोट मिले, जबकि हितानंद अग्रवाल को 16 और अब्दुल रहमान को 18 वोट मिले। भाजपा को तीसरे स्थान पर संतोष करना पड़ा है।

आपको बता दें कि 67 पार्षदों के नगर निगम कोरबा में भारतीय जनता पार्टी के 45 पार्षद जीत कर आए हैं। इसके अलावा 11 पार्षद कांग्रेस के और 11 पार्षद निर्दलीय चुने गए हैं। विशाल बहुमत के बावजूद भारतीय जनता पार्टी के प्रत्याशी की यह हर न केवल अप्रत्याशित है बल्कि बिल्कुल ऐसा है जैसे भारतीय जनता पार्टी औंधेमुंह गिर गई हो।

प्रदेश बीजेपी नेताओं ने जाहिर की नाराजगी

बता दे की जब इस बात की खबर प्रदेश भाजपा मुख्यालय में पहुंची तो वहां हड़कंप इसलिए मच गया क्योंकि भाजपा पार्षदों की संख्या 45 थी एक तरह से विशाल बहुमत था। सभापति चुने गए नूतन सिंह ठाकुर पहली बार वार्ड क्रमांक 6 से भाजपा पार्षद प्रत्याशी के रूप में चुनाव लड़ा और शानदार तरीके चुनाव जीतकर पार्षद बने । सभापति चुनाव में भाजपा के बागी प्रत्याशी के तौर पर मैदान में उतरे। बीजेपी ने अपना अधिकृत प्रत्याशी हीतानंद अग्रवाल को बनाया था।
सूत्रों से यह पता चला है की बीजेपी के प्रदेश स्तरीय नेताओं ने बीजेपी की बुरी कदर हार पर नाराजगी जाहिर की है। यहां यह बता दे की नगर निगम सभापति पद के लिए पार्षद व कोरबा बीजेपी के दिग्गज नेता सबसे सशक्त दावेदार थे और ऊपर के नेताओं से भी उनके ताल्लुकात अच्छे रहे है। लेकिन बीजेपी ने उन्हें दरकिनार कर दिया। वजह जो भी रही हो लेकिन एक अनुभवी नेता को तगड़ा झटका लगा हैं।

Latest articles

अयोध्या दर्शन के लिए एक मार्च से होगा पंजीयन… बिलासपुर से 1008 रामभक्त पहुंचेंगे अयोध्या धाम

अयोध्या दर्शन के लिए एक मार्च से होगा पंजीयन… बिलासपुर से 1008 रामभक्त पहुंचेंगे...

RAIGRH : नशा मुक्ति अभियान के तहत इन 15 मेडिकल स्टोर्स को कड़ी चेतावनी, बिना डॉक्टर पर्ची दवा बिक्री पर सख्ती

RAIGRH : नशा मुक्ति अभियान के तहत इन 15 मेडिकल स्टोर्स को कड़ी चेतावनी,...

‘विकसित छत्तीसगढ़’ के ‘संकल्प’ को चरितार्थ करने वाला ऐतिहासिक बजट : भाजपा

‘विकसित छत्तीसगढ़’ के 'संकल्प' को चरितार्थ करने वाला ऐतिहासिक बजट : भाजपा रायपुर। भारतीय जनता...

CG :वित्त मंत्री ने 1 लाख 72 हजार करोड़ रुपए का बजट किया पेश; बोले-यह संकल्प बजट…

CG :वित्त मंत्री ने 1 लाख 72 हजार करोड़ रुपए का बजट किया पेश;...

More like this

अयोध्या दर्शन के लिए एक मार्च से होगा पंजीयन… बिलासपुर से 1008 रामभक्त पहुंचेंगे अयोध्या धाम

अयोध्या दर्शन के लिए एक मार्च से होगा पंजीयन… बिलासपुर से 1008 रामभक्त पहुंचेंगे...

RAIGRH : नशा मुक्ति अभियान के तहत इन 15 मेडिकल स्टोर्स को कड़ी चेतावनी, बिना डॉक्टर पर्ची दवा बिक्री पर सख्ती

RAIGRH : नशा मुक्ति अभियान के तहत इन 15 मेडिकल स्टोर्स को कड़ी चेतावनी,...

‘विकसित छत्तीसगढ़’ के ‘संकल्प’ को चरितार्थ करने वाला ऐतिहासिक बजट : भाजपा

‘विकसित छत्तीसगढ़’ के 'संकल्प' को चरितार्थ करने वाला ऐतिहासिक बजट : भाजपा रायपुर। भारतीय जनता...
error: Content is protected !!