HomeBILASPURप्रदेश समेत बिलासपुर संभाग में तेज हवाओं के साथ हुई भारी बारिश,...

प्रदेश समेत बिलासपुर संभाग में तेज हवाओं के साथ हुई भारी बारिश, खरीदी केंद्र में धान बचाने की जद्दोजहद…

Published on

प्रदेश समेत बिलासपुर संभाग में तेज हवाओं के साथ हुई भारी बारिश, खरीदी केंद्र में धान बचाने की जद्दोजहद…

बिलासपुर/रायपुर। छत्तीसगढ़ में कई इलाके में शनिवार को तेज हवाओं के साथ बारिश हुई। इसके बाद धान खरीदी केंद्र में खुले में पड़े धान को बचाने की जद्दोजहद देखने को मिली। साथ ही फसल नुकसान की भी चिंता किसानों को सताने लगी है। मौसम विभाग ने भीप्रदेश में बस्तर संभाग को छोड़कर चारों संभाग में बारिश के आसार जताए हैं। बिलासपुर और बलरामपुर में 1 घंटे तक मुसलाधार बारिश हुई। यधान खरीदी केन्द्रों में लाखों का धान बारिश में भीगने लगा। रख रखाव की पर्याप्त व्यवस्था नहीं थी।

मौसम विभाग के मुताबिक समुद्र से आ रही नमी के कारण बारिश की स्थिति बन रही है। अगले 2 दिनों तक न्यूनतम तापमान में विशेष बदलाव होने की संभावना नहीं है। हवा में नमी बढ़ने से कई जिलों में शुक्रवार से दिन का पारा सामान्य से अधिक रहा।
रायपुर, बिलासपुर, दुर्ग और राजनांदगांव में अधिकतम तापमान 30 डिग्री के पार रहा। वहीं 11 डिग्री न्यूनतम तापमान के साथ बलरामपुर सबसे ठंडा रहा। 2 दिन बाद 4 डिग्री तक रात का तापमान गिर सकता है। रविवार को बादल छाए रह सकते हैं।एक-दो जगह गरज-चमक के साथ बौछारें पड़ने की संभावना है। इससे रात के तापमान में दो से तीन डिग्री सेल्सियस तक बढ़ोतरी के आसार हैं।

अगले दो दिनों तक मौसम में कोई विशेष बदलाव के आसार नहीं है। इसके बाद तापमान में दो से चार डिग्री तक की गिरावट आएगी। समुद्र से आने वाली नमी के।कारण राजधानी रायपुर समेत पूरे प्रदेश में रविवार को दिन में मौसम ठंडा रहेगा। बारिश होने के कारण दिन का तापमान कम रहेगा। ठंडी हवा चलेगी।
इससे रात के तापमान में थोड़ी वृद्धि होगी। शुक्रवार को भी रायपुर में रात का तापमान सामान्य से अधिक रहा। न्यूनतम तापमान 18.8 डिग्री रिकॉर्ड किया गया । यह सामान्य से 5.8 डिग्री
अधिक है।

बिलासपुर संभाग इलाके में सुबह से बादल छाए हुए हैं। मौसम विभाग ने आज यहां बारिश होने की संभावना जताई है। दिसंबर के मौसम में भी शहर में ठंड का असर कम है। मौसम के उतार-चढ़ाव के बीच आसमान में बादल छाए रहे। इसके चलते अधिकतम तापमान 30 डिग्री सेल्सियस रहा, जो सामान्य से 2.9 डिग्री अधिक था। वहीं, रात के तापमान में भी बढ़ोतरी हुई है। न्यूनतम तापमान सामान्य से 4.8 डिग्री ज्यादा रहा। पश्चिमी विभोग (वेस्टर्न डिस्टर्बेस ) के असर से आज शाम बारिश की संभावना है। इसके बाद 30 दिसंबर के बाद से फिर ठंड बढ़ सकती है।

Latest articles

गांजा बेचने वाली महिला पर कार्यवाही, महिला से 204 ग्राम गांजा जब्त

गांजा बेचने वाली महिला पर कार्यवाही, महिला से 204 ग्राम गांजा जब्त रायगढ़ । थाना...

कचरा शेड में आंगनबाड़ी संचालित… सवालों के घेरे में विभाग?

कचरा शेड में आंगनबाड़ी संचालित… सवालों के घेरे में विभाग? कोरबा।जिले के वनांचल क्षेत्र से...

ग्रामीणों ने सामाजिक श्मशान घाट को अवैध कब्जा मुक्त कराने Collector और SP से लगाई गुहार

ग्रामीणों ने सामाजिक श्मशान घाट को अवैध कब्जा मुक्त कराने Collector और SP से...

अवैध शराब की सूचना पर छाल पुलिस ने 8 स्थानों पर की छापेमारी, 36 लीटर महुआ शराब के साथ 8 आरोपी पकड़ाए

अवैध शराब की सूचना पर छाल पुलिस ने 8 स्थानों पर की छापेमारी, 36...

More like this

गांजा बेचने वाली महिला पर कार्यवाही, महिला से 204 ग्राम गांजा जब्त

गांजा बेचने वाली महिला पर कार्यवाही, महिला से 204 ग्राम गांजा जब्त रायगढ़ । थाना...

कचरा शेड में आंगनबाड़ी संचालित… सवालों के घेरे में विभाग?

कचरा शेड में आंगनबाड़ी संचालित… सवालों के घेरे में विभाग? कोरबा।जिले के वनांचल क्षेत्र से...

ग्रामीणों ने सामाजिक श्मशान घाट को अवैध कब्जा मुक्त कराने Collector और SP से लगाई गुहार

ग्रामीणों ने सामाजिक श्मशान घाट को अवैध कब्जा मुक्त कराने Collector और SP से...
error: Content is protected !!