HomeRAIPURहल्ला बोल: मणिपुर में फैली हिंसा के विरोध में कांग्रेस ने मार्च...

हल्ला बोल: मणिपुर में फैली हिंसा के विरोध में कांग्रेस ने मार्च निकाला

Published on

हल्ला बोल: मणिपुर में फैली हिंसा के विरोध में कांग्रेस ने मार्च निकाला

रायपुर प्रदेश कांग्रेस ने साय सरकार के खिलाफ बुधवार को हल्ला बोला। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज के नेतृत्व में प्रदेश कांग्रेस ने बाबासाहेब आंबेडकर की प्रतिमा स्थल से राजभवन तक पैदल मार्च निकाला। अदाणी समूह के प्रमुख गौतम अदाणी के खिलाफ अमरीकी न्याय विभाग द्वारा लगाए गए आरोपों तथा इन आरोपों के कारण अंतरराष्ट्रीय जगत में जो भारत की छवि खराब हुई है उसको लेकर तथा मणिपुर में फैली हिंसा के विरोध में कांग्रेस ने यह मार्च निकाला।

प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज ने कहा, अमरीका न्याय विभाग ने अदाणी के भ्रष्टाचार को उजागर किया है। इन आरोपों ने रिश्वतखोरी, मनी लॉन्ड्रिंग और बाजार में हेरफेर के एक परेशान करने वाले पैटर्न को उजागर किया है, जो भारतीय व्यापार और वित्त की प्रतिष्ठा को धूमिल करते हैं। यह घटना भारत में कॉर्पोरेट गवर्नेंस और नियामक निगरानी के संबंध में गंभीर चिंताएं उत्पन्न करती हैं। घरेलू और अंतरराष्ट्रीय निवेशकों के बीच विश्वास की हानि चिंताजनक है। वहीं, मणिपुर निरंतर हिंसा, गोलीबारी, कर्यू और व्यापक अराजकता के एक अभूतपूर्व संकट का सामना कर रहा है। कई लोगों की जानें चली गई हैं और एक अनिश्चित भविष्य का सामना कर रहे हैं। संकट की गंभीरता के बावजूद केंद्र और राज्य में भाजपा सरकार इस स्थिति को संबोधित करने या इसे कम करने में पूरी तरह विफल रही है।

पैदल मार्च में पूर्व प्रदेश अध्यक्ष धनेन्द्र साहू, पूर्व मंत्री अमितेष शुक्ल, पूर्व संसदीय सचिव विकास उपाध्याय, प्रभारी महामंत्री मलकीत सिंह गैंदू, प्रदेश कांग्रेस संचार विभाग अध्यक्ष सुशील आनंद शुक्ला, पूर्व महामंत्री शैलेश नितिन त्रिवेदी, पूर्व महामंत्री पंकज शर्मा, रायपुर ग्रामीण जिला अध्यक्ष उधो वर्मा, रायपुर शहर जिला अध्यक्ष गिरीश दुबे, पूर्व विधायक कुलदीप जुनेजा, प्रवक्ता धनंजय सिंह ठाकुर, श्रीकुमार मेनन, सुमित दास, सतनाम सिंह पनाग, आकाश तिवारी, देवेंद्र यादव, बंटी होरा अन्य लोग मौजूद थे।

Latest articles

रायपुर प्रेस क्लब के होली मिलन समारोह “रंगोत्सव” मुख्यमंत्री हुए शामिल

रायपुर प्रेस क्लब के होली मिलन समारोह “रंगोत्सव” मुख्यमंत्री हुए शामिल होली सद्भाव, अपनत्व और...

कोरबा में होली एवं रमज़ान ईद पर्व पर प्रशासन और पुलिस हाई अलर्ट;निकाला फ्लैग मार्च

कोरबा में होली एवं रमज़ान ईद पर्व पर प्रशासन और पुलिस हाई अलर्ट;निकाला फ्लैग...

कोल इंडिया मेडिकल कॉन्फ्रेंस–सिमेकॉन 2026 का शुभारंभ संपन्न

कोल इंडिया मेडिकल कॉन्फ्रेंस–सिमेकॉन 2026 का शुभारंभ संपन्न एसईसीएल, बिलासपुर की मेजबानी में राष्ट्रीय स्तर...

रामलला दर्शन: सबसे पहले बुकिंग हनुमान जी के नाम से,कुछ ही घंटो में 1008 सीट फुल,दिखी अटूट श्रद्धा..

रामलला दर्शन: सबसे पहले बुकिंग हनुमान जी के नाम से,कुछ ही घंटो में 1008...

More like this

रायपुर प्रेस क्लब के होली मिलन समारोह “रंगोत्सव” मुख्यमंत्री हुए शामिल

रायपुर प्रेस क्लब के होली मिलन समारोह “रंगोत्सव” मुख्यमंत्री हुए शामिल होली सद्भाव, अपनत्व और...

कोरबा में होली एवं रमज़ान ईद पर्व पर प्रशासन और पुलिस हाई अलर्ट;निकाला फ्लैग मार्च

कोरबा में होली एवं रमज़ान ईद पर्व पर प्रशासन और पुलिस हाई अलर्ट;निकाला फ्लैग...

कोल इंडिया मेडिकल कॉन्फ्रेंस–सिमेकॉन 2026 का शुभारंभ संपन्न

कोल इंडिया मेडिकल कॉन्फ्रेंस–सिमेकॉन 2026 का शुभारंभ संपन्न एसईसीएल, बिलासपुर की मेजबानी में राष्ट्रीय स्तर...
error: Content is protected !!