सामान्य प्रशासन विभाग ने जारी किया आदेश…दिवाली का तोहफा: 13 को कैबिनेट और 22 को राज्यमंत्री का दर्जा!
रायपुर।सात महीने(Seven Month) के लंबे इंतजार के बाद आखिरकार राज्य सरकार ने गुरुवार को निगमों और बोर्ड आयोगों के करीब दो दर्जन अध्यक्षों(Chairmen) और उपाध्यक्षों(Vice-Chairmen)को कैबिनेट और राज्य मंत्री Cabinet And Ministerका दर्जा दे दिया। सामान्य प्रशासन विभाग(General Administration Department) की ओर से इस आशय का आदेश जारी किया गया। इस आदेश को दिवाली(Diwali) से पहले निगम और बोर्ड (Board Commission)आयोग अध्यक्षों के लिए तोहफे के तौर पर देखा जा रहा है।
गौरतलब है कि राज्य सरकार ने 2 अप्रैल 2025 को करीब तीन दर्जन निगमों और बोर्ड आयोगों में अध्यक्ष और उपाध्यक्षों की नियुक्ति कर उन्हें सत्ता में भागीदारी दी थी। इन नियुक्तियों के बाद निगम और बोर्ड आयोग अध्यक्षों ने धूमधाम से कार्यभार संभाला। छत्तीसगढ़ गठन के बाद पहली बार उद्घाटन समारोह खुले मैदान में आयोजित किए गए, जिसमें हजारों लोग शामिल हुए। लेकिन निगम और बोर्ड अध्यक्षों को कार्यभार संभालने के महीनों बाद कैबिनेट और राज्य मंत्री का दर्जा मिलने की उम्मीद थी। उनकी उम्मीद अब पूरी हो गई है।

13 को मिला कैबिनेट मंत्री का दर्जा
राज्य शासन ने निगम मंडल आयोग के 13 नेताओं को कैबिनेट मंत्री का दर्जा दिया है। इसमें अनुराग सिंहदेव भूपेंद्र सवन्नी चंदूलाल साहू, केदारनाथ गुप्ता, नीलू शर्मा, राजा पाण्डेय, राजीव अग्रवाल, राकेश पाण्डेय, रामप्रताप सिंह, रामसेवक पैकरा, संजय श्रीवास्तव, सौरभ सिंह और श्रीनिवास राव मद्दी के नाम शामिल हैं।
22 को मिला राज्यमंत्री का दर्जा
राज्य शासन ने निगम मंडल आयोग के अध्यक्ष और उपाध्यक्षों सहित कुल 22 लोगों को राज्यमंत्री का दर्जा दिया है। इसमें अमरजीत सिंह छाबडा,भरतलाल मटियारा, चंद्रहास चंद्राकर, चंद्रकांत वर्मा, दीपक महस्के, ध्रुव कुमार मिर्धा, जितेंद्र कुमार साहू, डॉ. लखनलाल श्रीवर लोकेश कावडिया, मोना सेन कुमार साहू, प्रफुल्ल विश्वकर्मा, प्रहलाद ,संदीप शर्मा, शालिनी राजपूत, शंभूनाथ चक्रवर्ती शशांक शर्मा, सुरेंद्र कुमार बेसरा, सुरेश कुमार चंद्रवंशी, विकास मरकाम, डॉ. वर्णिका शर्मा और योगेश दत्त मिश्रा का नाम शामिल है।की अध्यक्ष मालूम हो कि राज्य शासन ने गत अप्रैल महीने में निगम, मंडल आयोग की सूची जारी की थी, उसमें मोना सेन को उग राज्य केश शिल्पी कल्याण बोर्ड अध्यक्ष और उपाध्यक्ष के पद पर गौरीशंकर श्रीवास की नियुक्ति की थी।