HomeCrime newsशादी में डीजे को लेकर झगड़ा:कोतवाली पुलिस ने चार आरोपियों को किया...

शादी में डीजे को लेकर झगड़ा:कोतवाली पुलिस ने चार आरोपियों को किया गिरफ्तार, हत्या के प्रयास और आर्म्स एक्ट के तहत भेजा जेल

Published on

शादी में डीजे को लेकर झगड़ा:कोतवाली पुलिस ने चार आरोपियों को किया गिरफ्तार, हत्या के प्रयास और आर्म्स एक्ट के तहत भेजा जेल

रायगढ़। कोतवाली थाना क्षेत्र के ढिमरापुर पुरानी बस्ती में 08-09 मई 2025 की दरम्यानी रात शादी समारोह में हुए विवाद के बाद चार युवकों ने बस्ती में मारपीट की। घटना की सूचना मिलते ही रात्रि गश्त में तैनात कोतवाली पुलिस टीम तत्काल मौके पर पहुंची।
घटना की रिपोर्ट बीते शुक्रवार सुबह भुवनेश्वर रात्रे (19 वर्ष) निवासी ढिमरापुर पुरानी बस्ती ने दर्ज कराया। उसने बताया कि 08 मई को वह अपने भाई सुशील रात्रे, चाचा लक्ष्मी रात्रे, अजीत बर्मन और अमर मरकामे के साथ मोहल्ले में राजेन्द्र यादव के शादी समारोह में शामिल हुआ था। डीजे पर नाचते समय उसका मोहल्ले के ही शाहिल और धनागर कबीर चौक निवासी कुनाल महिस उर्फ पिंटू से विवाद हो गया था। इसी रंजिश के चलते रात को शाहिल, कुनाल महिस, आशीष बघेल और जिमी बस्ती में फिर लौटे और भुवनेश्वर व उसके साथियों से मारपीट की।
इस हमले में अजीत बर्मन घायल हुआ, जिसे उपचार के लिए मेडिकल कॉलेज रायगढ़ में भर्ती कराया गया।भुवनेश्वर की रिपोर्ट पर थाना कोतवाली में अपराध क्रमांक 213/2025 के तहत धारा 296, 115(2), 109(1), 3(5) बीएनएस के अंतर्गत अपराध दर्ज कर मामले की त्वरित विवेचना की गई। जांच के दौरान पुलिस ने चारों आरोपियों—(1) जिमी बजाज उर्फ राहुल (22) निवासी रामभाठा जय स्तंभ चौक, (2) कुनाल महिस उर्फ पिंटू (20), (3) साहिल बघेल (19) एवं (4) आशीष बघेल (24), तीनों निवासी ढिमरापुर पुरानी बस्ती—को गिरफ्तार कर लिया।
पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से मारपीट में प्रयुक्त तलवार, बैसबॉल स्टिक व अन्य आपत्तिजनक सामग्री भी बरामद की। साक्ष्यों के आधार पर आरोपियों पर 25, 27 आर्म्स एक्ट की धाराएं भी जोड़ी गईं। चारों को आज न्यायिक अभिरक्षा में कोर्ट में पेश कर जेल भेज दिया गया है। इस कार्रवाई में उप निरीक्षक संजय नाग, ऐनु देवांगन, प्रधान आरक्षक विक्रम चौरसिया, आरक्षक प्रेम उरांव सहित अन्य स्टाफ की अहम भूमिका रही।

Latest articles

हनुमान जयंती पर वनांचल में भव्य शोभायात्रा,गूँजे जय श्रीराम और जय बजरंगबली के जयकारे…

हनुमान जयंती पर वनांचल में भव्य शोभायात्रा,गूँजे जय श्रीराम और जय बजरंगबली के जयकारे... कुदमुरा/कोरबा।...

राठिया कंवर समाज का केंद्रीय प्रबंधकारिणी का गठन इन्हें मिली जिम्मेदारी

राठिया कंवर समाज का केंद्रीय प्रबंधकारिणी का गठन इन्हें मिली जिम्मेदारी रायगढ़।29 मार्च को राठिया...

पुलिस डिपार्टमेंट में बड़ा फेरबदल, 114 पुलिस अधिकारियों का ट्रांसफर

पुलिस डिपार्टमेंट में बड़ा फेरबदल, 114 पुलिस अधिकारियों का ट्रांसफर मुंगेली/बिलासपुर।सीनियर सुपरिटेंडेंट ऑफ़ पुलिस (SP)...

मूक-बधिर पीड़िता के इशारों में दी गई गवाही, लगी हाईकोर्ट की मुहर

मूक-बधिर पीड़िता के इशारों में दी गई गवाही, लगी हाईकोर्ट की मुहर 0 प्लास्टिक गुड़िया...

More like this

हनुमान जयंती पर वनांचल में भव्य शोभायात्रा,गूँजे जय श्रीराम और जय बजरंगबली के जयकारे…

हनुमान जयंती पर वनांचल में भव्य शोभायात्रा,गूँजे जय श्रीराम और जय बजरंगबली के जयकारे... कुदमुरा/कोरबा।...

राठिया कंवर समाज का केंद्रीय प्रबंधकारिणी का गठन इन्हें मिली जिम्मेदारी

राठिया कंवर समाज का केंद्रीय प्रबंधकारिणी का गठन इन्हें मिली जिम्मेदारी रायगढ़।29 मार्च को राठिया...

पुलिस डिपार्टमेंट में बड़ा फेरबदल, 114 पुलिस अधिकारियों का ट्रांसफर

पुलिस डिपार्टमेंट में बड़ा फेरबदल, 114 पुलिस अधिकारियों का ट्रांसफर मुंगेली/बिलासपुर।सीनियर सुपरिटेंडेंट ऑफ़ पुलिस (SP)...
error: Content is protected !!