HomeRAIPURकांग्रेस विधायक की कार दुर्घटनाग्रस्त,बाल बाल बचे...

कांग्रेस विधायक की कार दुर्घटनाग्रस्त,बाल बाल बचे…

Published on

कांग्रेस विधायक की कार दुर्घटनाग्रस्त,बाल बाल बचे…

रायपुर। महाकुंभ में शामिल होने अपने परिवार के साथ प्रयागराज जा रहे भाटापारा के कांग्रेस विधायक इंद्र कुमार साव की कार आज सुबह दुर्घटनाग्रस्त हो गई। हादसे में विधायक की पत्नी के कंधे में चोट आई है।

जानकारी के अनुसार, इस हादसे में कुल आठ लोग घायल हुए हैं. जिनमें विधायक इंद्र साव शामिल हैं।उनकी पत्नी प्रतिमा साव, बेटियां संजू श्रुति और स्वाति साव, रिश्तेदार मधुरिमा साव और सरस्वती साव भी इस हादसे में बुरी तरह घायल हैं. इसके अलावा पीएसओ टुकेश्वर यादव और ड्राइवर द्वारिका साहू को भी चोटें आई है. विधायक इंद्र साव के हाथ में चोटें आई है। उनकी पत्नी और महिला रिश्तेदार का हाथ फ्रैक्चर हो गया है। विधायक की पत्नी को गंभीर स्थिति में देखते हुए जिला अस्पताल रेफर किया गया है। पीएसओ टुकेश्वर यादव को सिर में गंभीर चोट लगी है। सभी का इलाज अस्पताल में चल रहा है।

बताया जा रहा है कि कार की टक्कर एक ट्रक से हुई। हादसा इतना भीषण था कि कार का अगला हिस्सा पूरी तरह पिचक गया। गनीमत रही कि विधायक और परिवार के अन्य सदस्यों को गंभीर चोटें नहीं आईं।

Latest articles

महापौर एवं एसएसपी ने मोबाइल फॉरेंसिक वैन को हरी झंडी दिखाकर किया

रायगढ़ को मिली हाईटेक मोबाइल फॉरेंसिक वैन, अब घटनास्थल पर ही होगी वैज्ञानिक जांच एफएसएल...

भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष नवीन का ओजस्वी मार्गदर्शन और ऊर्जावान नेतृत्व प्रदेश के कार्यकर्ताओं के लिए सदैव प्रेरणादायी : देव

भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष नवीन का ओजस्वी मार्गदर्शन और ऊर्जावान नेतृत्व प्रदेश के कार्यकर्ताओं के...

दो दिवसीय “ठाकुर देव गुड़ी स्थापना” एवं भव्य वार्षिक सम्मेलन संपन्न,पारंपरिक लोक संस्कृति,समाजिक विरासत को संरक्षित करने पर जोर…

दो दिवसीय “ठाकुर देव गुड़ी स्थापना” एवं भव्य वार्षिक सम्मेलन संपन्न,पारंपरिक लोक संस्कृति,समाजिक विरासत...

सुशासन तिहार 2026:  मुख्यमंत्री पहुंचे चंदागढ़ बरगद की छांव में सजी जनचौपाल

सुशासन तिहार 2026:  मुख्यमंत्री पहुंचे चंदागढ़ बरगद की छांव में सजी जनचौपाल जशपुर। सुशासन तिहार में...

More like this

महापौर एवं एसएसपी ने मोबाइल फॉरेंसिक वैन को हरी झंडी दिखाकर किया

रायगढ़ को मिली हाईटेक मोबाइल फॉरेंसिक वैन, अब घटनास्थल पर ही होगी वैज्ञानिक जांच एफएसएल...

भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष नवीन का ओजस्वी मार्गदर्शन और ऊर्जावान नेतृत्व प्रदेश के कार्यकर्ताओं के लिए सदैव प्रेरणादायी : देव

भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष नवीन का ओजस्वी मार्गदर्शन और ऊर्जावान नेतृत्व प्रदेश के कार्यकर्ताओं के...

दो दिवसीय “ठाकुर देव गुड़ी स्थापना” एवं भव्य वार्षिक सम्मेलन संपन्न,पारंपरिक लोक संस्कृति,समाजिक विरासत को संरक्षित करने पर जोर…

दो दिवसीय “ठाकुर देव गुड़ी स्थापना” एवं भव्य वार्षिक सम्मेलन संपन्न,पारंपरिक लोक संस्कृति,समाजिक विरासत...
error: Content is protected !!