HomeSUKMAकलेक्टर ध्रुव ने किया छिंदगढ़ सीएचसी का औचक निरीक्षण

कलेक्टर ध्रुव ने किया छिंदगढ़ सीएचसी का औचक निरीक्षण

Published on

कलेक्टर ध्रुव ने किया छिंदगढ़ सीएचसी का औचक निरीक्षण

नियमित साफ़ सफाई और पेयजल की उपलब्धता सुनिश्चित करने के निर्देश जारी

सुकमा।कलेक्टर देवेश कुमार ध्रुव शुक्रवार को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र छिंदगढ़ के औचक निरीक्षण पर पहुंचे।निरीक्षण के दौरान उन्होंने महिला एवं पुरुष वार्ड का निरीक्षण किया और भर्ती मरीजों से बातचीत की। उन्होंने मरीजों से हॉस्पिटल में मिलने वाले भोजन और दवा के संबंध में पूछताछ की। इसके पश्चात कलेक्टर ने हॉस्पिटल परिसर का भ्रमण किया। उन्होंने स्वास्थ्य केंद्र में बिजली-पानी की समस्या को दूर करने और बाथरूम में नियमित साफ़ सफाई करने के निर्देश दिए। कलेक्टर ध्रुव ने एक्स रे मशीन और लीवर फंक्शन टेस्ट मशीन में सुधार के लिए निर्देश दिए। उन्होंने डिलीवरी के लिए आवश्यक दवाओं और मशीनों की उपलब्धता सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। निरीक्षण के दौरान कलेक्टर ने वैक्सीन रूम, बीएमओ कार्यालय भवन में आवश्यक मरम्मत करने के निर्देश दिए। उन्होंने पैथोलॉजी लैब भवन निर्माण कार्य को शीघ्र पूर्ण करने के संबंधित अधिकारी को निर्देशित किया।

कलेक्टर ध्रुव ने बीएमओ डॉ. सिद्धार्थ नारंग से कहा कि सामान्य मौसमी बीमारियों और मलेरिया, टीबी के संबंध में लोगों को जागरूक करना और इससे रोकथाम और बचाव के संबंध में जागरूकता फैलाना आवश्यक है। इसके साथ ही लोगों को आयुष्मान कार्ड के फायदे के बारे में बताना भी जरूरी है। आयुष्मान कार्ड का उपयोग करने से मरीजों को इलाज में बहुत सहूलियत होगी।

Latest articles

हनुमान जयंती पर वनांचल में भव्य शोभायात्रा,गूँजे जय श्रीराम और जय बजरंगबली के जयकारे…

हनुमान जयंती पर वनांचल में भव्य शोभायात्रा,गूँजे जय श्रीराम और जय बजरंगबली के जयकारे... कुदमुरा/कोरबा।...

राठिया कंवर समाज का केंद्रीय प्रबंधकारिणी का गठन इन्हें मिली जिम्मेदारी

राठिया कंवर समाज का केंद्रीय प्रबंधकारिणी का गठन इन्हें मिली जिम्मेदारी रायगढ़।29 मार्च को राठिया...

पुलिस डिपार्टमेंट में बड़ा फेरबदल, 114 पुलिस अधिकारियों का ट्रांसफर

पुलिस डिपार्टमेंट में बड़ा फेरबदल, 114 पुलिस अधिकारियों का ट्रांसफर मुंगेली/बिलासपुर।सीनियर सुपरिटेंडेंट ऑफ़ पुलिस (SP)...

मूक-बधिर पीड़िता के इशारों में दी गई गवाही, लगी हाईकोर्ट की मुहर

मूक-बधिर पीड़िता के इशारों में दी गई गवाही, लगी हाईकोर्ट की मुहर 0 प्लास्टिक गुड़िया...

More like this

हनुमान जयंती पर वनांचल में भव्य शोभायात्रा,गूँजे जय श्रीराम और जय बजरंगबली के जयकारे…

हनुमान जयंती पर वनांचल में भव्य शोभायात्रा,गूँजे जय श्रीराम और जय बजरंगबली के जयकारे... कुदमुरा/कोरबा।...

राठिया कंवर समाज का केंद्रीय प्रबंधकारिणी का गठन इन्हें मिली जिम्मेदारी

राठिया कंवर समाज का केंद्रीय प्रबंधकारिणी का गठन इन्हें मिली जिम्मेदारी रायगढ़।29 मार्च को राठिया...

पुलिस डिपार्टमेंट में बड़ा फेरबदल, 114 पुलिस अधिकारियों का ट्रांसफर

पुलिस डिपार्टमेंट में बड़ा फेरबदल, 114 पुलिस अधिकारियों का ट्रांसफर मुंगेली/बिलासपुर।सीनियर सुपरिटेंडेंट ऑफ़ पुलिस (SP)...
error: Content is protected !!