HomeRAIPURकोल इंडिया ने छत्तीसगढ़ को 121 करोड़ रॉयल्टी का भुगतान किया

कोल इंडिया ने छत्तीसगढ़ को 121 करोड़ रॉयल्टी का भुगतान किया

Published on

कोल इंडिया ने छत्तीसगढ़ को 121 करोड़ रॉयल्टी का भुगतान किया

रायपुर। कोयला मंत्रालय ने राज्यों को रॉयल्टी का भुगतान कर दिया है। कोल इंडिया की रिपोर्ट के अनुसार अप्रैल 2025 में कोल इंडिया ने विभिन्न मदों में 5066.61 करोड़ राजस्व का भुगतान किया। इसमें छत्तीसगढ़ को 121 करोड़ रुपए मिले। सबसे ज्यादा रकम झारखंड को मिली। कुल भुगतान किए गए राजस्व का 27.58 फीसदी झारखंड को मिला।

कोल इंडिया ने विभिन्न मदों में 5066.61 करोड़ राजस्व का भुगतान किया, झारखंड को 1397.41 करोड़ मिले। झारखंड को रॉयल्टी के तहत 272.79 करोड़ और डीएमएफटी के तहत 82.44 करोड़ मिले। यह किसी भी अन्य कोयला संपन्न राज्य से ज्यादा है। ओडिशा को रॉयल्टी के रूप में 229.29 करोड़, छत्तीसगढ़ को 121.51 करोड़ और मध्य प्रदेश को 116.14 करोड़ मिले हैं। अप्रैल 2025 में कोल इंडिया ने रॉयल्टी के मद में 836.12 करोड़ का भुगतान किया। जबकि अप्रैल 2024 में 885.89 करोड़ का भुगतान किया गया।

इसी तरह डीएमएफटी के तहत अप्रैल 2025 में 321.21 करोड़ का भुगतान किया गया। 2024 में 344.85 करोड़ का भुगतान किया गया। हालांकि कुल राजस्व भुगतान के आधार पर, जिसमें जीएसटी समेत अन्य कर शामिल हैं, कोल इंडिया ने अप्रैल 2024 की तुलना में अप्रैल 2025 में अधिक भुगतान किया है।

Latest articles

अपराधों से तौबा कर ले बदमाश, अन्यथा पुलिस करेगी कठोर कार्रवाई-एसएसपी शशि मोहन सिंह

अपराधों से तौबा कर ले बदमाश, अन्यथा पुलिस करेगी कठोर कार्रवाई-एसएसपी शशि मोहन सिंह पुलिस...

KORBA: दो आदतन अपराधियों को एक वर्ष के लिए जिला बदर

KORBA: दो आदतन अपराधियों को एक वर्ष के लिए जिला बदर आदतन अपराधी अंचल...

जिला जेल में पांच दिवसीय योग शिविर का शुभारंभ

जिला जेल में पांच दिवसीय योग शिविर का शुभारंभ रायगढ़।महानिदेशक जेल एवं सुधारात्मक सेवाएँ के...

महिला थाना के दुष्कर्म व पॉक्सो प्रकरण में आरोपी को आजीवन कारावास की सजा

महिला थाना के दुष्कर्म व पॉक्सो प्रकरण में आरोपी को आजीवन कारावास की सजा रायगढ़।...

More like this

अपराधों से तौबा कर ले बदमाश, अन्यथा पुलिस करेगी कठोर कार्रवाई-एसएसपी शशि मोहन सिंह

अपराधों से तौबा कर ले बदमाश, अन्यथा पुलिस करेगी कठोर कार्रवाई-एसएसपी शशि मोहन सिंह पुलिस...

KORBA: दो आदतन अपराधियों को एक वर्ष के लिए जिला बदर

KORBA: दो आदतन अपराधियों को एक वर्ष के लिए जिला बदर आदतन अपराधी अंचल...

जिला जेल में पांच दिवसीय योग शिविर का शुभारंभ

जिला जेल में पांच दिवसीय योग शिविर का शुभारंभ रायगढ़।महानिदेशक जेल एवं सुधारात्मक सेवाएँ के...
error: Content is protected !!