HomeCHHATTISGARHछत्तीसगढ़ में बादल छाए हुए ...ठंड में कमी, वजह हवा की दिशा...

छत्तीसगढ़ में बादल छाए हुए …ठंड में कमी, वजह हवा की दिशा में बदलाव

Published on

छत्तीसगढ़ में बादल छाए हुए …ठंड में कमी, वजह हवा की दिशा में बदलाव

छत्तीसगढ़ में बदलते मौसम के कारण ठंड कम हो रही है। प्रदेश में न्यूनतम तापमान में 2 से 6 डिग्री की बढ़ोतरी हुई है। अंबिकापुर में न्यूनतम तापमान में 4 डिग्री और जगदलपुर में 6 डिग्री की बढ़ोतरी हुई है। रायपुर में भी न्यूनतम तापमान में 2 डिग्री की बढ़ोतरी हुई है, जबकि दुर्ग में आधे डिग्री से ज्यादा की गिरावट आई है। मौसम विज्ञानी गायत्री वाणी कांचीभोटला के मुताबिक पश्चिमी विक्षोभ 70 डिग्री पूर्व और 28 डिग्री उत्तर में स्थित है। इसके असर से प्रदेश के तापमान में बदलाव हो रहा है। मौसमी सिस्टम के असर से हवा की दिशा में बदलाव हुआ है, जिसके कारण दक्षिण छत्तीसगढ़ में बादल छाए हुए हैं। इसके चलते न्यूनतम तापमान में बढ़ोतरी का अनुमान लगाया गया है।

20 दिसंबर को बिलासपुर और रायपुर संभाग के पूर्वी जिलों तथा बस्तर संभाग के कुछ हिस्सों में हल्की वर्षा होने की संभावना जताई गई थी। और बादल भी छाए थे। मौसम विभाग के अनुसार, 21 दिसंबर को रायगढ़ और उसके आसपास के जिलों में हल्की वर्षा हो सकती है। रायपुर में 20 दिसंबर को आकाश आंशिक रूप से मेघमय रहने की संभावना है। अधिकतम तापमान 29 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 16 डिग्री सेल्सियस तक रहने का अनुमान है। बीते दिन रायपुर में अधिकतम तापमान 29 डिग्री सेल्सियस, माना में 28.2 डिग्री सेल्सियस, बिलासपुर में 30 डिग्री सेल्सियस और पेंड्रारोड में 29.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

Latest articles

हनुमान जयंती पर वनांचल में भव्य शोभायात्रा,गूँजे जय श्रीराम और जय बजरंगबली के जयकारे…

हनुमान जयंती पर वनांचल में भव्य शोभायात्रा,गूँजे जय श्रीराम और जय बजरंगबली के जयकारे... कुदमुरा/कोरबा।...

राठिया कंवर समाज का केंद्रीय प्रबंधकारिणी का गठन इन्हें मिली जिम्मेदारी

राठिया कंवर समाज का केंद्रीय प्रबंधकारिणी का गठन इन्हें मिली जिम्मेदारी रायगढ़।29 मार्च को राठिया...

पुलिस डिपार्टमेंट में बड़ा फेरबदल, 114 पुलिस अधिकारियों का ट्रांसफर

पुलिस डिपार्टमेंट में बड़ा फेरबदल, 114 पुलिस अधिकारियों का ट्रांसफर मुंगेली/बिलासपुर।सीनियर सुपरिटेंडेंट ऑफ़ पुलिस (SP)...

मूक-बधिर पीड़िता के इशारों में दी गई गवाही, लगी हाईकोर्ट की मुहर

मूक-बधिर पीड़िता के इशारों में दी गई गवाही, लगी हाईकोर्ट की मुहर 0 प्लास्टिक गुड़िया...

More like this

हनुमान जयंती पर वनांचल में भव्य शोभायात्रा,गूँजे जय श्रीराम और जय बजरंगबली के जयकारे…

हनुमान जयंती पर वनांचल में भव्य शोभायात्रा,गूँजे जय श्रीराम और जय बजरंगबली के जयकारे... कुदमुरा/कोरबा।...

राठिया कंवर समाज का केंद्रीय प्रबंधकारिणी का गठन इन्हें मिली जिम्मेदारी

राठिया कंवर समाज का केंद्रीय प्रबंधकारिणी का गठन इन्हें मिली जिम्मेदारी रायगढ़।29 मार्च को राठिया...

पुलिस डिपार्टमेंट में बड़ा फेरबदल, 114 पुलिस अधिकारियों का ट्रांसफर

पुलिस डिपार्टमेंट में बड़ा फेरबदल, 114 पुलिस अधिकारियों का ट्रांसफर मुंगेली/बिलासपुर।सीनियर सुपरिटेंडेंट ऑफ़ पुलिस (SP)...
error: Content is protected !!