HomeCHHATTISGARHछत्तीसगढ़: बेहद शर्मनाक घटना,भारत रत्न और पूर्व प्रधानमंत्री की प्रतिमा पर अपमानजनक...ग्रामीणों...

छत्तीसगढ़: बेहद शर्मनाक घटना,भारत रत्न और पूर्व प्रधानमंत्री की प्रतिमा पर अपमानजनक…ग्रामीणों में आक्रोश

Published on

छत्तीसगढ़: बेहद शर्मनाक घटना,भारत रत्न और पूर्व प्रधानमंत्री की प्रतिमा पर अपमानजनक…ग्रामीणों में आक्रोश

छत्तीसगढ़ के खैरागढ़ विधानसभा क्षेत्र से बेहद शर्मनाक घटना सामने आई है।यहां ग्राम पंचायत आवेली के अटल चौक में स्थापित भारत रत्न और पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी की प्रतिमा पर कुछ असामाजिक तत्वों ने अपमानजनक माला पहना दी।इस घटना की जानकारी मिलते ही ग्रामीणों में आक्रोश की लहर दौड़ गई। सुबह होते ही अटल चौक पर लोगों की भीड़ जमा हो गई और मामले की सूचना जालबांधा पुलिस को दी गई।

सुबह का नजारा देख गांव का हृदय स्थल कहे जाने वाले अटल चौक पर सुबह जब ग्रामीणों ने प्रतिमा (अटल बिहारी वाजपेयी प्रतिमा अपमान) देखी तो दंग रह गए।पुलिस को सूचना मिलते ही गांव के कोटवार की मदद से माला हटवाई गई और घटना की तुरंत जांच शुरू की गई। ग्रामीणों ने दावा किया है कि घटना रात 2 बजे से सुबह 6 बजे के बीच की है, क्योंकि कबड्डी प्रतियोगिता के बाद सभी ग्रामीण अपने घरों को लौट गए थे।ग्रामीणों के अनुसार घटना के समय अटल चौक की सभी लाइटें अचानक बंद हो गई थीं, जबकि बिजली विभाग का कहना है कि उन्होंने सप्लाई नहीं काटी थी। इससे यह संदेह और गहरा गया है कि असामाजिक तत्वों ने अंधेरे का फायदा उठाकर जानबूझकर लाइटें बंद कीं और प्रतिमा का अपमान किया।

Latest articles

सहयोग केन्द्र के माध्यम से कार्यकर्ताओं के आवेदनों का हो रहा निराकरण

सहयोग केन्द्र के माध्यम से कार्यकर्ताओं के आवेदनों का हो रहा निराकरण रायपुर। भाजपा प्रदेश...

अयोध्या दर्शन के लिए एक मार्च से होगा पंजीयन… बिलासपुर से 1008 रामभक्त पहुंचेंगे अयोध्या धाम

अयोध्या दर्शन के लिए एक मार्च से होगा पंजीयन… बिलासपुर से 1008 रामभक्त पहुंचेंगे...

RAIGRH : नशा मुक्ति अभियान के तहत इन 15 मेडिकल स्टोर्स को कड़ी चेतावनी, बिना डॉक्टर पर्ची दवा बिक्री पर सख्ती

RAIGRH : नशा मुक्ति अभियान के तहत इन 15 मेडिकल स्टोर्स को कड़ी चेतावनी,...

‘विकसित छत्तीसगढ़’ के ‘संकल्प’ को चरितार्थ करने वाला ऐतिहासिक बजट : भाजपा

‘विकसित छत्तीसगढ़’ के 'संकल्प' को चरितार्थ करने वाला ऐतिहासिक बजट : भाजपा रायपुर। भारतीय जनता...

More like this

सहयोग केन्द्र के माध्यम से कार्यकर्ताओं के आवेदनों का हो रहा निराकरण

सहयोग केन्द्र के माध्यम से कार्यकर्ताओं के आवेदनों का हो रहा निराकरण रायपुर। भाजपा प्रदेश...

अयोध्या दर्शन के लिए एक मार्च से होगा पंजीयन… बिलासपुर से 1008 रामभक्त पहुंचेंगे अयोध्या धाम

अयोध्या दर्शन के लिए एक मार्च से होगा पंजीयन… बिलासपुर से 1008 रामभक्त पहुंचेंगे...

RAIGRH : नशा मुक्ति अभियान के तहत इन 15 मेडिकल स्टोर्स को कड़ी चेतावनी, बिना डॉक्टर पर्ची दवा बिक्री पर सख्ती

RAIGRH : नशा मुक्ति अभियान के तहत इन 15 मेडिकल स्टोर्स को कड़ी चेतावनी,...
error: Content is protected !!