HomeCHHATTISGARHCG : कुएं में गिरा शावक का वन विभाग ने रेस्क्यू कर...

CG : कुएं में गिरा शावक का वन विभाग ने रेस्क्यू कर बाहर निकाला

Published on

CG : कुएं में गिरा शावक का वन विभाग ने रेस्क्यू कर बाहर निकाला

छत्तीसगढ़ के रायगढ़ जिले में सोमवार रात एक हाथी का बच्चा(शावक) कुएं में गिर गया। वन विभाग की टीम ने काफी मशक्कत के बाद उसे बाहर निकाला। शावक को बाहर निकालने के लिए जेसीबी से कुएं के किनारे से खुदाई कर जगह बनानी पड़ी। इसके बाद शावक बाहर आ सका। बताया गया कि घटना घरघोड़ा रेंज के चारमार बीट की है। हाथी का बच्चा(शावक) बीती रात से ही कुएं में गिरा हुआ था। मंगलवार की सुबह जब उसके चिंघाड़ने की आवाज सुनकर ग्रामीण कुएं के पास पहुंचे तो अंदर मौजूद हाथी का बच्चा (शावक)बाहर निकलने के लिए छटपटा रहा था। ग्रामीणों ने इसकी सूचना तत्काल वन विभाग को दी। इसकी सूचना गांव में फैलते ही बड़ी संख्या में ग्रामीण भी मौके पर पहुंच गए। कुछ देर में घरघोड़ा वन विभाग के रेंजर समेत वन अमला मौके पर पहुंचा और रेस्क्यू शुरू किया। कुएं के किनारे से खुदाई कर रैंप बनाने के लिए जेसीबी बुलाई गई। करीब एक घंटे की मशक्कत के बाद रैंप तैयार हुआ और हाथी के बच्चे(शावक) को कुएं से बाहर निकाला गया।

हाथी का बच्चा(शावक) कुएं से बाहर आते ही जंगल की ओर भाग गया। वन विभाग के कर्मचारी भी उसके पीछे जंगल की ओर गए, ताकि बच्चे को उसके झुंड से मिलाया जा सके। वन विभाग की टीम बच्चे पर नजर रख रही है।

बताया गया कि कल ही छाल रेंज से हाथियों का झुंड यहां पहुंचा था। झुंड घरघोड़ा रेंज होते हुए नवापारा सर्किल के चारमार बीट में पहुंचा था। उसी दौरान शावक कुएं में गिर गया होगा।शावक की उम्र करीब एक साल होगी।

Latest articles

सहयोग केन्द्र के माध्यम से कार्यकर्ताओं के आवेदनों का हो रहा निराकरण

सहयोग केन्द्र के माध्यम से कार्यकर्ताओं के आवेदनों का हो रहा निराकरण रायपुर। भाजपा प्रदेश...

अयोध्या दर्शन के लिए एक मार्च से होगा पंजीयन… बिलासपुर से 1008 रामभक्त पहुंचेंगे अयोध्या धाम

अयोध्या दर्शन के लिए एक मार्च से होगा पंजीयन… बिलासपुर से 1008 रामभक्त पहुंचेंगे...

RAIGRH : नशा मुक्ति अभियान के तहत इन 15 मेडिकल स्टोर्स को कड़ी चेतावनी, बिना डॉक्टर पर्ची दवा बिक्री पर सख्ती

RAIGRH : नशा मुक्ति अभियान के तहत इन 15 मेडिकल स्टोर्स को कड़ी चेतावनी,...

‘विकसित छत्तीसगढ़’ के ‘संकल्प’ को चरितार्थ करने वाला ऐतिहासिक बजट : भाजपा

‘विकसित छत्तीसगढ़’ के 'संकल्प' को चरितार्थ करने वाला ऐतिहासिक बजट : भाजपा रायपुर। भारतीय जनता...

More like this

सहयोग केन्द्र के माध्यम से कार्यकर्ताओं के आवेदनों का हो रहा निराकरण

सहयोग केन्द्र के माध्यम से कार्यकर्ताओं के आवेदनों का हो रहा निराकरण रायपुर। भाजपा प्रदेश...

अयोध्या दर्शन के लिए एक मार्च से होगा पंजीयन… बिलासपुर से 1008 रामभक्त पहुंचेंगे अयोध्या धाम

अयोध्या दर्शन के लिए एक मार्च से होगा पंजीयन… बिलासपुर से 1008 रामभक्त पहुंचेंगे...

RAIGRH : नशा मुक्ति अभियान के तहत इन 15 मेडिकल स्टोर्स को कड़ी चेतावनी, बिना डॉक्टर पर्ची दवा बिक्री पर सख्ती

RAIGRH : नशा मुक्ति अभियान के तहत इन 15 मेडिकल स्टोर्स को कड़ी चेतावनी,...
error: Content is protected !!