HomeCHHATTISGARHCG : कांग्रेस का संविधान बचाओ अभियान मई से शुरू होगा

CG : कांग्रेस का संविधान बचाओ अभियान मई से शुरू होगा

Published on

CG : कांग्रेस का संविधान बचाओ अभियान मई से शुरू होगा

पहलगाम हमले के बाद रोक दिया गया था, दुर्ग में होगी प्रदेश स्तरीय रैली

रायपुर। कांग्रेस का संविधान बचाओ अभियान जो पहलगाम आतंकी हमले के बाद अचानक रोक दिया गया था, अब मई से फिर शुरू होने जा रहा है। फिलहाल एआईसीसी के निर्देश पर प्रदेश कांग्रेस कार्यकारिणी की बैठक हो चुकी है, लेकिन असली मैदान में उतरने यानी प्रदेश, जिला और विधानसभा स्तर की रैलियां करने का काम अभी बाकी है।इसके साथ ही घर-घर जाकर लोगों तक पहुंचने की भी योजना है। जानकारी के मुताबिक दुर्ग में ही प्रदेश स्तरीय रैली का आयोजन किया जाएगा, इसके बाद अन्य जगहों पर कार्यकर्ताओं समेत सभी की सहभागिता के कार्यक्रम होंगे।

हालांकि अभी नया शेड्यूल जारी नहीं हुआ है, लेकिन मई के पहले सप्ताह से कार्यक्रम शुरू हो जाएंगे। इस अभियान के जरिए कांग्रेस न सिर्फ संविधान बचाने की बात करेगी, बल्कि अपने कार्यकर्ताओं को सक्रिय करने की भी तैयारी कर रही है। संगठन से मिली जानकारी के अनुसार अभियान के हर चरण में बड़े नेताओं से लेकर छोटे AICC नेता देशभर में एक साथ मिलकर ‘संविधान बचाओ’ अभियान चला रहे हैं।कल राजस्थान के जयपुर में एक बड़ी रैली हुई, जिसमें खुद कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे पहुंचे। ऐसे में उम्मीद है कि जब छत्तीसगढ़ में रैली होगी तो यहां भी AICC के किसी बड़े नेता के पहुंचने की संभावना है।

Latest articles

3 अगस्त से 7 अगस्त तक सहयोग केंद्र संचालित,5 केबिनेट मंत्री रहेंगे उपस्थित,त्वरित समाधान पर जोर

3 अगस्त से 7 अगस्त तक सहयोग केंद्र संचालित,5 केबिनेट मंत्री रहेंगे उपस्थित,त्वरित समाधान पर जोर रायपुर।छत्तीसगढ़ के रायपुर में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) एक बार फिर अपने कार्यकर्ताओं और आम नागरिकों की समस्याओं के समाधान के लिए सहयोग केंद्र की शुरुआत करने जा रही है। प्रदेश भाजपा कार्यालय कुशाभाऊ ठाकरे परिसर में 3 अगस्त […]

छात्रा से छेड़छाड़ का आरोपी शिक्षक चंद घंटों में गिरफ्तार

छात्रा से छेड़छाड़ का आरोपी शिक्षक चंद घंटों में गिरफ्तार POCSO एक्ट के तहत मामला...

व्हाट्सएप पर राजनीतिक पोस्ट, पटवारी निलंबित

व्हाट्सएप पर राजनीतिक पोस्ट, पटवारी निलंबित बलरामपुर। सोशल मीडिया पर राजनीतिक गतिविधियों से जुड़ी पोस्ट...

RAIGARH : शहर में देह व्यापार के दो अड्डों पर एक साथ छापेमारी, दो महिलाओं और समेत 4 आरोपी गिरफ्तार

RAIGARH : शहर में देह व्यापार के दो अड्डों पर एक साथ छापेमारी, दो...

More like this

3 अगस्त से 7 अगस्त तक सहयोग केंद्र संचालित,5 केबिनेट मंत्री रहेंगे उपस्थित,त्वरित समाधान पर जोर

3 अगस्त से 7 अगस्त तक सहयोग केंद्र संचालित,5 केबिनेट मंत्री रहेंगे उपस्थित,त्वरित समाधान पर जोर रायपुर।छत्तीसगढ़ के रायपुर में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) एक बार फिर अपने कार्यकर्ताओं और आम नागरिकों की समस्याओं के समाधान के लिए सहयोग केंद्र की शुरुआत करने जा रही है। प्रदेश भाजपा कार्यालय कुशाभाऊ ठाकरे परिसर में 3 अगस्त […]

छात्रा से छेड़छाड़ का आरोपी शिक्षक चंद घंटों में गिरफ्तार

छात्रा से छेड़छाड़ का आरोपी शिक्षक चंद घंटों में गिरफ्तार POCSO एक्ट के तहत मामला...

व्हाट्सएप पर राजनीतिक पोस्ट, पटवारी निलंबित

व्हाट्सएप पर राजनीतिक पोस्ट, पटवारी निलंबित बलरामपुर। सोशल मीडिया पर राजनीतिक गतिविधियों से जुड़ी पोस्ट...
error: Content is protected !!