HomeNational Newsपेट्रोल-डीजल पर केंद्र सरकार ने दी बड़ी राहत, 10 रुपए घटी एक्साइज...

पेट्रोल-डीजल पर केंद्र सरकार ने दी बड़ी राहत, 10 रुपए घटी एक्साइज ड्यूटी

Published on

पेट्रोल-डीजल पर केंद्र सरकार ने दी बड़ी राहत, 10 रुपए घटी एक्साइज ड्यूटी

नई दिल्ली।अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की कीमतों में उछाल को देखते हुए सरकार ने शुक्रवार को पेट्रोल और डीजल पर उत्पाद शुल्क में 10-10 रुपए प्रति लीटर की कटौती की। वित्त मंत्रालय ने आज जारी अधिसूचना में बताया कि पेट्रोल पर उत्पाद शुल्क 13 रुपए प्रति लीटर से घटाकर तीन रुपए प्रति लीटर और डीजल पर 10 रुपए प्रति लीटर से घटाकर शून्य कर दिया गया है। वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट में कहा कि आम लोगों को मूल्य वृद्धि से बचाने के लिए यह कटौती की गई है। इसकी जानकारी संसद को भी दे दी गई है।

उल्लेखनीय है कि पश्चिम एशिया संकट के कारण अंतर्राष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की कीमत में वृद्धि के कारण तेल विपणन कंपनियों पर दोनों जीवाश्म ईंधनों के दाम बढ़ाने का दबाव था। उत्पाद शुल्क में कटौती से उन्हें राहत मिलेगी। यह कटौती सार्वजनिक तेल विपणन कंपनियों द्वारा नेपाल, भूटान, श्रीलंका और बांग्लादेश को किये जाने वाले निर्यात पर भी लागू होगी। इसके अलावा, सरकार ने डीजल के निर्यात पर 21.5 रुपए और विमान ईंधन के निर्यात पर 29.5 प्रति लीटर का शुल्क लगाया है। विशेष उत्पाद शुल्क में कोई बदलाव नहीं किया गया है। पेट्रोल पर विशेष उत्पाद शुल्क शून्य है, जबकि डीजल पर 18.5 रुपए प्रति लीटर है।

Latest articles

महिला पुलिसकर्मी के साथ बदसलूकी और लूटपाट, दो आरोपी गिरफ्तार

महिला पुलिसकर्मी के साथ बदसलूकी और लूटपाट, दो आरोपी गिरफ्तार रायगढ़। तमनार थाना क्षेत्र के...

CG ; राज्य सेवा प्रारंभिक परीक्षा 2025 के नतीजे घोषित

CG ; राज्य सेवा प्रारंभिक परीक्षा 2025 के नतीजे घोषित लोक सेवा आयोग : 265...

रजत बसंल सीएम सचिवालय में विशेष सचिव, जनसंपर्क आयुक्त का भी प्रभार

रजत बसंल सीएम सचिवालय में विशेष सचिव, जनसंपर्क आयुक्त का भी प्रभार रायपुर।प्रशासनिक फेरबदल करते...

CGPSC-2021 के चयनित प्रतिभागियों को देनी होगी नियुक्ति : सुप्रीम कोर्ट 

CGPSC-2021 के चयनित प्रतिभागियों को देनी होगी नियुक्ति : सुप्रीम कोर्ट  0 कोर्ट ने कहा-...

More like this

महिला पुलिसकर्मी के साथ बदसलूकी और लूटपाट, दो आरोपी गिरफ्तार

महिला पुलिसकर्मी के साथ बदसलूकी और लूटपाट, दो आरोपी गिरफ्तार रायगढ़। तमनार थाना क्षेत्र के...

CG ; राज्य सेवा प्रारंभिक परीक्षा 2025 के नतीजे घोषित

CG ; राज्य सेवा प्रारंभिक परीक्षा 2025 के नतीजे घोषित लोक सेवा आयोग : 265...

रजत बसंल सीएम सचिवालय में विशेष सचिव, जनसंपर्क आयुक्त का भी प्रभार

रजत बसंल सीएम सचिवालय में विशेष सचिव, जनसंपर्क आयुक्त का भी प्रभार रायपुर।प्रशासनिक फेरबदल करते...
error: Content is protected !!