Bus पलटी, महिला की मौत, कई यात्री घायल
जशपुर(छत्तीसगढ़)। जिले के कांसाबेल थाना क्षेत्र के बरजोर गाँव में गुरुवार को एक बड़ा हादसा हो गया। फरसाबहार से अंबिकापुर जा रही एक राजधानी बस अनियंत्रित होकर पलट गई। हादसे में एक महिला की मौत हो गई, जबकि कई यात्री घायल हो गए, जिनमें से दो गंभीर रूप से घायल हैं।
गुरुवार को फरसाबहार से अंबिकापुर जा रही एक राजधानी बस (क्रमांक CG 15 EF 5028) अचानक अनियंत्रित होकर पलट गई। एक महिला की मौके पर ही मौत हो गई, उसका शव बस के नीचे फंस गया। शव निकालने के प्रयास जारी हैं।
हादसे में दो यात्री गंभीर रूप से घायल हो गए, जिन्हें तुरंत कांसाबेल अस्पताल में भर्ती कराया गया। अन्य यात्रियों को भी मामूली चोटें आई हैं। हादसे की खबर मिलते ही पुलिस मौके पर पहुँची और बचाव कार्य शुरू किया।
















































