छत्तीसगढ़-झारखंड राज्य सीमा में बस हादसा,5 लोगों की मौत कई घायल
छत्तीसगढ़ के रामानुजगंज क्षेत्र से एक दर्दनाक सड़क हादसे की खबर सामने आई है। ओरसा घाटी में एक बस अनियंत्रित होकर पलट गई, जिससे 5 लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, हादसे में कई अन्य यात्री गंभीर रूप से घायल हैं।
मिली जानकारी के अनुसार, यह हादसा झारखंड के लातेहार जिले में हुआ है। बस में सवार सभी यात्री पिपरसोत गांव के निवासी बताए जा रहे हैं, जो किसी पारिवारिक कार्यक्रम में शामिल होने के लिए झारखंड जा रहे थे। यात्रा के दौरान घाटी क्षेत्र में बस का संतुलन बिगड़ गयाथा।हादसे की सूचना मिलते ही बलरामपुर पुलिस की टीम भी मौके पर पहुंच गई और राहत‑बचाव कार्य में जुट गई. बताया जा रहा है कि बस में सवार सभी लोग एक पारिवारिक कार्यक्रम से झारखंड जा रहे थे। घायलों को नजदीकी अस्पतालों में भर्ती कराया गया है, जहां कुछ की हालत गंभीर बताई जा रही है. पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है।
















































