HomeRAIPURएआई समिट में कांग्रेस के अभद्र कृत्य के विरोध में भाजपा महिला...

एआई समिट में कांग्रेस के अभद्र कृत्य के विरोध में भाजपा महिला मोर्चा ने किया धरना प्रदर्शन

Published on

एआई समिट में कांग्रेस के अभद्र कृत्य के विरोध में भाजपा महिला मोर्चा ने किया धरना प्रदर्शन

रायपुर। भारतीय जनता पार्टी महिला मोर्चा रायपुर शहर जिला मोर्चा की अध्यक्ष श्रीमती कृतिका जैन के नेतृत्व में इंडिया एआई इम्पैक्ट सम्मिट में युवा कांग्रेस द्वारा किए गए शर्मनाक, अमर्यादित एवं अभद्रतापूर्ण कृत्य के विरोध में शंकर नगर चौक बीटीआई मैदान के पास में धरना प्रदर्शन किया। महिला मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष श्रीमती विभा अवस्थी के आहवान पर महिला मोर्चा लगभग 350 की संख्या में मातृशक्ति ने पहुंचकर धरना प्रदर्शन किया इस दौरान भाजपा महिला मोर्चा की पदाधिकारी ने कांग्रेस पार्टी एवं राहुल गांधी के पुतला दहन कर कांग्रेस पार्टी मुर्दाबाद, राहुल गांधी मुर्दाबाद, भूपेश बघेल मुर्दाबाद के नारे लगाए।

भाजपा महिला मोर्चा की प्रदेश अध्यक्ष श्रीमती विभा अवस्थी ने कहा कि एआई समिट जैसे वैश्विक आयोजन जहां दुनिया भर के राष्ट्रीय अध्यक्ष भारत के नेतृत्व क्षमता को देख कर साक्षी बनने आए हुए थे वहां कांग्रेस द्वारा किए गए नग्न प्रदर्शन अत्यंत शर्मनाक और राष्ट्रविरोधी है।राहुल गांधी के निर्देश पर कांग्रेस द्वारा किया गया यह ‘नग्न प्रदर्शन’ न केवल अमर्यादित है, बल्कि अंतरराष्ट्रीय पटल पर भारत की छवि को धूमिल करने की एक सोची-समझी साजिश का हिस्सा है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस पार्टी और उसके नेता भारत देश को विकसित राष्ट्र बनते देख सहन नहीं कर पा रहे हैं इस वजह से लगातार देश की छवि को वैश्विक स्तर पर धूमिल करने की कोशिश कर रहे हैं। कांग्रेस पार्टी का यह कायराना करतूत भारत के सभी नागरिकों का अपमान है इसके लिए कांग्रेस पार्टी को देश की जनता कभी माफ नहीं करेगी।

भाजपा प्रदेश प्रवक्ता श्रीमती शताब्दी पांडेय ने कहा कि राहुल गांधी राजनीति के एक निचले स्तर पर गिर गए हैं, जहाँ उन्होंने कथित तौर पर कांग्रेस कार्यकर्ताओं को राजनीतिक पोस्टर लेकर दुनिया के सबसे बड़े ‘एआई इम्पैक्ट समिट’ में निर्वस्त्र होने का निर्देश दिया। आज कांग्रेस पार्टी का वास्तविक चेहरा एक बार फिर उजागर हो गया है। भाजपा प्रदेश प्रवक्ता डॉ किरण बघेल ने कहा कि यह प्रदर्शन कांग्रेस के घोर पतन की शुरुआत है। एक तरफ जहाँ प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में भारत नवाचार, प्रगति और राष्ट्र निर्माण के लिए खड़ा है, वहीं दूसरी ओर राहुल गांधी के नेतृत्व में कांग्रेस केवल व्यवधान, बाधा और नकारात्मकता का प्रतीक बन गई है।

भाजपा महिला मोर्चा रायपुर शहर की जिला अध्यक्ष कृतिका जैन ने कांग्रेस के इस शर्मनाक हरकत को देश विरोधी बताते हुए कहा कि कांग्रेस पार्टी कभी नहीं चाहती कि भारत विश्व की सुपर पावर बने पूरी दुनिया की निगाहें आज भारत पर है और कांग्रेस का इस प्रकार का कृत्य छवि को धूमिल करने वाला है। उन्होंने कहा कि राहुल गांधी के निर्देशों पर ही कांग्रेस पार्टी लगातार ऐसे कार्यों में संलिप्त है, जिससे वैश्विक स्तर पर भारत की प्रतिष्ठा को ठेस पहुंचे। यह कांग्रेस का ‘राष्ट्रविरोधी’ चेहरा एक बार फिर जनता के सामने उजागर करता है। राहुल गांधी और कांग्रेस पार्टी को इस शर्मनाक कृत्य के लिए पूरे देश से माफी मांगनी चाहिए।

इस दौरान विधायक पुरंदर मिश्रा, भाजपा शहर जिला प्रभारी राजेंद्र शर्मा, जिला अध्यक्ष रायपुर शहर रमेश सिंह ठाकुर, नागरिक आपूर्ति निगम के अध्यक्ष संजय श्रीवास्तव, अपेक्स बैंक अध्यक्ष केदार नाथ गुप्ता ने भी सम्बोधित किया।

इस अवसर पर, पार्षद अनामिका सिंह, श्वेता विश्वकर्मा, रामिन कुररे, गायत्री नौरंगे, प्रभा दुबे, सीमा संतोष साहू, मिली बनर्जी, तिलेश्वरी धुरंधर, प्रीति परगनिया, किरण सिंह भारती बाघल, रेखा, रोशनी, दीपा, सहित बड़ी संख्या में महिला मोर्चा की पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रही।

Latest articles

उत्खनन प्रभावित पुरुंगा गांव में 28.51 लाख का उपस्वास्थ्य केंद्र और छाल में 50 लाख का सर्वसुविधायुक्त सामुदायिक भवन तैयार

उत्खनन प्रभावित पुरुंगा गांव में 28.51 लाख का उपस्वास्थ्य केंद्र और छाल में 50...

KORBA : पसरखेत में शाखकर्तन प्रशिक्षण कार्यशाला का आयोजन 23 फरवरी को

KORBA : पसरखेत में शाखकर्तन प्रशिक्षण कार्यशाला का आयोजन 23 फरवरी को कोरबा। तेंदूपत्ता संग्रहण...

युवती से दुष्कर्म के मामले में पुलिस की त्वरित कार्रवाई, आरोपी प्लांटकर्मी गिरफ्तार

युवती से दुष्कर्म के मामले में पुलिस की त्वरित कार्रवाई, आरोपी प्लांटकर्मी गिरफ्तार आरोपी सुपरवाइजर...

Chhattisgarh Budget 2026: छत्तीसगढ़ विधानसभा बजट सत्र 23 से, 24 फरवरी को वित्त मंत्री ओपी चौधरी 2026-27 के लिए करेंगे बजट पेश

छत्तीसगढ़ विधानसभा बजट सत्र 23 से, 24 फरवरी को वित्त मंत्री ओपी चौधरी 2026-27...

More like this

उत्खनन प्रभावित पुरुंगा गांव में 28.51 लाख का उपस्वास्थ्य केंद्र और छाल में 50 लाख का सर्वसुविधायुक्त सामुदायिक भवन तैयार

उत्खनन प्रभावित पुरुंगा गांव में 28.51 लाख का उपस्वास्थ्य केंद्र और छाल में 50...

KORBA : पसरखेत में शाखकर्तन प्रशिक्षण कार्यशाला का आयोजन 23 फरवरी को

KORBA : पसरखेत में शाखकर्तन प्रशिक्षण कार्यशाला का आयोजन 23 फरवरी को कोरबा। तेंदूपत्ता संग्रहण...

युवती से दुष्कर्म के मामले में पुलिस की त्वरित कार्रवाई, आरोपी प्लांटकर्मी गिरफ्तार

युवती से दुष्कर्म के मामले में पुलिस की त्वरित कार्रवाई, आरोपी प्लांटकर्मी गिरफ्तार आरोपी सुपरवाइजर...
error: Content is protected !!