HomeRAIPUR5 साल पुराने मामले में बिलासपुर RTO निलंबित

5 साल पुराने मामले में बिलासपुर RTO निलंबित

Published on

5 साल पुराने मामले में बिलासपुर आरटीओ निलंबित

रायपुर। अभनपुर भारतमाला (Abhanpur Bharatmala)सड़क के लिए जमीन अधिग्रहण में 200 करोड़ से ज्यादा का घोटाला(Scam) अभी भी गरमाया हुआ है। एडिशनल और डिप्टी कलेक्टर (Deputy Collector)समेत कुछ अफसर फरार हैं। उधर बिलासपुर में अरपा(Arpa) की नहर के लिए जमीन अधिग्रहण में बड़ा घोटाला सामने आया है। करोड़ों के इस खेल में अफसर सरकार(Government) के निशाने पर आ गए हैं। इस मामले में सरकार ने बिलासपुर के सीनियर आरटीओ आनंदरूप तिवारी(Anandrup Tiwari) को निलंबित कर दिया है।

सवाल यह भी उठ रहा है कि जब इस अफसर का नाम पहले से ही करोड़ों के घोटाले में था तो उन्हें परिवहन विभाग में प्रतिनियुक्ति पर क्यों भेजा गया था। आरटीओ किसने बनाया था? सिर्फ आनंदरूप ही नहीं, रायपुर में पदस्थ राज्य सेवा के सीनियर अफसरों, एक-दो तहसीलदारों और जल संसाधन विभाग के अफसरों को भी आईएएस सौरभ कुमार की रिपोर्ट में नहर जमीन अधिग्रहण घोटाले में आरोपी बनाया गया था सरकार की ओर से जारी आदेश में कहा गया है कि तिवारी के भू-अर्जन प्रभारी अधिकारी रहते हुए इस नहर के लिए भू-अर्जन में सरकार को भारी नुकसान उठाना पड़ा। अधिकारी का यह कृत्य अपने काम के प्रति उदासीनता और गंभीर लापरवाही का परिचायक है। सरकार ने आरटीओ तिवारी को निलंबित कर बिलासपुर कमिश्नर कार्यालय में अटैच कर दिया है। बाकी अधिकारियों पर कार्रवाई कब होगी, क्या यह घोटाला भी भारतमाला भू-अर्जन घोटाले की तरह ईओडब्ल्यू को सौंपा जाएगा, इन सवालों पर अफसरों के बीच चर्चा हो रही है।

Latest articles

3 अगस्त से 7 अगस्त तक सहयोग केंद्र संचालित,5 केबिनेट मंत्री रहेंगे उपस्थित,त्वरित समाधान पर जोर

3 अगस्त से 7 अगस्त तक सहयोग केंद्र संचालित,5 केबिनेट मंत्री रहेंगे उपस्थित,त्वरित समाधान पर जोर रायपुर।छत्तीसगढ़ के रायपुर में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) एक बार फिर अपने कार्यकर्ताओं और आम नागरिकों की समस्याओं के समाधान के लिए सहयोग केंद्र की शुरुआत करने जा रही है। प्रदेश भाजपा कार्यालय कुशाभाऊ ठाकरे परिसर में 3 अगस्त […]

छात्रा से छेड़छाड़ का आरोपी शिक्षक चंद घंटों में गिरफ्तार

छात्रा से छेड़छाड़ का आरोपी शिक्षक चंद घंटों में गिरफ्तार POCSO एक्ट के तहत मामला...

व्हाट्सएप पर राजनीतिक पोस्ट, पटवारी निलंबित

व्हाट्सएप पर राजनीतिक पोस्ट, पटवारी निलंबित बलरामपुर। सोशल मीडिया पर राजनीतिक गतिविधियों से जुड़ी पोस्ट...

RAIGARH : शहर में देह व्यापार के दो अड्डों पर एक साथ छापेमारी, दो महिलाओं और समेत 4 आरोपी गिरफ्तार

RAIGARH : शहर में देह व्यापार के दो अड्डों पर एक साथ छापेमारी, दो...

More like this

3 अगस्त से 7 अगस्त तक सहयोग केंद्र संचालित,5 केबिनेट मंत्री रहेंगे उपस्थित,त्वरित समाधान पर जोर

3 अगस्त से 7 अगस्त तक सहयोग केंद्र संचालित,5 केबिनेट मंत्री रहेंगे उपस्थित,त्वरित समाधान पर जोर रायपुर।छत्तीसगढ़ के रायपुर में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) एक बार फिर अपने कार्यकर्ताओं और आम नागरिकों की समस्याओं के समाधान के लिए सहयोग केंद्र की शुरुआत करने जा रही है। प्रदेश भाजपा कार्यालय कुशाभाऊ ठाकरे परिसर में 3 अगस्त […]

छात्रा से छेड़छाड़ का आरोपी शिक्षक चंद घंटों में गिरफ्तार

छात्रा से छेड़छाड़ का आरोपी शिक्षक चंद घंटों में गिरफ्तार POCSO एक्ट के तहत मामला...

व्हाट्सएप पर राजनीतिक पोस्ट, पटवारी निलंबित

व्हाट्सएप पर राजनीतिक पोस्ट, पटवारी निलंबित बलरामपुर। सोशल मीडिया पर राजनीतिक गतिविधियों से जुड़ी पोस्ट...
error: Content is protected !!