HomeCHHATTISGARHशराब घोटाला केस जेल मे बन्द लखमा और विजय भाठिया से मिले...

शराब घोटाला केस जेल मे बन्द लखमा और विजय भाठिया से मिले भूपेश बघेल, सरकार पर लगाया आरोप

Published on

शराब घोटाला केस जेल मे बन्द लखमा और विजय भाठिया से मिले भूपेश बघेल, सरकार पर लगाया आरोप

रायपुर।छत्तीसगढ़ के बहुचर्चित शराब घोटाला मामले(Liquor Scam Case) में सेंट्रल जेल (Central Jai)में बंद पूर्व आबकारी मंत्री कवासी लखमा (Kawasi Lakhma)और विजय भाटिया से पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल(Bhupesh Baghel) ने मुलाकात की। दोनों की खराब तबीयत पर बघेल ने चिंता जताई। इसके साथ ही उन्होंने सरकार पर निशाना साधा है। पूर्व सीएम भूपेश बघेल आज कवासी लखमा और विजय भाटिया से मिलने रायपुर सेंट्रल जेल पहुंचे।उन्होंने बताया कि जेल के अंदर दोनों की तबीयत ठीक नहीं है।कवासी हार्ट के मरीज हैं लेकिन उन्हें इलाज की सुविधा नहीं दी जा रही है। सरकार जेल के अंदर भी दुश्मन जैसा व्यवहार कर रही है। पुलिस जवानों की कमी का हवाला देकर इलाज नहीं कराया जा रहा है। विजय भाटिया भी बीमार हैं, उन्हें भी अस्पताल नहीं ले जाया जा रहा है।

उन्होंने आगे कहा कि अधिकारी दुश्मन की तरह व्यवहार कर रहे हैं. सामान्य सुविधा भी उपलब्ध नहीं करा रहे है। जो षड्यंत्र चल रहा है, वह गलत है। 3 साल से दबाव बनाया जा रहा है।दिल्ली से लेकर यहां तक यही षड्यंत्र चल रहा है।

शराब घोटाला मामले में ED ने 15 जनवरी को पूर्व मंत्री कवासी लखमा को गिरफ्तार किया था। तब से कवासी लखमा जेल में हैं। अब ACB और EOW की टीम इस मामले में आगे की जांच में जुटी हुई है।छत्तीसगढ़ में करीब 2000 करोड़ रुपए काे शरब घोटाला मामले में पूर्व मंत्री कवासी लखमा का नाम भी शामिल है। ED ने इस घोटालेम में पूर्व IAS अधिकारी अनिल टुटेजा, अनवर ढेबर और अरुणपति त्रिपाठी को मास्टरमाइंड बताया।आरोप हैं कि जब छत्तीसगढ़ में कांग्रेस की सरकार थी तब प्रदेश में बड़ा शराब घोटाला हुआ।इस बात की जानकारी तत्कालीन आबकारी मंत्री कवासी लखमा को भी थी।घोटाला के दौरान कमीशन का एक बड़ा हिस्सा पूर्व मंत्री कवासी लखमा के पास भी जाता था।

Latest articles

भाजपा आज इन महत्वपूर्ण विषयों पर करेगी प्रेस कॉन्फ्रेंस

भाजपा आज इन महत्वपूर्ण विषयों पर करेगी प्रेस कॉन्फ्रेंस रायपुर।राजधानी रायपुर में आज बीजेपी प्रेस...

खाद-बीज की कमी को लेकर 25 से 30 जून तक कांग्रेस का प्रदर्शन

खाद-बीज की कमी को लेकर 25 से 30 जून तक कांग्रेस का प्रदर्शन छत्तीसगढ़ में खाद-बीज...

अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस: उद्योग मंत्री देवांगन कोरबा में योग कार्यक्रम में होंगे शामिल

अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस: उद्योग मंत्री देवांगन कोरबा में योग कार्यक्रम में होंगे शामिल जनप्रतिनिधि, अधिकारी-...

फ्लाइट के लैंड होने के बाद गेट हुआ लॉक,यात्री आधे घंटे तक फंसे रहे…

फ्लाइट के लैंड होने के बाद गेट हुआ लॉक,यात्री आधे घंटे तक फंसे रहे... रायपुर।राजधानी...

More like this

भाजपा आज इन महत्वपूर्ण विषयों पर करेगी प्रेस कॉन्फ्रेंस

भाजपा आज इन महत्वपूर्ण विषयों पर करेगी प्रेस कॉन्फ्रेंस रायपुर।राजधानी रायपुर में आज बीजेपी प्रेस...

खाद-बीज की कमी को लेकर 25 से 30 जून तक कांग्रेस का प्रदर्शन

खाद-बीज की कमी को लेकर 25 से 30 जून तक कांग्रेस का प्रदर्शन छत्तीसगढ़ में खाद-बीज...

अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस: उद्योग मंत्री देवांगन कोरबा में योग कार्यक्रम में होंगे शामिल

अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस: उद्योग मंत्री देवांगन कोरबा में योग कार्यक्रम में होंगे शामिल जनप्रतिनिधि, अधिकारी-...
error: Content is protected !!