HomeNational Newsबस दुर्घटना में बलरामपुर यात्री की मौत, नौ तीर्थयात्री घायल

बस दुर्घटना में बलरामपुर यात्री की मौत, नौ तीर्थयात्री घायल

Published on

बस दुर्घटना में बलरामपुर यात्री की मौत, नौ तीर्थयात्री घायल

बलरामपुर(उत्तरप्रदेश)। तीर्थ यात्रा पर श्रद्धालुओं को लेकर निकली बस कोलकाता के राष्ट्रीय राजमार्ग-2 पर हुगली जनपद के बशिबपुर गांव के पास हादसे का शिकार हो गई। झारखंड के बासुकीनाथ से दर्शन करा कर कोलकाता जा रही बस ट्रक से टकरा गई। हादसे में जनपद बलरामपुर के रामदेव मिश्र (45) पुत्र दीनानाथ मिश्र की मौत हो गई, जबकि नौ श्रद्धालु घायल हो गए। घायलों में धनीराम (42), अब्दुल अजीम (45), लीलावती प्रजापति (55) निवासी गैड़ास बुजुर्ग, दयानंद (60) निवासी उतरौला, शांति देवी (72) निवासी बलरामपुर, केसरी नंदिनी (57) निवासी बलरामपुर, सरला प्रजापति (60) निवासी गैड़ास बुजुर्ग, कमला देवी (60) निवासी रेहरा बाजार और रामफल (28) निवासी बलरामपुर शामिल हैं।

घटना के संबंध में घायल केसरी नंदिनी ने मोबाइल पर बताया कि सभी श्रद्धालु पिछले मंगलवार को बस के माध्यम से गया, जगन्नाथपुरी और बासुकीनाथ की यात्रा पर निकले थे। बलरामपुर जिला प्रशासन ने विज्ञप्ति जारी कर बताया कि सभी घायलों का इलाज पश्चिम बंगाल के वर्धमान मेडिकल कॉलेज, जिला वर्धमान में कराया जा रहा है। प्रशासन लगातार हुगली जिला प्रशासन और घायलों के परिजनों से संपर्क बनाए हुए है। जिलाधिकारी के निर्देश पर अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व स्थिति की निगरानी कर रहे हैं। राहत एवं जानकारी के लिए जिला प्रशासन द्वारा यह 05263-236250 और 9161599000 हेल्पलाइन नंबर जारी किया गया है। जिस पर दुर्घटना से संबंधित को भी सूचना दी जा सकती है।

Latest articles

25 व 26 फरवरी को सहयोग केन्द्र में उपस्थित रहेंगे कैबिनेट मंत्रीगण

25 व 26 फरवरी को सहयोग केन्द्र में उपस्थित रहेंगे कैबिनेट मंत्रीगण सहयोग केन्द्र में...

विकास कार्यों में लापरवाही बर्दाश्त नहीं, तय समय-सीमा में कार्य करें पूर्ण-कलेक्टर

विकास कार्यों में लापरवाही बर्दाश्त नहीं, तय समय-सीमा में कार्य करें पूर्ण-कलेक्टर इतवारी बाजार ऑक्सीजोन...

कलेक्टर दुदावत ने जनदर्शन में सुनी आमजन की समस्याएं, त्वरित निराकरण के दिए निर्देश’

कलेक्टर दुदावत ने जनदर्शन में सुनी आमजन की समस्याएं, त्वरित निराकरण के दिए निर्देश’ कोरबा।कलेक्टर...

अवैध फ़ार्म हाउसों पर प्रशासनिक कार्रवाई, बेजा कब्जा हटाया

अवैध फ़ार्म हाउसों पर प्रशासनिक कार्रवाई, बेजा कब्जा हटाया कोरबा।अनुविभागीय अधिकारी राजस्व, कटघोरा तन्मय खन्ना...

More like this

25 व 26 फरवरी को सहयोग केन्द्र में उपस्थित रहेंगे कैबिनेट मंत्रीगण

25 व 26 फरवरी को सहयोग केन्द्र में उपस्थित रहेंगे कैबिनेट मंत्रीगण सहयोग केन्द्र में...

विकास कार्यों में लापरवाही बर्दाश्त नहीं, तय समय-सीमा में कार्य करें पूर्ण-कलेक्टर

विकास कार्यों में लापरवाही बर्दाश्त नहीं, तय समय-सीमा में कार्य करें पूर्ण-कलेक्टर इतवारी बाजार ऑक्सीजोन...

कलेक्टर दुदावत ने जनदर्शन में सुनी आमजन की समस्याएं, त्वरित निराकरण के दिए निर्देश’

कलेक्टर दुदावत ने जनदर्शन में सुनी आमजन की समस्याएं, त्वरित निराकरण के दिए निर्देश’ कोरबा।कलेक्टर...
error: Content is protected !!