HomeCHHATTISGARHछात्रों से दुर्व्यवहार और मारपीट के आरोप में सहायक शिक्षक निलंबित

छात्रों से दुर्व्यवहार और मारपीट के आरोप में सहायक शिक्षक निलंबित

Published on

छात्रों से दुर्व्यवहार और मारपीट के आरोप में सहायक शिक्षक निलंबित

बलरामपुर। स्कूल में बच्चों से दुर्व्यवहार व मारपीट करने वाले सहायक शिक्षक को निलंबित कर दिया गया है। उल्लेखनीय है कि शासकीय प्राथमिक शाला सोनहत, विकासखंड वाड्रफनगर के सहायक शिक्षक छोटेलाल पंडो के विरुद्ध शराब पीकर स्कूल में कक्षा पहली से पांचवी तक अध्ययनरत विद्यार्थियों आयुष कुमार कक्षा तीसरी, प्रिया कक्षा पांचवी, नीरज कुमार कक्षा दूसरी एवं रचना कक्षा चौथी के साथ मारपीट करने की शिकायत प्राप्त हुई थी। इस मामले में विकासखंड शिक्षा अधिकारी वाड्रफनगर द्वारा प्रस्तुत जांच प्रतिवेदन के आधार पर संस्था में पदस्थ सहायक शिक्षक छोटेलाल पंडो की उक्त लापरवाही प्रमाणित पाई गई। छोटेलाल पंडो का उक्त कृत्य छत्तीसगढ़ सिविल सेवा (आचरण) नियम-1965 के नियम 03 का स्पष्ट उल्लंघन है। शासकीय कर्तव्य के प्रति लापरवाही बरतने के कारण जिला शिक्षा अधिकारी डीएन मिश्रा द्वारा छोटेलाल पंडो को निलंबित कर दिया गया है। निलंबन अवधि में छोटेलाल पंडो का मुख्यालय कार्यालय विकासखण्ड शिक्षा अधिकारी बलरामपुर नियत किया गया है।

Latest articles

सहयोग केन्द्र के माध्यम से कार्यकर्ताओं के आवेदनों का हो रहा निराकरण

सहयोग केन्द्र के माध्यम से कार्यकर्ताओं के आवेदनों का हो रहा निराकरण रायपुर। भाजपा प्रदेश...

अयोध्या दर्शन के लिए एक मार्च से होगा पंजीयन… बिलासपुर से 1008 रामभक्त पहुंचेंगे अयोध्या धाम

अयोध्या दर्शन के लिए एक मार्च से होगा पंजीयन… बिलासपुर से 1008 रामभक्त पहुंचेंगे...

RAIGRH : नशा मुक्ति अभियान के तहत इन 15 मेडिकल स्टोर्स को कड़ी चेतावनी, बिना डॉक्टर पर्ची दवा बिक्री पर सख्ती

RAIGRH : नशा मुक्ति अभियान के तहत इन 15 मेडिकल स्टोर्स को कड़ी चेतावनी,...

‘विकसित छत्तीसगढ़’ के ‘संकल्प’ को चरितार्थ करने वाला ऐतिहासिक बजट : भाजपा

‘विकसित छत्तीसगढ़’ के 'संकल्प' को चरितार्थ करने वाला ऐतिहासिक बजट : भाजपा रायपुर। भारतीय जनता...

More like this

सहयोग केन्द्र के माध्यम से कार्यकर्ताओं के आवेदनों का हो रहा निराकरण

सहयोग केन्द्र के माध्यम से कार्यकर्ताओं के आवेदनों का हो रहा निराकरण रायपुर। भाजपा प्रदेश...

अयोध्या दर्शन के लिए एक मार्च से होगा पंजीयन… बिलासपुर से 1008 रामभक्त पहुंचेंगे अयोध्या धाम

अयोध्या दर्शन के लिए एक मार्च से होगा पंजीयन… बिलासपुर से 1008 रामभक्त पहुंचेंगे...

RAIGRH : नशा मुक्ति अभियान के तहत इन 15 मेडिकल स्टोर्स को कड़ी चेतावनी, बिना डॉक्टर पर्ची दवा बिक्री पर सख्ती

RAIGRH : नशा मुक्ति अभियान के तहत इन 15 मेडिकल स्टोर्स को कड़ी चेतावनी,...
error: Content is protected !!