HomeRAIPURविधानसभा बजट सत्र: कांग्रेस विधायकों ने सीएसआर फंड में मंत्री को घेरा

विधानसभा बजट सत्र: कांग्रेस विधायकों ने सीएसआर फंड में मंत्री को घेरा

Published on

विधानसभा बजट सत्र: कांग्रेस विधायकों ने सीएसआर फंड में मंत्री को घेरा

मंत्री के जवाब पर पूर्व मुख्यमंत्री ने कहा-कलेक्टर पर कंट्रोल नहीं तो मंत्री होने का क्या औचित्य 
 
रायपुर। छत्तीसगढ़ विधानसभा बजट सत्र के तीसरे दिन प्रश्नकाल के दौरान कांग्रेस विधायकों ने सीएसआर फंड में पक्षपात का आरोप लगाते हुए कलेक्टर के खिलाफ कार्रवाई की मांग की। इस पर मंत्री के नकारात्मक जवाब पर पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने कहा कि जब कलेक्टर को निर्देशित नहीं कर सकते, कंट्रोल नहीं कर सकते तो मंत्री होने का क्या औचित्य है?

विधानसभा में प्रश्नकाल के दौरान कांग्रेस विधायक ब्यास कश्यप ने सीएसआर फंड का मुद्दा उठाते हुए कहा कि जांजगीर जिले में सीएसआर फंड में पारदर्शिता नहीं है। जनप्रतिनिधियों की अनुशंसा का पालन नहीं हो रहा है। कलेक्टर अपनी मनमर्जी से राशि बाँट रहे हैं। जनप्रतिनिधियों की समिति का कोई औचित्य नहीं है। 
इस पर उद्योग मंत्री लखन लाल देवांगन ने कहा कि सीएसआर को लेकर कोई समिति नहीं है। सीएसआर फंड का उपयोग गाँवों में हो सकता है। आपकी ओर से भी दो प्रस्ताव है। 

इस पर कांग्रेस विधायक ने कहा कि मंत्री जी प्रस्तावों पर घोषणा कर दें। कलेक्टर को कार्यों के लिए निर्देशित कर दें। इस पर मंत्री ने कहा कि मुझे घोषणा का अधिकार नहीं है। इस पर  पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने तंज कसते हुए कहा कि जब कलेक्टर को निर्देशित नहीं कर सकते, कलेक्टर को कंट्रोल नहीं कर सकते तो मंत्री होने का क्या औचित्य है?

Latest articles

अपराधों से तौबा कर ले बदमाश, अन्यथा पुलिस करेगी कठोर कार्रवाई-एसएसपी शशि मोहन सिंह

अपराधों से तौबा कर ले बदमाश, अन्यथा पुलिस करेगी कठोर कार्रवाई-एसएसपी शशि मोहन सिंह पुलिस...

KORBA: दो आदतन अपराधियों को एक वर्ष के लिए जिला बदर

KORBA: दो आदतन अपराधियों को एक वर्ष के लिए जिला बदर आदतन अपराधी अंचल...

जिला जेल में पांच दिवसीय योग शिविर का शुभारंभ

जिला जेल में पांच दिवसीय योग शिविर का शुभारंभ रायगढ़।महानिदेशक जेल एवं सुधारात्मक सेवाएँ के...

महिला थाना के दुष्कर्म व पॉक्सो प्रकरण में आरोपी को आजीवन कारावास की सजा

महिला थाना के दुष्कर्म व पॉक्सो प्रकरण में आरोपी को आजीवन कारावास की सजा रायगढ़।...

More like this

अपराधों से तौबा कर ले बदमाश, अन्यथा पुलिस करेगी कठोर कार्रवाई-एसएसपी शशि मोहन सिंह

अपराधों से तौबा कर ले बदमाश, अन्यथा पुलिस करेगी कठोर कार्रवाई-एसएसपी शशि मोहन सिंह पुलिस...

KORBA: दो आदतन अपराधियों को एक वर्ष के लिए जिला बदर

KORBA: दो आदतन अपराधियों को एक वर्ष के लिए जिला बदर आदतन अपराधी अंचल...

जिला जेल में पांच दिवसीय योग शिविर का शुभारंभ

जिला जेल में पांच दिवसीय योग शिविर का शुभारंभ रायगढ़।महानिदेशक जेल एवं सुधारात्मक सेवाएँ के...
error: Content is protected !!