HomeDURGछत्तीसगढ़ में दो स्कॉर्पियो से करीब 6 करोड़ 60 लाख रुपए कैश...

छत्तीसगढ़ में दो स्कॉर्पियो से करीब 6 करोड़ 60 लाख रुपए कैश मिले

Published on

छत्तीसगढ़ में दो स्कॉर्पियो से करीब 6 करोड़ 60 लाख रुपए कैश मिले

दुर्ग(छत्तीसगढ़)। जिले के कुम्हारी में दो स्कॉर्पियो से करीब 6 करोड़ 60 लाख रुपए कैश मिले हैं। दोनों गाड़ी महाराष्ट्र पासिंग है।शनिवार 20 सितंबर की सुबह पुलिस ने शक के आधार पर दोनों गाडिय़ों को रोककर जांच की, इस दौरान कार की सीट और डिग्गी में कैश छुपाए हुए थे।

मामला कुम्हारी थाना क्षेत्र का है। दोनों गाडिय़ों में कुल 4 व्यक्ति सवार थे।पुलिस ने सारे पैसे बरामद कर लिए है। पैसे गिनने के लिए मशीन लगाई गई थी। युवकों से भी पूछताछ जारी है। फिलहाल कैश किसका है और कहां ले जाया जा रहा था, इस बारे में कोई आधिकारिक खुलासा नहीं हुआ है।

आयकर विभाग करेगा कार्रवाई

कार से इतनी बड़ी रकम मिलने के बाद पुलिस ने जानकारी आयकर विभाग को अग्रिम कार्रवाई के लिए भेज दी है। पुलिस ने चारों को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है। बताया जा रहा है कि इतनी बड़ी रकम चुनावी माहौल या अन्य संदिग्ध गतिविधियों से जुड़ी हो सकती है। आयकर विभाग जांच में जुटा है। वहीं, स्थानीय लोगों की भीड़ थाने में  जमा हो गई और मामले की चर्चा पूरे क्षेत्र में होने लगी। भारी मात्रा में कैश बरामद होने के बाद पुलिस-आयकर विभाग की संयुक्त टीम इस रकम के स्रोत और इस्तेमाल की जांच कर रही है।

Latest articles

अयोध्या दर्शन के लिए एक मार्च से होगा पंजीयन… बिलासपुर से 1008 रामभक्त पहुंचेंगे अयोध्या धाम

अयोध्या दर्शन के लिए एक मार्च से होगा पंजीयन… बिलासपुर से 1008 रामभक्त पहुंचेंगे...

RAIGRH : नशा मुक्ति अभियान के तहत इन 15 मेडिकल स्टोर्स को कड़ी चेतावनी, बिना डॉक्टर पर्ची दवा बिक्री पर सख्ती

RAIGRH : नशा मुक्ति अभियान के तहत इन 15 मेडिकल स्टोर्स को कड़ी चेतावनी,...

‘विकसित छत्तीसगढ़’ के ‘संकल्प’ को चरितार्थ करने वाला ऐतिहासिक बजट : भाजपा

‘विकसित छत्तीसगढ़’ के 'संकल्प' को चरितार्थ करने वाला ऐतिहासिक बजट : भाजपा रायपुर। भारतीय जनता...

CG :वित्त मंत्री ने 1 लाख 72 हजार करोड़ रुपए का बजट किया पेश; बोले-यह संकल्प बजट…

CG :वित्त मंत्री ने 1 लाख 72 हजार करोड़ रुपए का बजट किया पेश;...

More like this

अयोध्या दर्शन के लिए एक मार्च से होगा पंजीयन… बिलासपुर से 1008 रामभक्त पहुंचेंगे अयोध्या धाम

अयोध्या दर्शन के लिए एक मार्च से होगा पंजीयन… बिलासपुर से 1008 रामभक्त पहुंचेंगे...

RAIGRH : नशा मुक्ति अभियान के तहत इन 15 मेडिकल स्टोर्स को कड़ी चेतावनी, बिना डॉक्टर पर्ची दवा बिक्री पर सख्ती

RAIGRH : नशा मुक्ति अभियान के तहत इन 15 मेडिकल स्टोर्स को कड़ी चेतावनी,...

‘विकसित छत्तीसगढ़’ के ‘संकल्प’ को चरितार्थ करने वाला ऐतिहासिक बजट : भाजपा

‘विकसित छत्तीसगढ़’ के 'संकल्प' को चरितार्थ करने वाला ऐतिहासिक बजट : भाजपा रायपुर। भारतीय जनता...
error: Content is protected !!