RKVS की मांड- कुरकुट संगम पर महत्वपूर्ण बैठक सम्पन्न,इन्हें दी गई जिम्मेदारी…
रायगढ़/कोरबा। मांड- कुरकुट संगम के देवरास परिसर में वालिंटियर परिवार एवं सम्मानित सदस्यों की महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक में संगठन के विभिन्न दायित्वों का निर्धारण किया गया तथा आगामी कार्यक्रमों की रूपरेखा पर विस्तृत चर्चा हुई।बैठक सफलतापूर्वक संपन्न हुई तथा सभी सदस्यों ने संगठन को और अधिक सशक्त, अनुशासित एवं एकजुट बनाने का संकल्प लिया।

बैठक में प्रमुख जिम्मेदारियाँ दी गईं—
प्रमुख प्रभारी
- जगत रम राठिया, चैनपुर
- आनंद कुमार राठिया, ऐडू चन्द्रशेखरपुर
- श्रीमती रामकुमारी राठिया, कुम्हीचुआ
वालिंटियर लेखापाल प्रभारी
- जयकिशन राठिया, छोटे पंडरमुड़ा
- विरेंद्र राठिया, सोलवा जलगिरी
मीडिया प्रभारी
1. मंगल सिंह राठिया, छिरपानी
इस कार्यक्रम के दौरान वालिंटियर क्षेत्रीय प्रभारियों का भी गठन किया गया, जिनका विवरण निम्नानुसार है—
1. परमेश्वर राठिया — छाल, छाल क्षेत्र
2. संजय (संजू) राठिया — मुनुन्द, हाटी क्षेत्र
3.भुनेश्वर राठिया — गेरवानी, पुरूंगा क्षेत्र
4. जय प्रकाश राठिया — कुम्हीचुवां, कापू क्षेत्र
5. अजय राठिया — बिछीनारा, कोटरीमार क्षेत्र
6. साहित कुमार राठिया — पतरापाली फागुरम, क्षेत्र
7.अनिल कुमार कटौद — जोबी, क्षेत्र
8. विष्णु राठिया — छिरपानी, बर्रा क्षेत्र
9.जय जुगल राठिया — चैनपुर, रामपुर क्षेत्र
10. रामायण राठिया — सरसाडेवा, कुदमुरा क्षेत्र
11. सुनील राठिया — रवनाढाप, रजगामार क्षेत्र
वही नवगठित सभी वालिंटियर क्षेत्रीय प्रभारियों को जिम्मेदारी दी गई है वे अपने-अपने क्षेत्रों में संगठन के कार्यों को सशक्त रूप से आगे बढ़ाते हुए अधिक से अधिक युवाओं एवं सदस्यों को संगठन से जोड़ने का कार्य करेंगे।
इस अवसर पर युवा प्रभाग के गठन के संबंध में एक महत्वपूर्ण प्रस्ताव भी रखा गया। इसके अंतर्गत RKVS अध्यक्ष चन्दमणी राठिया जी को विधिवत ज्ञापन सौंपा गया। ज्ञापन प्राप्त करते हुए उन्होंने आश्वस्त किया कि—
- पाँच जिलों में युवा प्रभाग, महिला प्रभाग एवं पुरुष प्रभाग का क्रमबद्ध गठन किया जाएगा।
- संगठन के विस्तार के साथ आने वाले वर्षों में इन प्रभागों को महत्वपूर्ण दायित्व एवं उत्तरदायित्व सौंपे जाएंगे।
- वालिंटियर परिवार के सक्रिय सदस्यों को प्राथमिकता के आधार पर चयनित कर जिम्मेदार भूमिकाएँ दी जाएँगी।
















































