HomeJASHPURचश्मा खींचने पर एजेंट ने बुजुर्ग को मारा थप्पड़,हुई मौत,आरोपी गिरफ्तार

चश्मा खींचने पर एजेंट ने बुजुर्ग को मारा थप्पड़,हुई मौत,आरोपी गिरफ्तार

Published on

जशपुर: जिले में एक बस एजेंट ने 60 साल के बुजुर्ग को इतनी जोर से थप्पड़ मारा कि उसकी मौत हो गई. मामले में शिकायत मिलने के बाद पुलिस ने आरोपी एजेंट गोविंद प्रधान उर्फ भोला को गिरफ्तार कर लिया है. मामला सिटी कोतवाली थाना क्षेत्र का है. दरअसल, बनिया टोली निवासी किशन कुमार गुप्ता गुरुवार को किसी काम से झारखंड के गुमला गए थे. रात करीब 9 बजे जब वह घर लौटे तो उनकी मां ने उन्हें बताया कि शाम करीब 4 बजे उनके पिता नंद कुमार गुप्ता को गोविंद प्रधान उर्फ भोला ने जशपुर के बस स्टैंड में पीटा है. जिससे उनके सिर और नाक से खून बहने लगा. वह अस्पताल में भर्ती हैं, जिसके बाद वह अपनी मां को लेकर जिला अस्पताल पहुंचे. जहां उनके पिता ऑक्सीजन पर थे. वह बात नहीं कर रहे थे, उनके सिर और माथे पर चोट के निशान थे.

चश्मा खींचने पर मारा थप्पड़

बताया जा रहा है कि, नंद कुमार गुप्ता ने एजेंट गोविन्द प्रधान का चश्मा खींचकर निकाल दिया था। जिससे नाराज गोविंद ने थप्पड़ मार दिया था। उसके गिरने से सिर और माथे पर चोटें आई, खून बहने से जख्मी हो गया। इलाज के दौरान मौत हो गई।

आरोपी को गिरफ्तार कर भेजा गया जेल

बस एजेंट गोविन्द प्रधान उर्फ भोला (45) निवासी बिरसामुंडा चौक जशपुर को शिकायत बाद गिरफ्तार कर न्यायिक अभिरक्षा में जेल भेज दिया गया है। फिलहाल पूरे मामले की जांच जारी है।

Latest articles

25 व 26 फरवरी को सहयोग केन्द्र में उपस्थित रहेंगे कैबिनेट मंत्रीगण

25 व 26 फरवरी को सहयोग केन्द्र में उपस्थित रहेंगे कैबिनेट मंत्रीगण सहयोग केन्द्र में...

विकास कार्यों में लापरवाही बर्दाश्त नहीं, तय समय-सीमा में कार्य करें पूर्ण-कलेक्टर

विकास कार्यों में लापरवाही बर्दाश्त नहीं, तय समय-सीमा में कार्य करें पूर्ण-कलेक्टर इतवारी बाजार ऑक्सीजोन...

कलेक्टर दुदावत ने जनदर्शन में सुनी आमजन की समस्याएं, त्वरित निराकरण के दिए निर्देश’

कलेक्टर दुदावत ने जनदर्शन में सुनी आमजन की समस्याएं, त्वरित निराकरण के दिए निर्देश’ कोरबा।कलेक्टर...

अवैध फ़ार्म हाउसों पर प्रशासनिक कार्रवाई, बेजा कब्जा हटाया

अवैध फ़ार्म हाउसों पर प्रशासनिक कार्रवाई, बेजा कब्जा हटाया कोरबा।अनुविभागीय अधिकारी राजस्व, कटघोरा तन्मय खन्ना...

More like this

25 व 26 फरवरी को सहयोग केन्द्र में उपस्थित रहेंगे कैबिनेट मंत्रीगण

25 व 26 फरवरी को सहयोग केन्द्र में उपस्थित रहेंगे कैबिनेट मंत्रीगण सहयोग केन्द्र में...

विकास कार्यों में लापरवाही बर्दाश्त नहीं, तय समय-सीमा में कार्य करें पूर्ण-कलेक्टर

विकास कार्यों में लापरवाही बर्दाश्त नहीं, तय समय-सीमा में कार्य करें पूर्ण-कलेक्टर इतवारी बाजार ऑक्सीजोन...

कलेक्टर दुदावत ने जनदर्शन में सुनी आमजन की समस्याएं, त्वरित निराकरण के दिए निर्देश’

कलेक्टर दुदावत ने जनदर्शन में सुनी आमजन की समस्याएं, त्वरित निराकरण के दिए निर्देश’ कोरबा।कलेक्टर...
error: Content is protected !!