प्रदेश में एलपीजी – पेट्रोल-डीजल का पर्याप्त स्टॉक शासन का संदेश- अफवाह दुष्प्रचार से सतर्क रहें लोग
रायपुर।प्रदेश में एलपीजी, पेट्रोल और डीजल को लेकर फैल रही अफवाह एवं दुष्प्रचार को देखते हुए राज्य सरकार ने शुक्रवार आम लोगों के लिए एक संदेश जारी किया है। इस संदेश में कहा है कि प्रदेश में घरेलू एलपीजी, पेट्रोल और डीजल का पर्याप्त “स्टॉक उपलब्ध है, इसलिए किसी भी प्रकार की अफवाह या दुष्प्रचार से सतर्क रहें।इस संदेश में यह भी कहा गया है कि एलपीजी, पेट्रोल-डीजल की उपलब्धता और वितरण की लगातार निगरानी की जा रही है।
जमाखोरी मामले में 102 स्थानों से 741 गैस सिलेंडर जब्त
प्रदेश में घरेलू एलपीजी की जमाखोरी को रोकने के लिए खाद्य विभाग एवं जिला प्रशासन की टीम
द्वारा लगातार संदिग्ध स्थानों की आकस्मिक जांच की जा रही है। अब तक 102 स्थानों से 741 गैस सिलेण्डर जब्त किए गए हैं। राज्य में सर्वाधिक 392 घरेलू एलपीजी सिलेंडर रायपुर जिले में जब्त हुए है।बिलासपुर जिले में भी 130 घरेलू एलपीजी सिलेंडर जब्त किए है।
कॉल सेंटर नंबर पर कर सकते है शिकायत
घरेलू एलपीजी एवं पेट्रोल तथा डीजल के वितरण तथा आपूर्ति से संबंधी कोई भी शिकायत के लिए कोई भी व्यक्ति खाद्य विभाग के कॉल सेंटर नंबर 1800-233-3663 एवं 1967 में दर्ज करा सकता है।
















































