HomeRAIGARHबिना हेलमेट वाहन चलाते पाए गए 10 पुलिसकर्मियों पर मोटर व्हीकल एक्ट...

बिना हेलमेट वाहन चलाते पाए गए 10 पुलिसकर्मियों पर मोटर व्हीकल एक्ट के तहत कार्रवाई

Published on

बिना हेलमेट वाहन चलाते पाए गए 10 पुलिसकर्मियों पर मोटर व्हीकल एक्ट के तहत कार्रवाई

रायगढ़। पुलिस अधीक्षक दिव्यांग पटेल द्वारा सभी थाना, चौकी और विभिन्न कार्यालयों में पदस्थ कर्मियों को निर्देशित किया गया है कि वे ड्यूटी या निजी कार्य के लिए दुपहिया पर निकलें तो हेलमेट पहने तथा औरों को भी हेलमेट पहनने प्रोत्साहित करें । इस संबंध में डीएसपी ट्रैफिक को निर्देशों का पालन सुनिश्चित कराने के निर्देश दिए गए हैं । निर्देशों का पालन सुनिश्चित करने डीएसपी ट्रैफिक के नेतृत्व में यातायात पुलिसकर्मियों द्वारा पुलिस कार्यालय, रक्षित केन्द्र व थानों में पुलिसकर्मियों को चेक किया गया । इस दौरान पुलिस कार्यालय और रक्षित केन्द्र में 10 पुलिसकर्मियों बिना हेलमेट दुपहिया के साथ पाए गए जिन पर मोटर व्हीकल एक्ट के तहत कार्यवाही कर 500-500 रुपये का चालान काटा गया।
ट्रैफिक डीएसपी डीएसपी सिंह ने बताया कि यातायात नियमों की अनदेखी जानलेवा साबित हो सकती है। इसीलिए यह अभियान केवल आम नागरिकों तक सीमित नहीं रहेगा, बल्कि शासकीय व अर्धशासकीय कर्मचारियों पर भी उतनी ही सख्ती से लागू होगा। उन्होंने कहा कि भविष्य में भी शासकीय कार्यालयों के बाहर नियमित चेकिंग जारी रहेगी। पुलिसकर्मियों को जनता के सामने उदाहरण प्रस्तुत करना चाहिए। एसपी कार्यालय का स्टाफ स्वयं नियमों का पालन कर रहा है, यातायात नियमों का पालन करना सभी के लिए अनिवार्य है ।

Latest articles

खनिज प्रभावित क्षेत्र छाल मुख्य मार्ग पर होगा पक्की सड़क का निर्माण, हाटी से पुरुंगा तक बनेगी नई मुरूम सड़क

खनिज प्रभावित क्षेत्र छाल मुख्य मार्ग पर होगा पक्की सड़क का निर्माण, हाटी से...

RAIGARH : इंटर स्टेट क्रिकेट सट्टा गिरोह पर बड़ी कार्यवाही, करोड़ों के ऑनलाइन क्रिकेट सट्टा का खुलासा

RAIGARH : इंटर स्टेट क्रिकेट सट्टा गिरोह पर बड़ी कार्यवाही, करोड़ों के ऑनलाइन क्रिकेट...

समय-सीमा बैठक : डीएमएफ अंतर्गत स्वीकृत कार्यों को मार्च तक पूर्ण कराने निर्देश

समय-सीमा बैठक : डीएमएफ अंतर्गत स्वीकृत कार्यों को मार्च तक पूर्ण कराने निर्देश कोरबा।कलेक्टर...

“सजग कोरबा, सतर्क कोरबा” अभियान के तहत डीजे संचालकों एवं होली सामग्री विक्रेताओं की अलग-अलग बैठक आयोजित

“सजग कोरबा, सतर्क कोरबा” अभियान के तहत डीजे संचालकों एवं होली सामग्री विक्रेताओं की...

More like this

खनिज प्रभावित क्षेत्र छाल मुख्य मार्ग पर होगा पक्की सड़क का निर्माण, हाटी से पुरुंगा तक बनेगी नई मुरूम सड़क

खनिज प्रभावित क्षेत्र छाल मुख्य मार्ग पर होगा पक्की सड़क का निर्माण, हाटी से...

RAIGARH : इंटर स्टेट क्रिकेट सट्टा गिरोह पर बड़ी कार्यवाही, करोड़ों के ऑनलाइन क्रिकेट सट्टा का खुलासा

RAIGARH : इंटर स्टेट क्रिकेट सट्टा गिरोह पर बड़ी कार्यवाही, करोड़ों के ऑनलाइन क्रिकेट...

समय-सीमा बैठक : डीएमएफ अंतर्गत स्वीकृत कार्यों को मार्च तक पूर्ण कराने निर्देश

समय-सीमा बैठक : डीएमएफ अंतर्गत स्वीकृत कार्यों को मार्च तक पूर्ण कराने निर्देश कोरबा।कलेक्टर...
error: Content is protected !!