समाज के अंतिम छोर पर बैठे व्यक्ति के चेहरे पर मुस्कान लाने के लिए समर्पित-ABVP दीपका
दीपका/कोरबा।होली अक्सर चमक-दमक से मनाई जाती है, लेकिन अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (ABVP) दीपका के कार्यकर्ताओं ने एक बेहतरीन मिसाल कायम की है। इस साल, ABVP के SFS (स्टूडेंट्स फॉर सेवा)आयाम के ज़रिए, दूर-दराज के पहाड़ी इलाकों में रहने वाले ज़रूरतमंद और बेसहारा लोगों के साथ होली मनाई गई। ABVP दीपका के SFS चीफ रोहित यादव ने बताया कि इस सेवा का मुख्य मकसद युवाओं को नशे की लत और त्योहारों में फिजूलखर्ची से दूर रहने और सामाजिक समरसता जोड़ना था। पहाड़ी इलाकों में गए कार्यकर्ता ओ ने न सिर्फ बच्चों और बुज़ुर्गों के साथ खेला, बल्कि उनके साथ समय भी बिताया, जिससे उन्हें लगा कि समाज उनके साथ है।

ABVP दीपका की इस नई पहल की इलाके में खूब तारीफ़ हो रही है। कार्यकर्ताओं का कहना है कि होली को फालतू खर्च में बर्बाद करने के बजाय, समाज के अंतिम छोर पर बैठे व्यक्ति के चेहरे पर मुस्कान लाने के लिए समर्पित करना चाहिए।

इस सेवा कार्य में मुख्य रूप से गोविंद साहू, सौरभ सिंह, ओम गुप्ता, रिशु सिंह, सत्यम शुक्ला, रोहित यादव शामिल हैं।
















































