इस थाना क्षेत्र में युवक से लूट… अपराध दर्ज!
रायपुर। आजाद चौक थाना क्षेत्र में युवक के साथ लूट मामले में पुलिस ने अपराध दर्ज किया है। कुम्हारी,बोरसी निवासी रितेश देवगन ने लूट की शिकायत दर्ज कराई है। रितेश ने पुलिस को बताया है कि रविवार रात यह टहलते हुए अपने घर जा रहा था।


मारुति बिजनेस पार्क के सामने रामकुंड निवासी निक्की टिटू और हरीश ने उसकी गर्दन पर बीयर को टूटी बोतल टिकावर एक हजार रुपए नकदी लूटने के साथ उसके फोन पे से एक दुकानदार को तीन सौ रुपए यूपीआई करावाया।
















































