HomeNational Newsओडिशा के राउरकेला में एक नौ-सीटर चार्टर प्लेन क्रैश,  पायलट समेत छह...

ओडिशा के राउरकेला में एक नौ-सीटर चार्टर प्लेन क्रैश,  पायलट समेत छह यात्री थे सवार

Published on

ओडिशा के राउरकेला में एक नौ-सीटर चार्टर प्लेन क्रैश,  पायलट समेत छह यात्री थे सवार

Odisha Plane Crash: राउरकेला से भुवनेश्वर, ओडिशा जा रही इंडियावन एयर की नौ-सीटर फ्लाइट शनिवार को क्रैश हो गई। रिपोर्ट्स के मुताबिक, इसमें पायलट समेत छह लोग सवार थे। कुछ घायल हो गए और उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है। क्रैश का सही कारण अभी पता नहीं चला है।

विमान को दोपहर 1:15 बजे राउरकेला में उतरना था, लेकिन उससे पहले ही यह हादसा हो गया।फिलहाल विमान दुर्घटना के कारणों की जांच की जा रही है। अधिकारियों ने विमान दुर्घटना के कारणों और परिस्थितियों का पता लगाने के लिए जांच प्रक्रिया शुरू कर दी है।जांच पूरी होने के बाद ही दुर्घटना के कारणों की आधिकारिक पुष्टि संभव हो पाएगी।यह हादसा राउरकेला से लगभग 10-15 किलोमीटर दूर हुआ। घटना की जानकारी मिलने पर बचाव दल मौके पर पहुंचे और यात्रियों को इलाज के लिए अस्पताल पहुंचाया। स्थिति का जायजा लेने के लिए कई सीनियर अधिकारी मौके पर पहुंचे हैं। अच्छी बात यह है कि किसी के हताहत होने की खबर नहीं है।

प्लेन सवार यात्री

  • अनीता साहू
  • सुनील अग्रवाल
  • सविता अग्रवाल
  • सुशांत कुमार बिस्वाल

पायलट

  • तरुण श्रीवास्तव
  • नवीन खंगार

Latest articles

हनुमान जयंती पर वनांचल में भव्य शोभायात्रा,गूँजे जय श्रीराम और जय बजरंगबली के जयकारे…

हनुमान जयंती पर वनांचल में भव्य शोभायात्रा,गूँजे जय श्रीराम और जय बजरंगबली के जयकारे... कुदमुरा/कोरबा।...

राठिया कंवर समाज का केंद्रीय प्रबंधकारिणी का गठन इन्हें मिली जिम्मेदारी

राठिया कंवर समाज का केंद्रीय प्रबंधकारिणी का गठन इन्हें मिली जिम्मेदारी रायगढ़।29 मार्च को राठिया...

पुलिस डिपार्टमेंट में बड़ा फेरबदल, 114 पुलिस अधिकारियों का ट्रांसफर

पुलिस डिपार्टमेंट में बड़ा फेरबदल, 114 पुलिस अधिकारियों का ट्रांसफर मुंगेली/बिलासपुर।सीनियर सुपरिटेंडेंट ऑफ़ पुलिस (SP)...

मूक-बधिर पीड़िता के इशारों में दी गई गवाही, लगी हाईकोर्ट की मुहर

मूक-बधिर पीड़िता के इशारों में दी गई गवाही, लगी हाईकोर्ट की मुहर 0 प्लास्टिक गुड़िया...

More like this

हनुमान जयंती पर वनांचल में भव्य शोभायात्रा,गूँजे जय श्रीराम और जय बजरंगबली के जयकारे…

हनुमान जयंती पर वनांचल में भव्य शोभायात्रा,गूँजे जय श्रीराम और जय बजरंगबली के जयकारे... कुदमुरा/कोरबा।...

राठिया कंवर समाज का केंद्रीय प्रबंधकारिणी का गठन इन्हें मिली जिम्मेदारी

राठिया कंवर समाज का केंद्रीय प्रबंधकारिणी का गठन इन्हें मिली जिम्मेदारी रायगढ़।29 मार्च को राठिया...

पुलिस डिपार्टमेंट में बड़ा फेरबदल, 114 पुलिस अधिकारियों का ट्रांसफर

पुलिस डिपार्टमेंट में बड़ा फेरबदल, 114 पुलिस अधिकारियों का ट्रांसफर मुंगेली/बिलासपुर।सीनियर सुपरिटेंडेंट ऑफ़ पुलिस (SP)...
error: Content is protected !!